Saturday, 31 October 2026 | 12:50 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

Share:
जौनपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन
जौनपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

           बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन(Rationalization) के संबंध में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराते हुए आगामी 03 दिनों के भीतर मतदेय स्थल संबंधी प्रस्तावित सूची उपलब्ध करा दी जाए, ताकि समय से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

          जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपनी पार्टी की ओर से बूथ लेवल एजेंट को भी बूथों पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित कर दें, ताकि पात्र नागरिकों के नए नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग मिल सके।

         उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक नियत है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को निर्धारित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा सके।

          जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद का वर्तमान जेंडर रेशियो 859 है। उन्होंने इसे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अधिक से अधिक छूटी हुई महिला एवं युवा मतदाताओं का ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने का अनुरोध किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता पंजीकरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराया गया।

             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजय अम्बष्ट सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।