Friday, 30 October 2026 | 10:02 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बीट आरक्षियों को दिए अनुशासन और सतर्कता के निर्देश

फर्रुखाबाद,फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में बीट आरक्षियों को बीट बुक अद्यावधिक रखने, नियमित भ्रमण, अनुशासन बनाए रखने और अपराधियों पर निगरानी के निर्देश दिए। डीजीपी परिपत्रों के अनुसार विवादों के समयबद्ध सत्यापन और वैधानिक कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बीट आरक्षियों को दिए अनुशासन और सतर्कता के निर्देश
फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बीट आरक्षियों को दिए अनुशासन और सतर्कता के निर्देश

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में समस्त बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बीट आरक्षी अपनी बीट बुक को नियमित रूप से अद्यावधिक रखें तथा उसमें क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों का उल्लेख करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी आरक्षी अपने टर्नआउट एवं अनुशासन को बनाए रखें और निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से बीट भ्रमण करें। बीट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

साथ ही डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी परिपत्रों के क्रम में बीट क्षेत्र में जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य प्रकार के विवादों का चिन्हीकरण कर उनका समयबद्ध सत्यापन करने और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते विवादों का निस्तारण कर बड़ी घटनाओं को रोका जा सके।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।