गुरुवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह टीम के साथ अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत से उनके कार्यालय पर मिले। संस्था के अध्यक्ष ने जन कल्याण सुरक्षा संघ द्वारा संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संस्था के द्वारा समाज के दबे कुचले,शोषित, वंचित गरीब, किसान मजदूर, विकलांग एवं कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने का काम करता है। संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम करता है। संस्था के माध्यम से हम जनता…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा अवगत कराया गया कि किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने के स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षक को उनके कार्य क्षे़त्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही अलग-अलग तथा समानान्तर दिनांक 18 जुलाई 2025 से…
पीलीभीत : ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स वन एवं टू संस्करण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीपीआरओ रोहित भारती, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, एडीओ पंचायत अजय देवल, राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अशोक कुमार सिंह द्वारा दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कार्यशाला के महत्व पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि पीएआई के…
पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रृद्धालुओं का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना।
बिलसंडा /पीलीभीत l भोले शंकर की भक्ति में लीन होकर बिलसंडा कस्बा से बुधवार दोपहर को डाक कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था कछला गंगा घाट के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हो गया हैlश्रद्धालुओं का यह जत्था कछला गंगा घाट से जल भरकर हर हर बम बम जय भोले के नारे लगाते हुए गत वर्षो की भांति डाक कावड़ लाकर बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरोरी खास स्थित श्री मढ़ानाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे lभाजपा महिला मोर्चा की…
पीलीभीत:गोवंशीय पशुओ का तस्करों ने कर दिया वध, हंगामा
पूरनपुर/पीलीभीत। देर शाम नहर किनारे गौवंशीय पशु वंधे होने की सूचना पर महाकाल एक्टिव सेना की टीम पहुंची, उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गोवंशीय पशुओं की तलाश की,लेकिन नहीं मिले, बुधवार को उनके अवशेष मिलने से हडकंप मच गया। मगंलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के घुंघचाई-माधोपुर के बीच नहर के किनारे कुछ लोगों ने गायों को पेड़ से बंधा देखा, उन्होंने मामले की सूचना महाकाल एक्टिव सेना के लोगों को दी। जिस पर महाकाल एक्टिव सेना के जतिन गुप्ता अपनी टीम के साथ पुलिस को लेकर…
पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रृद्धालुओं का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना।
बिलसंडा /पीलीभीत l भोले शंकर की भक्ति में लीन होकर बिलसंडा कस्बा से बुधवार दोपहर को डाक कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था कछला गंगा घाट के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हो गया हैlश्रद्धालुओं का यह जत्था कछला गंगा घाट से जल भरकर हर हर बम बम जय भोले के नारे लगाते हुए गत वर्षो की भांति डाक कावड़ लाकर बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरोरी खास स्थित श्री मढ़ानाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे lभाजपा महिला मोर्चा की…
पीलीभीत:मृतक आश्रित के परिवार को दिया चार लाख का चैक
कलीनगर/पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव चित्तरपुर में दो दिन पूर्व गांव निवासी चंद्रपाल को सांप ने काट लिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी,परिवार ने पोस्टमार्टम को शव भेजा था। बुधवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने परिवार के बीच पहुंचे कर देवी आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक मृतक की पत्नी रेखा देवी को प्रदान किया। कृषक दुर्घटना के तहत एक लाख की आर्थिक सहायता राशि शीघ्र ही मृतक की पत्नी को दिलाने आश्वासन देकर मृतक की पत्नी…
पीलीभीत:किसान दिवस गोष्टी का आयोजन किया गया।
पीलीभीत गाॅंधी सभागार, कलेक्ट्रेट कम्पाउन्ड, पीलीभीत में राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कृषकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र एवं पी0एम0कुसुम (सोलर) के लाभ के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। बाबूराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चकबन्दी और राजस्व विभाग की शिकायत हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। दौलत सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक ग्राम नवाध श्यामपुर तहसील अमरिया के द्वारा चकरोड पर धान…
पीलीभीत:बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए चलाएं जा रहे सदस्यता अभियान ।
पूरनपुर/पीलीभीत। प्रदेश संगठन के आदेशानुसार सहकार भारती पीलीभीत जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने जिला पीलीभीत की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए सहकार भारती द्वारा चलते जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत उनको संगठन की सदस्यता दिलाने के लक्ष्य को पूरा करते हुए तहसील पूरनपुर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को संगठन की सदस्यता दिलाई जिसमें मोहनपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति ,रायपुरबिचपुरी सहकारी समिति,सिंहपुर सहकारी समिति,जोगराजपुर सहकारी समिति एवं सहकारी संघ सेहरामऊ उत्तरी आदि समितियों को संगठन की सदस्यता दिलाई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही बी.पैक्स योजनाओं…
पीलीभीत : कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया।
पूरनपुर : पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज फार्मेसी आफ मेडिकेयर हॉस्पिटल लगातार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुका है। कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर स्थित पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के होनहार छात्र आशरान रजा ने। डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा में उन्होंने 80 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आशरान रजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने…
पीलीभीत : भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी नौ सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे, सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील प्रांगण में चौपाल लगाकर 9 सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पूरनपुर क्षेत्राधिकारी से फोन पर बात करके चौपाल में आने की बात कही क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने आने को मना कर दिया अकारण ही इतना सुनते ही सभी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों को अशोभनीय प्रतीत हुआ। देखते ही देखते तहसील प्रांगण से निकलकर पैदल ही सैकड़ों की तादाद में सभी नेता नारेबाजी कर सी ओ ऑफिस पहुंच गए। सी ओ ऑफिस पहुंचकर दरी फट्टी बिछाकर सी ओ…
पीलीभीत : स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज।
पूरनपुर/।नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी कर ली। खुद को सुरक्षित करने के लिए सभी ने भागकर खुद को बचाया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक अबैध बताकर सीज कर दिया है। इससे पहले भी कई बार क्लीनिक बंद हो चुका है। तीन दिन पहले दस्तावेज प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम देने के बावजूद संचालक नहीं पहुंचा। क्लीनिक संचालक ने…
पीलीभीत : नेकी की दीवार ने लगाई कांवड़ जागरूकता होर्डिंग्स ?
पूरनपुर। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पुरनपुर से पीलीभीत तक सूचनात्मक होर्डिंग्स लगाए गए। यह राजमार्ग गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी, खुटार होते हुए पीलीभीत को जोड़ता है, और कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला बन जाता है। ऐसे में जन जागरूकता और सुरक्षा उपाय अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं।यह अभियान संस्था प्रमुख गुरमेल सिंह के नेतृत्व में…
पीलीभीत : मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई
पूरनपुर। संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई। संगोष्ठी में प्रारंभ शिक्षासत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नवीन नामांकन कराने पर विशेष बल दिया।संकुल रघुनाथपुर के कम्पोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में नोडल शिक्षक ऋषि सक्सेना, संकुल भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर में नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार और संकुल माधोटांडा के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर में नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय शिक्षक सामूहिक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों ने आए…
पीलीभीत : रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों का मौके पर कम्पनियों द्वारा किया चयन।
मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ के पत्र दिनांक 03.07.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 15.07.2025 केा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत में आयोजित किया गया। आयोजित रोजगार मेले का उद्दघाटन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार द्वारा द्वीप प्रज्जलन कर किया गया। रोजगार में 15 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव,…
पीलीभीत : शारदा नदी कटान पीड़ित केन्द्रीय राज्य मंत्री से मिले मिले
पूरनपुर ।तहसील कालीनगर तराई क्षेत्र के प्रतिनिधि गणों ने संबंधित समस्याओं को लेकर जनपद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार को पत्र सौंपा है। क्षेत्र की बिकराल कठिनाइयों से भरा जन जीवन जिसमें शारदा नदी से कटान पीड़ित परिवारों को अन्यत्र बसाने के संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित पत्रों के माध्यम से दिया व शारदा सागर जीरो किलोमीटर से बंदरबोझ उत्तराखंड बॉर्डर तक हार्टमिक्स रोड बनाने का आश्वासन दिया। वहीं तराई क्षेत्र में उत्तराखंड से जैसे ही यूपी में प्रवेश करते हैं…
पीलीभीत:विकासखण्ड ललौरीखेड़ा में महिला चौपाल की किया आयोजन, मनाया कन्या जन्मोत्सव एवं 07 गर्भवती महिला की गोद भराई की
पीलीभीत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सुनीता सिंह सैनी द्वारा गांधी सभागार में 11 बजे महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से सम्बंधित 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें घरेलू हिंसा, ज़मीनी विवाद एवं छेड़छाड़ से सम्बंधित समस्याओं को सुना और उपस्थित अधिकारियों को महिला उत्पीड़न से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।मा0 सदस्या द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा में महिला चौपल का आयोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। आगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों से बातचीत की गई। आंगनबाड़ी केंद्र ललौरीखेड़ा में 05 बच्चियों का…
पीलीभीत:जाति सूचक गालियां देकर किसान की पिटाई, शिकायत
पूरनपुर। घुघंचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा के रहने वाले इंद्रजीत पुत्र रामदीन ने बताया कि वह रविवार को अपने खेत में खाद लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों पशुओं को चकरोड पर चरा रहे थे। इस बात से नाराज होकर पड़ोसी काश्तकार ने बच्चों के साथ गाली गलौज की। किसान के विरोध करने पर उसको जाति सूचक गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। घायल किसान ने मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीलीभीत:सावन के पहले सोमवार को बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर उमडी भीड।
पूरनपुर/पीलीभीत। सावन के पहले सोमवार को इकोत्तरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है। इसलिए सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं। सोमवार को बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी…
पीलीभीत:भ्रष्टाचार और हठधर्मिता की मंडी में खुली पोल, सचिव पर भड़के किसान
बीसलपुर /पीलीभीत।बीसलपुर मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में किसानों का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब मंडी सचिव नाजिम अली पर भ्रष्टाचार, बदसलूकी और गंदगी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया। शांतिपूर्ण धरना देने पहुंचे किसानों को सचिव द्वारा गंदगी में बैठाया गया और कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की गई, जिससे माहौल गर्मा गया।धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष भजनलाल कोधी ने मंडी सचिव पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मंडी में किसान नहीं, व्यापारी राज कर…
