फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 विधानसभा अमृतपुर से लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य को आज तथागत सामाजिक समिति (TSS) फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण-पत्र सौंपा गया।
विधायक जी ने समिति के पदाधिकारियों को हर सम्भव सहयोग करने का बादा भी किया।
समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य एवं जिला सचिव संतोष शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया और कार्यक्रम का आमंत्रण-पत्र भी भेंट किया।
तथागत सामाजिक समिति द्वारा यह वार्षिकोत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन दिनांक 22 मार्च 2026, दिन रविवार, प्रातः 10 बजे से ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन, फर्रुखाबाद में आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से जारी आमंत्रण में बताया गया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना, शिक्षा के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना तथा सरकारी नौकरियों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
सम्मेलन के दौरान समाज के उत्थान, एकजुटता और पारस्परिक सहयोग को बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
