Saturday, 31 October 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन

Share:
जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर :


         सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज तिलकधारी पी.जी. कॉलेज, जौनपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए।

       विकास खंड रामनगर में ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तीकरण और समृद्ध गांव सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

      इसी क्रम में विकास खंड मड़ियाहूं, बरसठी, रामपुर, खुटहन एवं मछलीशहर में भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल विकास परियोजना खुटहन के अंतर्गत खुटहन ब्लॉक में ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर रंगोली बनाई गई। वहीं, बाल विकास परियोजना मछलीशहर के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खंड रामपुर में भी आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत का संदेश दिया गया।

       कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब बच्चे स्वस्थ हों, महिलाएं सशक्त हों और प्रत्येक परिवार पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। आंगनबाड़ी केंद्रों को शिक्षा, संस्कार एवं पोषण का केंद्र बनाने पर जोर दिया गया।

        इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तीकरण तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
 
        इस दौरान तिलकधारी पी.जी. कॉलेज कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डा0 अजय सिंह, जिला मंत्री स्कन्द पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रागिनी सिंह, मछलीशहर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा राय, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।