एनडीए गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता केंद्रीय कार्यालय फर्रुखाबाद में आज सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य नेपत्रकारों के सवालोंके जवाब देते हुए बताया।की फर्रुखाबाद में भाजपा के चार विधायक वह एक सांसद मौजूद है कोई विकास कार्य नहीं कर सके।हम एक डॉक्टर हैं किसी भी गरीब व्यक्ति की कोई परेशानी होती है तो हम उसका इलाज फ्री में करते हैं।जिस ऑपरेशन के 15, 20 लाख रुपया लगता है।वह हम 40 ₹50000 लेकर इलाज कर देते हैं यदि उसके पास पैसे नहीं होते हैं तो हम फ्री इलाज कर देते हैं।जब…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश महामंत्री का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 24 अप्रैल 2024 को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश महामंत्री अखिलेश पांडेय के जन्म दिन के शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने की अपील की गई. साथ लोक सभा चुनाव में अपना राष्ट्र हित में मे भूमिका निभाने की की बात की गई. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा की योजना बनाई गई. इस मौके पर अमिट पांडेय, शिवम त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा अबिरल आदि लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद: विश्व विजेता प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
फर्रुखाबाद में 16 अप्रैल को सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट अध्यक्ष विमलेश शाक्य की देखरेख में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जीतू चाट भंडार बघार नाला बेवर रोड पर मनाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आंचल सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में भन्ते नाग सेन जी ने विधिवत पूजा वंदना करवा कर जयंती का शुभारंभ करवाया।कार्यक्रम में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। सम्राट अशोक द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। वेदराम शाक्य,…
फर्रुखाबाद : कायमगंज जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय पर मनाई गई बाबा, साहब बीआर अम्बेडकर जयंती
कस्बा कायमगंज के जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय तथागत आयुर्वेदिक उपचार केंद्र पर डा०बीआर अम्बेडकर जी की जयंती जेएपी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोर शोर से मनायी| जिसमें जेएपी मण्डल उपाध्यक्ष अरुण दिवाकर और विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने बाबा साहेब के प्रतिबिम्ब पर माल्यार्पण किया| और मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| तथा बाबा साहेब के जीवन पर मण्डल उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व सौरभ शाक्य ने शानदार वक्तव्य किया|इस मौके पर जेएपी महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष के पद से सुनीता सिंह शाक्य को तथा पारस…
फर्रुखाबाद: मच्छरों को पनपने का मौका न दे संचारी रोगों से बचें
(द दस्तक 24) , 13 अप्रैल 2024 संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को होमियोपैथिक विभाग के तत्वाधान में राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय किराचिन द्वारा गुजरपुर कस्बे मे संचालित प्राथमिक विद्यालय में ,समस्त छात्रों को जागरूक कर उन्हे उचित खानपान ,साफ सफाई और शारीरिक व्यायाम और योग के महत्व को समझाया गया साथ ही कोई रोग इत्यादि होने पर नजदीक के आयुष विधा (होमियोपैथिक ) के सरकारी अस्पतालों में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर संबंधित रोगों की औषधिया प्राप्त कर सकते हैं इन सभी संचारी रोगों से बचाव के…
फर्रुखाबाद: मेडिकल कॉलेज कर्मी की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत से घर में मचा कोहराम
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 अप्रैल 2024 बाइक से मेडिकल कालेज से घर आते समय तेज रफ्तार डम्पर (UP74T8861) नें कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डम्पर चालक व हेल्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया सठैया निवासी 35 वर्षीय सदानन्द शाक्य उर्फ सेजल पुत्र रूपलाल के तीन पुत्रों में यह दूसरे नंबर का था सदानंद ने अभी हाल में ही मोहल्ला गढ़ी…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में नवरात्रि की मची धूम
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)10 अप्रैल 24 जिला कारागार में नवरात्रि की मची धूम, जिला कारागार फतेहगढ़ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में जगत जननी मां भगवती की मूर्ति पधारी गई है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने हिंदू रीत रिवाज विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई । प्रथम दिन कारागार में 210 बंदियों ने व्रत रखा । व्रत रखने वाले बंदियों को कार्य से विरत रखा गया है । व्रत रखने वाले बंदियों को शासन और कारागार मुख्यालय के आदेशानुसार 500 ग्राम उबले आलू, 500 ग्राम दूध, 50…
फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को मोबाइल फोन व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 10 अप्रैल 24 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने साहिल सिंह पुत्र भंवरपाल व हर्षित सिंह पुत्र मानसिंह निवासीगण ग्राम पूरनपुर थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया एक मोबाईल फोन LAVA कम्पनी व घटना में शामिल वाहन सं0 UP 76 AP 7466 मोटर साइकिल (स्पेलंडर) को…
फर्रुखाबाद: सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों और कारागार के बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया गया जागरुक
9 अप्रैल 2024 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केंद्रीय कारागार और राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह जखा में मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में किशोरों और बंदियों को जानकारी व परामर्श दिया गया l मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति यादव ने कहा कि मानसिक रोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से इंसान की मनोदशा, व्यवहार और सोच पर नकारात्मक असर पड़ता है। डिप्रेशन, चिंता और स्ट्रेस जैसी समस्याएं मानसिक बीमारी कहलाती हैं। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम द्वारा आठ वारण्टी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 8 अप्रैल 24 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों व वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आठ वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारसुदा वारण्टियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार वारण्टियों के नाम व पताः- 1. लल्ला उर्फ रहीस हसन पुत्र अमीर हसन उम्र 40 वर्ष निवासी मो0 साहबगंज चौराहा थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। 2.…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दो वारंटीयों को किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 अप्रैल 2024 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त अबरार पुत्र फजल हुसैन निवासी पंखियो की मडैया कटरी धर्मपुर थाना मऊदरवाजा व नन्हे पुत्र विजय सिंह निवासी पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया ।
फर्रुखाबाद:भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं बूथों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं उसके अंतर्गत अधिकतर बूथों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के 44…
फर्रुखाबाद:सत्ताधारी भाजपा के लोग ED व CBI की जरिए देश कों बर्बाद करने में लगे हुए हैं- नंदकिशोर दुबे
फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव है सत्ताधारी भाजपा के लोगों द्वारा तरह-तरह के वादा किए जा रहे हैं, लेकिन मीठी बोली बोलने वाले लोग 2014 व 2019 में भी यही बातें कहे थे। इनका वादा था दो करोड़ नौकरी देने का, लेकिन ये सत्ता में आए और रोजगार कों ही समाप्त कर दिए। महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, बहन बेटियों के सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बयान बाजी हो रही है। ब्राह्मणों का अत्यधिक…
फर्रुखाबाद: फूलों से होली खेल मनाया शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी समाज ने होली मिलन समारोह
कुशवाहा मौर्य सैनी समाज फर्रुखाबाद के बैनर तले होली मिलन समारोह नव भारत सभा भवन ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ वकील एसडी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ संचालन नागेंद्र शाक्य एवं शिवशरन शाक्य ने किया आयोजक समिति रघुवरदयाल मौर्य, शिवकुमार शाक्य कानूनगो, रामरतन लाल शाक्य बाबूजी, राम नारायण लेखपाल, सुभाष शाक्य एडवोकेट ,सत्यभान सत्तन, विजय सिंह शाक्य, महावीर शाक्य, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य लोकसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी प्रियंका शाक्य पत्नी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, लोग…
फर्रुखाबाद:जनता सांसद नहीं प्रधानमंत्री चुने जा रही है- मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 24 मार्च 2024 दिन रविवार को आवास विकास स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव के केंद्रीय कार्यालय जेपी पैलेस में भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा की बैठक के उपरांत पत्रकार बंधुओ से वार्ता की।पत्रकार बंधुओ से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा पूरे देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है आदर्श आचार संहिता लागू है लोकसभा के चुनाव में आने वाली 13 मई मतदान के दिन जनता इस देश के विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखकर अपना मतदान करेगी मोदी सरकार के 10 वर्षों…
फर्रुखाबाद:ईडी द्वारा फर्जी केस में असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार धरना प्रदर्शन
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 22 मार्च 2024 को इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष्य आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में धरना स्थल फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सथियों ने धरना प्रदर्शन किया। कल दिनांक २१ मार्च 24 को रात्रि के साढ़े नौ बजे पूंछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एसबीआई ने इलेक्टोरल बांड भुगतान खरीद संबंधी समस्त सूचनायें चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दीं…
फर्रुखाबाद:कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष एवं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भगवान महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़ )आज 22 मार्च 2024 को पवन आयल मिल बढ़पुर में भगवान महर्षि कश्यप की जयंती का आयोजन किया गया कश्यप समाज के सभी वरिष्ठ और हर वर्ग के व्यक्ति शामिल रहे एवं सभान के विकास का लेकर चर्चा हुई। फर्रुखाबाद के कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप को सभाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से समाज का जिलाध्यक्ष घोषित किया जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महर्षि कश्यप जी के चरणों में शीश झुकाकर समाज के सभी लोगों को बचन दिया की समाज के किसी भी व्यक्ति…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार का त्रैमासिक सयुक्त निरीक्षण कर, जेल में बने प्राकृतिक हर्बल गुलाल के बारे में ली जानकारी
फर्रुखाबाद,आज 21 मार्च 24 को जिला कारागार फतेहगढ़ का त्रैमासिक सयुक्त निरीक्षण विनय कुमार , जिला जज, डा. वी के सिंह जिलाधिकारी ,विकास कुमार पुलिस अधीक्षक और घनश्याम शुक्ल सीजेएम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जेल अस्पताल का निरीक्षण किया अन्य बैरकों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं , चिकित्सा भोजन के बारे में जानकारी की गई किसी भी बंदी द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा जेल में बने प्राकृतिक हर्बल जेल गुलाल के बारे…
फर्रुखाबाद:जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया गया विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2024 जीवन में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि शरीर के सभी अंगों का उचित ख्याल रखा जाय. इन अंगों में हमारा मुख सबसे महत्वपूर्ण अंग है. और मुख तभी सुंदर रहेगा, जब आपका दांत आपके साथ है l यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का lडॉ सिंह ने कहा जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओरल स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है lइसी को लेकर आज जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों…
फर्रुखाबाद:जिला एवं केंद्रीय कारागार में निरुद्ध निर्धन बन्दियों की जमानत राशि एवं जुर्माना के सम्बन्ध में डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार में निरुद्ध निर्धन / गरीब बन्दियों की जमानत राशि एवं जुर्माना आदि के भुगतान के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट डा० वी०के० सिंह की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। बैठक में संजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-सदस्य, डा० संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, बद्रीप्रसाद कारापाल, केन्द्रीय कारागार, एवं भीमसैन मुकुंद अधीक्षक जिला कारागार, ने प्रतिभाग किया। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही आरम्भ करते हुये भीमसैन मुकुंद द्वारा उत्तर प्रदेश शासन एवं…
