Saturday, 31 October 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जनपद जौनपुर में आलू बीज आवंटित, कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी एवं कुफरी पुखराज की उन्नत प्रजातियों से किसानों को मिलेगा लाभ

Share:
जौनपुर :जनपद जौनपुर में आलू बीज आवंटित, कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी एवं कुफरी पुखराज की उन्नत प्रजातियों से किसानों को मिलेगा लाभ

            जनपद के आलू उत्पादक किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी, कुफरी पुखराज सहित विभिन्न प्रजातियों का आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। विभागीय आवंटन विवरण के अनुसार जनपद जौनपुर के लिए कुल 450 क्विंटल आलू बीज निर्धारित किया गया है।

            जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि आलू की खेती जनपद के किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज के प्रयोग से उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की संभावना रहती है। विभाग का उद्देश्य किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराकर आलू की खेती को प्रोत्साहित करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहयोग करना है। जनपद जौनपुर के लिए आलू बीज का प्रजातिवार आवंटन किया जायेगा जिसमें कुफरी सिंदूरी सीड साइज 55 क्विंटल, कुफरी बहार सीड साइज 50 क्विंटल, कुफरी बहार ओवर साइज 25 क्विंटल, कुफरी आनंद सीड साइज 50 क्विंटल, कुफरी ख्याति सीड साइज 60 क्विंटल, कुफरी ख्याति ओवर साइज 40 क्विंटल, कुफरी बादशाह सीड साइज 35 क्विंटल, कुफरी बादशाह ओवर साइज 35 क्विंटल, कुफरी पुखराज सीड साइज 50 क्विंटल, कुफरी पुखराज ओवर साइज 50 क्विंटल कुल 450 क्विंटल, वर्ष 2026-27 के लिए आलू बीज की निर्धारित बिक्री दरें शासनादेश दिनांक 30 सितंबर 2026 में उल्लिखित दरों के अनुसार आलू बीज की बिक्री दरें निम्नवत हैंः आलू बीज रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जिसमें आधारीत प्रथम - प्रजनित वर्ग रु. 3,630, आधारीत द्वितीय - प्रजनित वर्ग रु. 3,480, ओवर साइज (आधार प्रथम) रु. 3,040, ओवर साइज (आधार द्वितीय) रु. 2,980 है।
          उक्त दरें शासनादेश में उल्लिखित श्रेणियों के अनुसार हैं। किसानों को बीज की वास्तविक श्रेणी एवं लागू बिक्री दर की पुष्टि संबंधित विभागीय कार्यालय से करनी चाहिए।
              आलू बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल  https//potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।
          ऑनलाइन पंजीकरण के बाद निर्धारित प्रक्रिया एवं बीज की उपलब्धता के अनुसार आवंटन किया जाएगा। किसानों को आवेदन में अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरना चाहिए।
               जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने किसानों से अपील की है कि वे समय से पंजीकरण कराकर विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करें। बीज वितरण की प्रक्रिया, उपलब्धता एवं अन्य जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, जौनपुर अथवा संबंधित विकासखंड के उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें