फर्रुखाबाद:थाना नबावगंज का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा थाना नबावगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओं का गहन एवं विस्तृत परीक्षण किया गया।

निरीक्षण क्रम में मिशन शक्ति केंद्र का अवलोकन कर वहां संचालित गतिविधियों एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही थाना परिसर स्थित बैरक, मेस, थाना कार्यालय एवं हवालात का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष रूप से जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी द्वारा समस्त अभिलेखों, रजिस्टरों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अभिलेखों के नियमित अद्यतन, साफ-सफाई बनाए रखने तथा जनता से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाना है, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।