Friday, 30 October 2026 | 9:20 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा तथा धनियामऊ का सी एम ओ ने किया निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा तथा धनियामऊ का निरीक्षण किया गया।
Share:

जौनपुर :
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा तथा धनियामऊ का निरीक्षण किया गया।

       सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं।

       निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने तथा जननी सुरक्षा योजना (JSY) के लाभार्थियों का भुगतान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता बनाए रखने एवं मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

         प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा एवं धनियामऊ में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।