फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने आलाकत्ल (एक बांस की लकड़ी) सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
क्या है पूरा मामला?
थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त
धर्मवीर उर्फ सकटे पुत्र स्व. छोटे सिंह, कुनाल पुत्र धर्मवीर उर्फ सकटे निवासीगण नवादा सिरौली, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक बांस की लकड़ी) भी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
दिनांक 26.02.2026 को वादिनी द्वारा थाना नवाबगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने उनकी जमीन पर मोरंग डालने और रुपयों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर वादिनी के पुत्र उदय प्रताप उर्फ नन्हे के साथ मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उदय प्रताप उर्फ नन्हे की मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में क्या बोले आरोपी?
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त धर्मवीर उर्फ सकटे ने बताया कि मृतक के घर के सामने उसका मोरंग पड़ा था। 24 फरवरी की शाम को मोरंग हटाने और मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान हाथापाई में उसने मृतक के सिर पर डंडा मार दिया था।
बरामदगी
एक बांस की लकड़ी (आलाकत्ल)
आपराधिक इतिहास
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबगंज में दर्ज मु0अ0सं0 41/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस ही वर्तमान में पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
निरीक्षक संजय कुमार राय, उपनिरीक्षक सत्यनारायण, मुख्य आरक्षी नन्दलाल, आरक्षी कमल किशोर, आरक्षी हर्षित चौहान।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
