फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज प्रताड़ना के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 125/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त अनूप पुत्र वीरपाल,…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जनपद में थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुँचीं और मौके की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गणेश विसर्जन जुलूस में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 6 सितंबर 2025 को भगवान श्रीगणेश विसर्जन जुलूस से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, कमालगंज से पांचाल घाट जा रहे श्रीगणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विशेष समुदाय के लोगों पर अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियाँ की गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: गैंगेस्टर और एनडीपीएस मामलों में दोषियों को कड़ी सज़ा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिक से अधिक सज़ा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार प्रभावी पैरवी और अथक प्रयासों के बाद जनपद की अदालतों ने कई पुराने मामलों में दोषियों को कड़ी सज़ा सुनाई। पहला मामला – गैंगेस्टर एक्ट थाना मेरापुर क्षेत्र के अभियुक्त शिवनन्दन उर्फ शिवन्नी पुत्र विशुन दयाल, निवासी नौली, पर मु0अ0सं0-66/1999, वाद संख्या-126/1999, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत था। विवेचना उपरांत आरोप…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सट्टा माफिया हसनैन गैंग की ₹7.64 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सट्टा माफिया हसनैन गैंग के सक्रिय सदस्य सर्वेश पाल की अवैध संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹7,64,18,290 (सात करोड़ चौसठ लाख अट्ठारह हजार दो सौ नब्बे रुपये) आंकी गई है। कार्रवाई का नेतृत्व और पर्यवेक्षण यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन,…

फर्रुखाबाद:शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 11-12 सितम्बर को

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा चार प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्त आईपीएस आर.के.एस. राठौर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर विनोद कुमार तथा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (लोक निर्माण विभाग) अजय गंगवार को नामित किया गया है। ये प्रबुद्धजन 11 व 12 सितम्बर 2025 को जनपद फर्रूखाबाद में संवाद, बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम विवरण 11 सितम्बर 2025…

फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिले के दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठक ली और आगामी सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में मनाना है। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, प्रबुद्ध वर्ग…

फर्रूखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण, भोजन वितरण व राहत कार्यों के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया का स्टीमर से पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को पका हुआ भोजन वितरित किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और उनके लिए भोजन, पानी…

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी, 65 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जनपद की तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिलीप की मड़ैया मजरा कटरी गंगपुर में प्रशासन द्वारा लगातार राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। यहाँ 65 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 50 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बने अस्थायी बाढ़ शरणालय रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, सलावत खां, फर्रुखाबाद में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन द्वारा अब तक सभी प्रभावित 65 परिवारों को एक बार बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी है। जल्द ही दूसरी बार राहत किट…

फर्रूखाबाद में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की विकास एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में मंत्री जी ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। लाभार्थियों को वितरित की गई सामग्री व स्वीकृति पत्र ★05 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ★कृषि विभाग के 02 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी ★प्रांतीय रक्षक दल के 82 लाभार्थियों को खेल सामग्री किट ★चिकित्सा विभाग में 09 कनिष्ठ लिपिक को…

फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, आठ ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आज ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।सुबह के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बघार एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। बघार क्षेत्र से 6 ट्रक सीज कर ₹ 2.07 लाख का जुर्माना लगाया गया।मोहम्मदाबाद…

फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितम्बर 2025 जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर 137.25 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बिल्कुल करीब है। गंगा नदी खतरे के पार गंगा नदी का जलस्तर लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर खतरे के निशान को पार कर चुका है।…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर किये तबादले,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का विवरण इस प्रकार है— 1. उपनिरीक्षक श्री रमेश सिंह जो वर्तमान में चौकी प्रभारी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। 2. उपनिरीक्षक श्री तरुण सिंह जो थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध…

फर्रुखाबाद में राठौर साहू समाज का 34वां वार्षिक अधिवेशन : 225 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद में ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में राठौर साहू समाज द्वारा आयोजित 34वें वार्षिक अधिवेशन में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में गाजीपुर विधायक जैकिशन साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 225 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बना सकती है।…

फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तहसील अमृतपुर के विभिन्न गांवों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डबरी, कुतुलुपुर, मोहद्दीपुर सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने पीएचसी राजेपुर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने…

फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रविवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल तथा बद्रीविशाल कॉलेज, फर्रूखाबाद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए सभी मूलभूत…

फर्रुखाबाद:बुद्ध महोत्सव संकिसा 2025 : धम्म, समता और मानवता का विराट संगम

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रबन्धन सेवा ट्रस्ट एवं इसकी सहयोगी संस्थाओं के तत्वावधान में आगामी 5 व 6 अक्टूबर 2025 को ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा (फर्रुखाबाद) में भव्य बुद्ध महोत्सव (बौद्ध मेला) का आयोजन होने जा रहा है। संकिसा, बौद्ध जगत के आठ प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, जो एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद जनपदों की सीमाओं पर काली नदी के तट पर स्थित है। इतिहास साक्षी है कि तथागत गौतम बुद्ध ने अषाढ़ पूर्णिमा को श्रावस्ती में यमक प्रतिहार्य के बाद…

फर्रुखाबाद से खिसका ढाईघाट का मेला, अब होगा शाहजहांपुर के जिम्मे।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट अब फर्रुखाबाद प्रशासन के हाथ से निकल गया है। शासन ने इस मेले का संपूर्ण दायित्व जिला पंचायत शाहजहांपुर को सौंपने का निर्णय लिया है। शासन के आदेश के बाद न केवल मेले की जिम्मेदारी बल्कि उससे जुड़ी प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था भी शाहजहांपुर प्रशासन के अधीन होगी। शासन का आदेश पंचायती राज अनुभाग-2, लखनऊ से जारी आदेश (पत्रांक 2811/आ०लि०-जि०अधि०-शाह०/2025 दिनांक 15.08.2025) का संदर्भ लेते हुए शासन के उप सचिव किरेन्द्र पाल सिंह…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,जिले के विकास को मिली नई दिशा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त किया। राजकीय ऑडिटोरियम का प्रस्ताव विधायक ने फर्रुखाबाद में एक राजकीय ऑडिटोरियम के निर्माण का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि जिले में सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए बड़े सभागार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।…