इटावा: कबड्डी में कौआ एवं भरतपुर खुर्द ने बाजी मारी ?

ताखा/ विकास खण्ड ताखा के अघीनी एवं बम्हनीपुर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।जिसमें संकुल के जूनियर एवं प्राइमरी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।अघीनी संकुल में कंपोजिट विद्यालय कौआ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।वही बम्हनीपुर में भरतपुर खुर्द की छात्राओं ने बाजी मारी।समस्त प्रतियोगिताएं बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में आयोजित की गई। अघीनी संकुल की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय वैदपुरा में आयोजित की गई।प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक कुलदीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय कौआ की टीम विजेता रही।बम्हनीपुर संकुल की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में आयोजित की गई।प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक देवेश त्रिवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग में भरतपुर खुर्द ने बाजी मारी।बालक वर्ग में ऊसराहार की टीम विजेता रही।प्राथमिक स्तर बालक बहादुर विजेता व बालिका वर्ग में ऊसराहार की टीम विजेता रही।समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई।सुधीर शरण,मुनीश कुमार,अरुण कुमार,योगेश्वर यादव,योगेंद्र चौहान,अजीत सिंह,जयनारायण व प्रदीप शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस मौके पर मोहित भदौरिया,सौरभ यादव,मोहित यादव,प्रियंका तोमर,अरुण कुमार,रूपेंद्र सिंह,संजय सिंह,अशोक कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।