पीलीभीत जनपद के न्यूरिया क्षेत्र में बीते 45 दिनों से जारी बाघिन के आतंक का आखिरकार गुरुवार को सुखद अंत हुआ। नौ जून को गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे किसान मुकेश की मौत से शुरू हुई इस त्रासदी ने धीरे-धीरे न्यूरिया के 15 गांवों को अपने डर के साए में समेट लिया। कई मासूम जानें गईं, अनेक ग्रामीणों के दिन जंगल की निगरानी में और रातें जागते डर के साथ बीतीं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का जो समापन हुआ, वह एक सकारात्मक और सराहनीय उदाहरण बन गया। बाघिन…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत:पूरनपुर क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूरनपुर/पीलीभीत। अपराधों की रोकथाम संज्ञेय अपराधों में संलिप्त अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2025 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 458/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट बनाम अज्ञात में प्रकाश में आये अभ्यस्त अभियुक्तगण जफर पुत्र वजरुला निवासी मो० मटरुनगर ग्राम शेरपुर कलां ,अफजाल पुत्र पुत्तन निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा वार्ड नं0 16 पूरनपुर देहात, आरिफ उर्फ भांदू पुत्र अली मोहम्मद उर्फ अलिया निवासी मो० लाईनपार साहुकारा वार्ड नं0 12 थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गौकशी के…
पीलीभीत:बाघों की दहशत में जी रहे ग्रामीण: क्या सिर्फ एक विधायक ही उठाएंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
पीलीभीत। जनपद इन दिनों एक ऐसे संकट से गुजर रहा है, जिसने ग्रामीणों की नींद और चैन छीन लिया है। बाघ और बाघिन के आतंक ने गांव-गांव भय का माहौल बना दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है, लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।टांडा कॉलोनी, करनापुर और डंडियाकैमा जैसे गांव हाल के दिनों में ऐसे भयावह अनुभवों का सामना कर चुके हैं, जहां वन्य जीवों की मौजूदगी ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
पीलीभीत:राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
कलीनगर/पीलीभीत ।तहसील परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरनपुर के द्वारा गुरुवार को किसानों की समस्याओं व भाजपा सरकार के द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को याद कराते हुए धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि इस समय फसलों की बुआई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अवश्यकता है। जबकि सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगुनी करने का…
पीलीभीत:जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील परिसर में गुरुवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बार बार लिखित शिकायत देने के बाद भी प्रशासन नही जाग रहा है। अधिवक्ता परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग हादसे को दावत दे रही हैं। जबकि जर्जर बिल्डिंग के पास में 200 से 250 अधिवक्ता बैठते हैं और वादकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। जर्जर बिल्डिंग कभी भी गिर सकती हैं और एक बड़ी घटना घटना…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 का किया निरीक्षण।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ऐमी के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र व ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों संख्या की जानकारी प्राप्त की और विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से हिन्दी की किताब को पढ़वाकर देखा और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में विद्यालय आए। उन्होंने विद्यालयों के शौचालय में पाइप लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने ऐमी गौशाला का किया निरीक्षण।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकास खण्ड ललौरीखेडा क्षेत्र अन्तर्गत अस्थायी ऐमी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि ऐमी गौशाला में निराश्रित गौवंशों की जानकारी प्राप्त की और गौवंशों को गुड खिलाई। जिलाधिकारी ने गौवंशों की नियमित देखरेख हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में…
पीलीभीत:उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ ने मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
पीलीभीत उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को शासन द्वारा स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि अनुमन्य किये जाने पर मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम आभार ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग सरकार की नीतियों एवं जनता के हित में संचालित की जा रही है विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। ध्यातव्य है राजस्व निरीक्षक को वरासत, आई0जी0आर0एस0 के प्रिन्ट निकालने, उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के आनॅलाइन आवेदन के प्रिन्ट निकालने…
पीलीभीत:भाजपा विधायक ने माधोटांडा ब्लॉक बनवाने की मांग की।
पूरनपुर/पीलीभीत। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर अपनी 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम माधोटांडा ब्लॉक बनवाने के संबंध में पत्र दिया, विधायक बाबूराम पासवान के साथ विधानपरिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने भी अपना पत्र देकर इस विषय के बारे में बताया । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शीघ्र ही ब्लॉक को बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय की गहराईयों से बहुत…
पीलीभीत : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतों प्राप्त हुई , मौके पर 07 शिकायतें हुई निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिरकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही…
पीलीभीत : बाघ की कोई लोकेशन नहीं, ग्रामीणों में भय अभी भी बरकरार
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमलों से व्याप्त भय और जनहानि को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने बाघ और तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीवों द्वारा निरंतर हो रहे हमलों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु कठोर और त्वरित कदम उठाने की मांग की। बताते चले कि इस घटना से पहले ही इस विषय पर महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री को…
पीलीभीत : “अचूक की प्रकीर्णन रचनाएं” पुस्तक का मंत्री जितिन प्रसाद ने किया विमोचन
कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की दसवीं पुस्तक “अचूक की प्रकीर्णन रचनाएं” का विमोचन आज केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस दौरान जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने इस पुस्तक की सराहना भी की। पीलीभीत के एक होटल में आयोजित प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आज आशु कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक की दसवीं पुस्तक “अचूक की प्रकीर्ण रचनाएं” का विमोचन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व प्रदेश के…
पीलीभीत : गोवंशीय पशुओं का वध करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया।
पूरनपुर। नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का वध करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से कारतूस तमंचों के अलावा पशु काटने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया।घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियां में 16 जुलाई को गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके अवशेष पड़े पर टांग दिए थे। जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया…
पीलीभीत : योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, एम्बुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी, 15वाॅ वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, राज्ययोजना, निपुण परीक्षा आंकलन, आपरेशन कायाकल्प, नई सड़कों का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, सामाजिक वनीकरण, परड्राप मोर क्राप, मनरेगा, भवन निर्माण, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप…
पीलीभीत: योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, एम्बुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी, 15वाॅ वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, राज्ययोजना, निपुण परीक्षा आंकलन, आपरेशन कायाकल्प, नई सड़कों का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, सामाजिक वनीकरण, परड्राप मोर क्राप, मनरेगा, भवन निर्माण, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के…
पीलीभीत:नई ट्रेन ( पीलीभीत -शाहजहांपुर)सेवा क्षेत्र को समर्पित
मिघौना रेलवे हाल्ट/पीलीभीत: आज दिनांक 19/07/2025 को क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण रहा जब माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने ‘पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर’ के रूप में एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्र के विकास और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बीसलपुर विधायक श्री विवेक वर्मा जी, भाजपा जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी, कुंवर महीप सिंह चंदेल जी, ब्लॉक प्रमुख बरखेड़ा श्री कमलेश गंगवार जी, ब्लॉक प्रमुख बीसलपुर श्री अशोक शर्मा जी,…
पीलीभीत : गोवंशीय पशुओं का वध करने की घटना का घुंघचाई पुलिस ने किया खुलासा ।
पूरनपुर।नहर किनारे झाडियों में गोवंशीय पशुओं का वध करने की घटना का घुंघचाई पुलिस ने खुलासा कर एक तस्कर को दवोच लिया। जबकि एक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियां में कई गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद खाल और पूछ पेड़ पर टांग दी। बुधवार को जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही…
पीलीभीत : ग्राम प्रधान की मौत के बाद मदद को आया प्रधान संगठन।
पूरनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन मण्डल की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम प्रधान की मौत से उनका परिवार ही नही बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे मे हैं। गुरुबार को पूरनपुर ब्लॉक स्थित कृषि विभाग सभागार में ग्राम प्रधान संगठन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय अर्जुन मण्डल की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया।इसके बाद स्वर्गीय प्रधान अर्जुन मण्डल के परिवार की आर्थिक मदद करते हुए ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर द्वारा 25 हजार समेत प्रधान संगठन द्वारा…
पीलीभीत : जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिव्यांग शौचालय (प्रगति), विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण, पी.एमश्री विद्यालय द्वितीय चरण में स्वीकृत निर्माण, खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर परिषदीय विद्यालयों के युग्मन हेतु प्रस्ताव, ब्लाक तथा कस्बावार निर्माण कार्य, युग्मन विद्यालयों की सूचना, सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं की उपस्थिति, गुणवत्ता शिक्षा हेतु विभिन्न क्रियाकलाप का आयोजन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने…
पीलीभीत : अभाब्रा महासभा ने रामदरवार के समर्थन में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन ?
पूरनपुर के कुछ लोग राजनीतिक विद्धेश के कारण उस चित्र को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि जनभावना के प्रतिकूल है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया ।पूरनपुर नगर पालिका द्वारा कोतवाली गेट के पास रामदरबार का चित्र नगर के सौन्दर्यकरण के कम में लगवाया गया है। जोकि अति प्रशंसनीय कार्य है भगवान राम न केवल हिन्दुओं के अपितु प्रत्येक भारतवासी के आदर्श हैं। भगवान राम के लोक कल्याणकारी शासन को रामराज्य के रूप में याद किया जाता है। सरकार भी रामराज्य…
