फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना कादरीगेट पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त श्याम वर्मा पुत्र आजाद वर्मा, निवासी डा० सुषमा अस्पताल के सामने, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 22/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए बताया कि वह अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 22/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़
बरामदगी का विवरण
01 देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 कपिल कुमार कुशवाह, का0 अनुज कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।
