Friday, 30 October 2026 | 9:19 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

Share:
जौनपुर :मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
जौनपुर :मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मातापुर, जनपद जौनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार सिंह, स्वीपर डब्लू, श्रीमती राना यादव, विमला देवी एवं अंजली तिवारी (एएनएम), रोली शर्मा (स्टाफ नर्स) तथा नितेश विश्वकर्मा (फार्मासिस्ट) अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थिति दिवस का मानदेय/वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने उपस्थिति पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों को अवलोकन किया गया किया गया तथा निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रहे।

            निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा चिकित्सालय में आवश्यक सभी औषधियां उपलब्ध पाई गईं।

        मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने राजकीय दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन करें साथ ही आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के संबंध में जागरूक करने तथा अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।