फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
मामला थाना कादरीगेट क्षेत्र के अमेठी जदीद का है, जहाँ वादी मुकदमा मो० आरिफ पुत्र बब्लू ने थाने पर लिखित तहरीर दी थी कि उनके सिलाई कारखाने में रखे जनरेटर को खोलकर अल्टीनेटर में लगे तांबे के तार चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 धारा 331(4)/305A बीएनएस पंजीकृत किया था।
चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े चोर
विवेचना के क्रम में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29/30 सितंबर 2026 की रात्रि को अपने साथियों के साथ अमेठी जदीद स्थित सिलाई कारखाने की दीवार चढ़कर जनरेटर की मोटर खोलकर चोरी की थी और तार खेतों में छुपा दिया था। आज वे तार को साफ करके बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- अमित उर्फ हलटर पुत्र राम किशोर (निवासी लकूला, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़)
- समीर उर्फ बाबा पुत्र बब्लू (निवासी लकूला, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़)
बरामदगी का विवरण:
- तांबे का तार: 4.200 किलोग्राम
- पीतल के बर्तन: 02 अदद
- स्टील की पानी की टोटी: 01 अदद
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त अमित उर्फ हलटर के विरुद्ध थाना कादरीगेट में पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी के गंभीर मुकदमे (मु०अ०सं० 185/26, 110/26) दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उ०नि० श्री अवधेश कुमार
- उ०नि० श्री कृष्ण कुमार कश्यप
- का० अंकुश देशवाल
- का० रक्तावार शरण
- का० उपेन्द्र कुमार
- का० पीयूष कुमार