फर्रुखाबाद: विश्व विजेता प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद में 16 अप्रैल को सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट अध्यक्ष विमलेश शाक्य की देखरेख में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जीतू चाट भंडार बघार नाला बेवर रोड पर मनाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आंचल सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में भन्ते नाग सेन जी ने विधिवत पूजा वंदना करवा कर जयंती का शुभारंभ करवाया।कार्यक्रम में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। सम्राट अशोक द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। वेदराम शाक्य, प्रताप सिंह यादव, रामरतन शाक्य, प्रभाकर वर्धन, हेमंत शाक्य, शिव शरण शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, कानून को शिव कुमार शाक्य, विक्रांत सिंह लोधी(राणा ), पूर्व प्रधान राज नारायण शाक्य, डॉक्टर शैलेश शाक्य, रामवीर शाक्य, अनिल शाक्य, जीतू शाक्य, बेचेलाल शाक्य, सुनील शाक्य, अतर सिंह शाक्य, मनोज शाक्य, शिवराम शाक्य, संतोष, शिवम,मोनू, राजीव आदि लोग मौजूद रहे।