फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने परिसरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात, उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की सत्यनिष्ठा से शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी और देश सेवा के आदर्शों को जीवन व कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा दी। पुलिसकर्मियों ने भी राष्ट्र की सेवा, शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।