फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जनवरी 2026 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 के लिए उत्तर प्रदेश की महिला एवं पुरुष टीमों/खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।
यह ट्रायल्स दिनांक 13 जनवरी, 2026 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7 खेल विधाओं में संपन्न होंगे। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती शामिल हैं।
ट्रायल्स का विवरण इस प्रकार है —
तीरंदाजी – सोनभद्र, एथलेटिक्स – मिर्जापुर, फुटबाल – वाराणसी, हॉकी – वाराणसी, तैराकी – वाराणसी, भारोत्तोलन – वाराणसी, कुश्ती – मिर्जापुर सभी खेलों के ट्रायल्स 13 जनवरी, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
आवश्यक निर्देश
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 में प्रतिभाग करने के इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए NSRS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल्स में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
चयन/ट्रायल्स के समय अनिवार्य दस्तावेज़
राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र, राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र
जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद के क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद सहित प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
