फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कम्पिल में पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरिश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने अभियुक्त सलमान पुत्र चन्दा, निवासी रुदायन थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त सलमान ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कम्पिल में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया है तथा शेष सफाई न्यायालय में देने की बात कही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन चौधरी, उपनिरीक्षक हरीश कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार एवं कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।
