पटना:सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधा बहाल करने की मांग


पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
पटना, द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा
शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार कुशवाहा ने बिहार सरकार से मांग की है कि सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शीघ्र बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि बहुतेरे सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो है लेकिन उसे संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की बहाली नहीं की गई है इस कारण सब बेकार पड़ा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण बिहार में सैंकड़ों अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।उसपर कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जिस अनुपात में बिहार में आबादी बढ़ी है उस अनुपात में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है इस कारण प्राइवेट क्लिनिकों द्वारा जनता का भरपूर शोषण किया जा रहा है।
जबकि शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है।

Leave a Comment