फर्रुखाबाद:संकिसा को मिली 22 घंटे निर्बाध बिजली की सौगात, विधायक सुशील शाक्य ने किया उपकेंद्र का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज संकिसा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों को 22 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संकिसा विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

नवस्थापित उपकेंद्र से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी, व्यापारियों को कारोबार सुचारू रूप से संचालित करने में राहत मिलेगी तथा विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त होगा। साथ ही आम नागरिकों को भी बार-बार होने वाली बिजली कटौती से निजात मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकिसा क्षेत्र के विकास के लिए यह उपकेंद्र एक मील का पत्थर साबित होगा।

स्थानीय नागरिकों ने उपकेंद्र के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बेहतर बिजली आपूर्ति से न केवल जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रोशनी के साथ विकास की नई किरण संकिसा पहुँची है। जनसेवा ही संकल्प है, विकास ही लक्ष्य।