पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग व्यापार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 01, कृषि विभाग 08, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 22, राजस्व 13, अग्निशमन 02, उ0प्र0 विद्युत परिषद 04, वाटमाप 08, रजिस्ट्रार फर्म सो0 एवं चिट्स 03 एवं आबकारी विभाग के 03 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये…

पीलीभीत:राज्य आयुक्त ने कोर्ट में 62 दिव्यांग जनों की सुनवाई करते हुए आदेश किए ।

पीलीभीत राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो0 हिमांशु शेखर झा, उपायुक्त शैलेन्द्र सोनकर जी द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं को मौके पर जाकर त्वरित समाधान करने में क्रम में जनपद पीलीभीत के गाॅधी सभागार में मोबाईल कोर्ट का आयोजन किया गया। मोबाईल कोर्ट में विधि अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी व अन्य सहायेगी स्टाॅफ उपस्थित रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिटी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व…

पीलीभीत:ड्रोन को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

पूरनपुर। नगर से लेकर देहात क्षेत्र में ड्रोन चोरों की अफवाहों से फैली हुई है। फैली दहशत को खत्म करने के लिए पुलिस ने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना शुरु कर दिया है।इन दिनों गांव देहात में ड्रोन चोरों का शोर मचा हुआ है। पुलिस इसे मात्र अफवाह बता रही है। कई गांव में तो लोगों में इतनी दहशत है कि रात में ड्रोन के डर से ग्रामीण पहरा तक दे रहे हैं। रोजाना गांवो में चोरों के आने का शोर शुरू हो जाता है। बुधवार की रात्रि…

पीलीभीत:नवजात शिशुओं की माताओं को किया गया जागरूक।

पीलीभीत /स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की पहल पर संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में “विश्व स्तनपान सप्ताह” के अवसर पर ब्रैस्ट फीडिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के सही तरीकों एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान ने महिलाओं को विभिन्न जागरूकता सामग्रियों के माध्यम से छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने…

पीलीभीत:हरियाली तीज पर सजी सांस्कृतिक शाम, नृत्य-गान ने मोहा मन

पीलीभीत। कायस्थ सेवा समिति की महिला शाखा द्वारा बुधवार को कायस्थ भवन में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ हरियाली तीज पर्व का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक अवसर पर विविध मनोरंजक और रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिनमें हाउजी, डांडिया, लकी ड्रा और सामूहिक नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे।हाउजी गेम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया। क्विक-3 की विजेता कनक जौहरी रहीं, जबकि कॉर्नर की श्रेणी में स्मृति सक्सेना ने विजेता का खिताब प्राप्त किया। हाउजी की प्रथम विजेता पल्लवी श्रीवास्तव, द्वितीय विजेता…

पीलीभीत:परीक्षा की तैयारियाँ पूर्ण, परीक्षकों हेतु बैठक सम्पन्न

पीलीभीत/स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत अपने प्रथम बैच की पूर्व-विश्वविद्यालय (Pre-University) परीक्षा की तैयारियों में पूर्ण रूप से सक्रिय है। परीक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने हेतु 31 जुलाई 2025 को परीक्षा निरीक्षकों (Invigilators) के लिए दिशा-निर्देशात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें परीक्षा अधीक्षक डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को स्पष्ट रूप से साझा किया। बैठक में उप-प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.…

पीलीभीत:नवजात शिशुओं की माताओं को किया गया जागरूक।

पीलीभीत /स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की पहल पर संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में “विश्व स्तनपान सप्ताह” के अवसर पर ब्रैस्ट फीडिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के सही तरीकों एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान ने महिलाओं को विभिन्न जागरूकता सामग्रियों के माध्यम से छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने…

पीलीभीत:नगरपालिका परिषद के उक्त हरिकांत जी की विदाई समारोह

पूरनपुर नगरपालिका परिषद पूरनपुर को 1983 मे ज्वाइन करने बाले श्री हरिकांत झा पंडित जी ने नगरपालिका के 43वर्ष सेवा प्रदान करने के उपरान्त आज 31जुलाई 2025 को रिटायर्डमेन्ट हुआ नगरपालिका परिषद के उक्त हरिकांत जी की विदाई समारोह नगर के सामाज़ सेवी एवं पं. राजेंद्र स्मारक फार्मेसी ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमेनअमित मिश्रा एवं भाजपा नगरउपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना ने फूल मालाओ ढोल लगाड़ो द्वारा ब्लॉक चौराहे से विदाई की। इस मौके पे एड. मुकेश गुप्ता, अमिताब मिश्र एडवोकेट, नितिन वर्मा, संतोष सिंह, संजीब प्रजापति डॉक्टर कशीस शर्मा भरत झा, विशाल…

पीलीभीत:ग्राम पंचायत बन्दर बोझ में कार्यरत सफाई कर्मचारी रजनीश की की लंबी बीमारी से मौत

पूरनपुर/ पीलीभीतलंबी बीमारी के चलते सफाई कर्मचारी की मौत हो गई जानकारी लगते ही सभी कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पूरनपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बंदर बोझ में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात रजनीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी जब उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को लगी तो…

पीलीभीत:चीफ फार्मासिस्ट मुकेश राणा हुए सेवानिवृत्त, धूम धड़ाके से हुई बिदाई

पीलीभीत। जिला अस्पताल में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट मुकेश कुमार राना 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर, चिकित्सकों व स्टाफ ने उनके कुशल सेवाकाल के लिए फूल मालाओं एवं नोटों का हार पहनाकर बधाई दी और भविष्य में अच्छी सेहत की कामना करते हुए विदाई दी। मुकेश राणा ने स्वास्थ्य विभाग में 36 वर्ष तक सेवाएं दीं। उनकी पहली पोस्टिंग 3 जुलाई 1989 को शाहजहांपुर जिले में हुई थी। वर्ष 2008 में जिला अस्पताल पीलीभीत ट्रांसफर हुआ। उसके बाद से लगातार वह जिला अस्पताल में…

पीलीभीत:मार मोटे महादेव मंदिर से कछला घाट के लिए रवाना श्रृद्धालुओं का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।

बिलसंडा/पीलीभीत: आज दिनांक 30/07/2025 को ग्राम मार के श्रृद्धालुगण मार महादेव मंदिर पर इकट्ठा हुए। श्रृद्धालुओं के जत्थे के महंत श्री रामपाल वर्मा व कपूरी महंत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य सभी श्रृद्धालु गण पंकज वर्मा (माननीय विधायक विवेक कुमार वर्मा जी के भतीजे)सोनपाल मौर्य(मंडल उपाध्यक्ष बिलसंडा) पवन श्रीवास्तव, राहुल वर्मा ,सोनू गुप्ता, अखिलेश, प्रमोद राठौर वंशज राठौर, शेखर श्रीवास्तव, सर्वेश , ओम प्रकाश कश्यप, अवधेश, विमलेश, अनुज जायसवाल, सूरजपाल (बतासे वाले) छोटू ,राहुल, अमित महंत जी के साथ अन्य सभी श्रृद्धालु गण कछला के लिए जल भरने के लिए रवाना…

पीलीभीत:ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

पूरनपुर। ग्रामीण क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उनको दूध और चने का प्रसाद खिलाया। पर्व पर तकियादीनारपुर के नागराज मन्दिर, अमरैयाकलां के लालबाबा मन्दिर, कलीनगर रोड पर तकिया के गुरु कृपा धाम मंदिर और लम्बौआ के मन्दिर पर लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।।गांव अमरैयाकलां के देवीस्थान पर हर वर्ष की भांति नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खेल-खिलौनों की दुकानों पर खरीददारी की और बच्चों ने झूला झूले तथा क्षेत्र में सर्प दंश का शिकार…

पीलीभीत:क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में कुश्तियां जीती

पूरनपुर।/पीलीभीत नागपंचमी पर्व पर गांव अमरैयाकलां में मेले के साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में कुश्तियां जीती। कुश्तियों में अमरैयाकलां का दबदबा रहा।तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में नागपंचमी पर्व पर देवीस्थान पर मेला लगा। मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। दंगल में अमरैयाकलां के अनिकेत कुशवाहा ने खमरियापट्टी के मुकेश कुमार को, अमरैयाकलां के जसवीर कुशवाहा ने नवदिया धनेश…

पीलीभीत:संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियां एसआरएनए माॅनीटरिंग पंचायतीराज द्वारा किये गये कार्य झाडी कटिंग, जल निकासी, साफ सफाई आदि, कम गहराई वाले हैण्डपम्प के पानी का प्रयोग करने वाले परिवारों की संख्या, शहरी विकास के अन्तर्गत फोगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव, कृषि विभाग द्वारा चूहों, छूछदरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किए गए परिवारों की संख्या, शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधकों को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के संबंध में जागरूक करने के दिए निर्देश।

पीलीभीत /मंगलवार की सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में आए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में स्कूल वाहन की संख्या में वृद्धि करें, विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक करें कि वे असुरक्षित वाहनों से अपने बच्चों को…

पीलीभीत: मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

पूरनपुर/पीलीभीत।प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सहकार भारती पीलीभीत के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर की अध्यक्षता में जिला संघ कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सहकार गीत गाकर हुई ।बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार एवं जिला की पैक्स समितियों को संगठन की संस्थागत सदस्यता दिलाने हेतु चर्चा हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने सहकार भारती की विस्तृत जानकारी देकर संगठन से जुड़ने का महत्व बताया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में ज़िला कोषाध्यक्ष रामओतार गौतम,जिला…

पीलीभीत:चंदिया हजारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की बिगड़ी हालत।

चंदिया हजारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की बिगड़ी हालत। पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम चंदिया हजारा में उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 की छात्रा दिशा पुत्री सुरजीत जो चंदिया हजारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है छात्रा अपनी कक्षा में बैठी थी विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई. छात्रा को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी इसके बाद जानकारी विद्यालय की शिक्षक को लागी शिक्षकों ने चिकित्सक को ना दिखाकर परिजनों को सूचना दी और तत्काल छात्रा को घर…

पीलीभीत: ब्रह्मचारी घाट पर मृत गौवंश पड़ा देख हिन्दू महासभा ने जताई नाराज़गी

ब्रह्मचारी घाट पर मृत गौवंश पड़ा देख हिन्दू महासभा ने जताई नाराज़गी पीलीभीत। रविवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना को सूचना प्राप्त हुई कि ब्रह्मचारी घाट पर एक गौवंशीय पशु मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने तुरंत इस सूचना से युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा को अवगत कराया।सूचना मिलते ही गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना और संगठन के सक्रिय सदस्य रोहित वर्मा मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायज़ा लिया। तत्पश्चात हिन्दू…

पीलीभीत: गुरु सत्ता में लीन हो गए गायत्री परिवार पूरनपुर के भामाशाह

गुरु सत्ता में लीन हो गए गायत्री परिवार पूरनपुर के भामाशाह पूरनपुर/पीलीभीत: अगमवीर सिंह आजीवन समयदानी- शान्तिकुञ्ज हरिद्वार प्रातः 11:00 बजे गुरु सत्ता में लीन हो गए।पूरनपुर तहसील के पचपेड़ा फॉर्म निवासी अगमवीर सिंह जी ने सन् 2005 में अपनी साढ़े बारह एकड़ भूमि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शान्तिकुञ्ज हरिद्वार उत्तराखंड को दान कर सपत्नीक शान्तिकुञ्ज के आजीवन समयदानी हो गए थे ।अगमवीर सिंह जी देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार में सेवारत थे। गायत्री परिवार का मिनी शान्तिकुञ्ज कहा जाने वाला आश्रम माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर उन्हीं की…

पीलीभीत:लिलहर नीलकंठ मंदिर से श्रृद्धालुओं का जत्था भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरिद्वार के लिए रवाना।

बिलसंडा: दिनांक 25/07/2025 को ग्राम देवरिया खुर्द के श्रृद्धालुगण लिलहर नीलकंठ मंदिर पर इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने श्रृद्धालु गणो का हौसला बढ़ाया और पटका पहना कर रवाना करते हुए कहा कि श्रृद्धालु गण हरिद्वार से जल भर कर दिनांक 28/07/2025को गोला गोकर्णनाथ मंदिर में जल चढ़ा कर पूजा अर्चना करेंगे।फिर वापस लिलहर नीलकंठ मन्दिर पर आकर पूजा अर्चना करेंगे।जिसमें (श्रृद्धालु गण)राजीव मौर्या ,सतीश मौर्य, मंगली मौर्य ,फूलचंद मौर्य ,राजेंद्र मौर्य ,छोटेलाल मौर्य, प्रदीप मौर्या, वेद प्रकाश राणा, सुमित सक्सेना ,शिवम श्रीवास्तव, सत्यपाल यादव ,नन्हे मौर्य आदि।इन…