फर्रुखाबाद:विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प @2047 :जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, शताब्दी संकल्प @2047” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जिले से जुड़े 05 प्रबुद्धजन भी नामित किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों,…

फर्रुखाबाद:बैंक ऑफ़ इंडिया का 120वां स्थापना दिवस शाखा अजमतपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर अजमतपुर शाखा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों ने स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। शाखा प्रबंधक ने बैंक की ऐतिहासिक यात्रा, ग्राहक सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया के योगदान पर प्रकाश डाला।…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने बरावफात पर की सख्त कार्रवाई, 7 वाहन व भारी मात्रा में डीजे साउंड सिस्टम सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने बरावफात पर्व के अवसर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानक से अधिक आवाज़ में बज रहे डीजे व साउंड सिस्टम के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 7 वाहन सीज किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में बरावफात पर होने वाले धार्मिक आयोजनों…

फर्रुखाबाद:यूपी पीईटी-2025 :जनपद में डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था को बनाए…

फर्रुखाबाद:यूपी पीईटी परीक्षा के कारण स्थगित, सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 08 सितम्बर को।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगामी 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 08 सितम्बर 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी सम्बंधित अधिकारी इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, पूर्व में जारी कार्यालय पत्र संख्या-1494/सात-मु0लेख (सम्पूर्ण समाधान दिवस)/2025 दिनांक 21 जून 2025 यथावत प्रभावी रहेगा।…

फर्रुखाबाद में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मा० जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन यादव, जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का पुष्प भेंट कर स्वागत से हुई। माननीय अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका को रेखांकित करते हुए…

फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस पर माता सावित्री बाई फुले को नमन – महिलाओं की शिक्षा की आधारशिला रखने वाली प्रथम शिक्षिका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज हम भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने न केवल सामाजिक असमानताओं और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि शोषितों, वंचितों और विशेष रूप से महिलाओं के लिए शिक्षा का द्वार खोलकर इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा। सावित्री बाई फुले ने अपने पति समाज सुधारक ज्योतिराव फुले के सहयोग से पुणे में पहला महिला विद्यालय खोलकर वह कार्य किया, जिसकी कल्पना भी उस दौर में असंभव लगती थी। समाज…

फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस पर मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर मेजर एस. डी. सिंह विश्वविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय डॉ. अनार सिंह जी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सेवा का आधार…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना अमृतपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 143/2025, धारा 333/352/351(2)/74 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट में…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त नाम: अनमोल गंगवार पुत्र सतेन्द्र गंगवार निवासी: ग्राम घसिया चिलौली, थाना कायमगंज, जनपद…

फर्रुखाबाद: बीमार भंते धम्म कीर्ति भर्ती, संकिसा महोत्सव की तैयारी को लेकर चिंतित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 धम्मालोको बुद्ध विहार से जुड़े वरिष्ठ भंते धम्म कीर्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से भंते को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका बेटा उनकी देखरेख में मौजूद है। भंते धम्म कीर्ति के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर विधायक सुशील…

फर्रुखाबाद में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद युवा महोत्सव द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के भूतपूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, संदीप शर्मा, आकाश शर्मा सहित अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जिनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का किया शुभारंभ,जनपद में सजीव प्रसारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में भी देखा गया, जिसमें जिले के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पहल साझा करते हुए बताया कि उन्होंने “मां के नाम एक पेड़” लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता…

फर्रुखाबाद:दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी विठ्ठल मिश्रा गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को कायमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 204/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित आरोपी विठ्ठल मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा निवासी मोहल्ला पहलवान गली, मोहम्मद बगिया मंगूलाल, कायमगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला वादी ने 03 सितंबर 2025 को कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की…

फर्रुखाबाद: किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने देंगे –सदर विधायक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जनपद में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आज एक अहम पहल हुई। फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और खाद उपलब्ध कराने…

फर्रुखाबाद:मतापुर का मुख्य मार्ग जलभराव से बेहाल, बच्चों की शिक्षा पर संकट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 ग्राम पंचायत पिपरगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतापुर का मुख्य मार्ग इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बरसात शुरू होते ही यह मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कच्चे मार्ग पर फिसलकर गिर रहे हैं। यही रास्ता चार-चार स्कूलों तक जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान गांव के लोग बताते हैं कि बरसात…

फर्रुखाबाद:नई व्यवस्था में बदलता स्वरूप: पुलिस बनी आमजन की सहारा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है। जनपद फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देश में हो रही जनसुनवाई में इसका उदाहरण देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान एक बुज़ुर्ग मां अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचीं। उनकी परेशानी सुनते ही जनसुनवाई कर रहे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी कुर्सी छोड़ दी और खुद बूढ़ी मां के पास जाकर उनकी व्यथा सुनी। समस्या को…

फर्रुखाबाद में 3.60 लाख डुप्लीकेट मतदाता, बिगड़ सकते हैं चुनावी समीकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जिले की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से की गई जांच में 3 लाख 60 हजार 344 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। यह सभी मतदाता एक से अधिक स्थानों पर वोट डालने के पात्र पाए गए हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जिनके नाम शहर और गांव दोनों जगह दर्ज हैं। कायमगंज तहसील ब्लॉक नवाबगंज: वास्तविक मतदाता 1,12,962 | डुप्लीकेट 27,841 ब्लॉक शमसाबाद: वास्तविक…

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 गंगा नदी के विकराल रूप के चलते फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई गाँव पानी से घिर गए हैं और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बिलावलपुर, दौली की मड़ैया, दिलीप की मड़ैया, ढटा की मड़ैया, हरी की मड़ैया सहित कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुँचकर हालात का जायजा लिया। सांसद राजपूत ने प्रभावित परिवारों से…

फर्रुखाबाद:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी श्यामवीर पुत्र रमेश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वर्तमान में ग्राम भगौतीपुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है तथा उसका स्थायी पता ग्राम धर्मपुर भैंसार, थाना कम्पिल,…