27 अगस्त 2026
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।
ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस कर निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशमक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में सफाई व बिजली संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
इस दौरान राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
