प्रयागराज:भारतगंज में बारा वफात पर सोना शाह दरगाह से पहाड़ी पर स्थित मस्तान बाबा तक निकला भव्य जुलूस

भारतगंज नगर पंचायत समेत मांडा और मांडा के उपरौध क्षेत्र के क़ुदर, पियरी, दोहता, हाटा सहित कई गांवों में भी शानो शौकत के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, भारत गंज में जुलूस कि शुरुआत सोना शाह दरगाह से होकर मंगलवारी बाजार होते हुए मांडा भरारी मार्ग से होते हुए पहाड़ी पर स्थित मस्तान बाबा के दरगाह तक पहुंचा, और वंहा पर अकीदत मंदों ने नमाज अदा किया, और क्षेत्र में अमन चैन खुशहाली और भाई चारे को बनाए रखने की दुवा मांगी,
जगह, जगह लोगों ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था किया, रिम, झिम बारिश में लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए लोग जुलूस में शामिल हुए,

जूलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेजा एसीपी ब्रजेश पाठक व प्रभारी निरी0 थाना मांडा कुलदीप शर्मा व चौकी प्रभारी हर्ष कुमार तथा डीसीपीसी थाना कमेटी मांडा प्रभारी अलाउद्दीन व डीसीपीसी प्रभारी उपरौध क्षेत्र उमाशंकर कुशवाहा व पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहा,

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment