पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई

संसारपुर में पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक सिपाही और एंबुलेंस सहायक घायल हो गया। बाद में दूसरी एंबुलेंस से कैदी को लखनऊ भेजा गया। बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत जेल में बंद एक कैदी धर्मेंद्र पुत्र रामबरन के बीमार हो जाने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस कैदी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। इसी दौरान गोला-खुटार हाईवे पर लाल्हापुर गांव के…

पीलीभीत के डगा गांव में बाघ का आतंक, बकरी को शिकार बनाने के बाद झाड़ियों में जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव डगा में एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है। लेकिन यहां पर बाघों की चहलकदमी कम नहीं हो पा रही है। लगातार वन विभाग भी बाघों की निगरानी कर रहा है। अभी तक तो बाघ खेतों में विचरण कर रहे थे। लेकिन अब आबादी के बिल्कुल किनारे एक बाघ पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में इन दिनों बाघों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगल से निकलकर ये बाघ ग्रामीण इलाकों में चहलकदमी कर रहे हैं। बाघों को…

पीलीभीत के शौर्य यात्रा से भगवामय हुई सड़कें, विधायक ने की बुलडोजर की सवारी

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा के पीलीभीत पहुंचते ही तराई की सड़कें भगवामय दिखाई दी। यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पहले एक सभा कर इसके उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की गई।वहीं, इसके मुख्य मार्गों पर पूरे उत्साह के साथ भगवा रंग के बजरंग बली बने जयश्रीराम लिखे झंडे लहराए। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यात्रा शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई। विश्व हिंदू…

पीलीभीत में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर की डूबकर मौत

पूरनपुर में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर गांव सुआबोझ निवासी राकेश (40) की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव सुआबोझ निवासी राकेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। राकेश के छोटे भाई अवधेश ने बताया कि राकेश बुधवार शाम करीब तीन बजे साइकिल से मछली पकड़ने गांव रंपुरा के समीप तालाब पर गया था। शाम तक घर न लौटने पर बुधवार की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सो गए।बृहस्पतिवार की सुबह…

पीलीभीत में पशुओं से फसल बचाने को खेत में दौड़ाया करंट, चपेट में आने से मजदूर की मौत, शव रख जाम किया सड़क

मामला दियोरिया कोतवाली क्षेत्र का है। ईंट- भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर शाम को घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर पशुओं का झुंड आता देख बचने के प्रयास में सड़क किनारे मौजूद खेत में गिर गया। जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद घरवालों ने खेत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीलीभीत के खेत पर लगे विद्युत प्रवाहित तारों के करंट की चपेट में आकर मरे मजदूर के स्वजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग…

पीलीभीत में पीटीआर में तीन और होम स्टे के लिए भेजा प्रस्ताव

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अभी छह होम स्टे का संचालन हो रहा है। अब तहत तीन और होम स्टे संचालित किए जाने की बात चल रही है। अनुमति के लिए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ग्रामीणों की जंगल पर निर्भरता कम करने और जंगल से लगे गांवों के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना शुरू की गई थी। यहां बराही, मुस्तफाबाद, माधोटांडा, हरीपुर रेंज, बाइफरकेशन व डगा गांव में एक-एक होम स्टे संचालित हो रहे हैं। साथ ही अब आगामी सत्र के लिए तीन…

पीलीभीत में अतिक्रमण पर फिर जागे अफसर, स्टेशन रोड पर चलाया अभियान

पीलीभीत के शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण है और इसी कारण जाम भी लगता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अफसर फिर जाग गए और पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर अभियान शुरू कराया। अफसरों ने पुलिस और पीएसी के साथ पहले स्टेशन रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पक्का निर्माण तुड़वाया। उधर, अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। शहर में बाजार के साथ ही अन्य सभी मार्ग अतिक्रमण की जद में हैं।…

पीलीभीत में तीन तलाक देकर छत से फेंकने का पति पर लगाया आरोप

पूरनपुर के मोहल्ला करीमगंज निवासी मंतशा ने पति पर जयपुर ले जाकर मारपीट करने, तीन तलाक देकर छत से फेंकने, अस्पताल पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मंतशा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में मोहल्ला निवासी शहनबाज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका मानसिक, शारीरिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया। सितंबर में उसका पति जयपुर काम से गया और साथ उसे भी ले गया। आरोप है कि जयपुर में भी उसके साथ मारपीट की…

पीलीभीत में घर में मिला दुकानदार का शव, अवैध संबंधाें में हत्या का शक

बीसलपुर के दियोरिया कोतवाली के गांव रामनगर जगतपुर में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक दुकानदार का शव उसके घर से ही बरामद किया। मृतक के चाचा ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अवैध संबंधों को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दियोरिया कोतवाली के गांव रामनगर जगतपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका 26 वर्षीय भतीजा राजू घर में अकेला ही रहता था। उसके मां बाप की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई-बहन भी…

पीलीभीत का चावल हरियाणा और पंजाब भेजा जा रहा तराई का चावल

पूरनपुर का धान खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान नाममात्र को पहुंच रहे हैं। वहीं राइस मिलों पर सुबह होते ही धान भरे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। अधिकांश राइस मिलर और व्यापारी 1750 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद रहे हैं। बी ग्रेड के चावल का दाम बाजार में 2850 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में राइस मिलर चावल हरियाणा और पंजाब भेज रहे हैं। धान का घोषित मूल्य 2183 और ग्रेड ए के धान का रेट 2203 है।…

पीलीभीत में बिना बजट निकाले टेंडर निरस्त, अब फिर से कवायद

पीलीभीत में जंगल के किनारे गांवों को सुरक्षित करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन जाल बंदी कराने की तैयारी बीते छह माह से कर रहा है। पहले बिना बजट जारी हुए ही इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। अब जब आपदा राहत से भारी भरकम बजट जारी किया गया तो एक बार फिर टेंडर निकाले गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बाहर लगातार बाघों की चहलकदमी जारी है। इसमें सबसे अधिक जंगल किनारे के गांव प्रभावित हो रहे हैं।…

तीन महीने से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के 250 डॉक्टर और कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, दिया धरना

जब से पीलीभीत जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में तब्दील हुआ है, तब से समस्याएं बढ़ गई हैं। शुरू में तो कुछ महीने सैलरी समय पर मिली, लेकिन पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं आई है। इससे किसी की ईएमआई बाउंस हो रही है तो कोई बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारियों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान होकर डॉक्टर और कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन…

पीलीभीत: मुद्दों पर चल रही थी बात और आपस में ही भिड़े सभासद

नवरात्रि और दिवाली के त्यौहार के मददेनजर नगरपालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई। जिसमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मरम्मत कार्य को लेकर सभासदों ने अपनी बात रखी। कुछ सभासद आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत कई बिंदुओं पर प्रस्ताव दिए गए और सभी ने सहमति जताई। बुधवार को नगरपालिका सभागार कक्ष में बोर्ड बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल और प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने की। पिछली…

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर फायरिंग कर सराफ से 27 लाख की लूट

पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर हर्राया किशनपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सराफ से 27 लाख रुपये के जेवर और करीब 38 हजार रुपये लूट लिए। काफी छानबीन के बावजूद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले दयाशंकर की करीब चार किलोमीटर दूर बिथरा बस स्टैंड के पास ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान के जेवर और रुपये से भरे दो बैग उन्होंने…

पीलीभीत में मानसिक रोगों का समय से इलाज कराया जाना जरूरी

बदायूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं सारिका गोयल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्सर मानसिक रोगों को अंधविश्वास के चलते लोग जादू-टोना, प्रेत बाधा आदि मान लेते हैं, इससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है। मानसिक रोगों का समय से इलाज होना जरूरी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में लगाए गए कैंप में नुक्कड नाटक के माध्यम से मानसिक रोगों के…

पीलीभीत में सहकारी समिति की बैठक में संचालक से की हाथापाई

बीसलपुर में ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को बैठक शुरू होते ही गांव के दो युवकों ने आकर काफी हंगामा किया। विरोध करने पर उन लोगों ने हाथापाई भी की। कोतवाली के गांव कासिमपुर स्थित ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को सुबह 10 बजे समिति सचिव मुन्नालाल गंगवार बैठक की कार्यवाही शुरू करते इससे पहले ही गांव अमरा करोड़ के दो युवक आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि बैठक कर केवल औपचारिकता की जाती हैं। बैठक में किसानों के…

पीलीभीत में बाघ न पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग किया जाम

कलीनगर के गोवंश को मारने के बाद दो दिन से खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ के न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार करीब साढ़े आठ बजे माधोटांडा-पीलीभीत मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। नायब तहसीलदार और रेंजर के आश्वासन के बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। इसके बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम को बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने भी मौका मुआयना कर निर्देश दिए। माधोटांडा क्षेत्र के गांव मथना, रानीगंज, जमुनिया, रानीगंज और सपहा की…

पीलीभीत में मरम्मत के नाम पर शहर में छह से आठ घंटे हो रही बिजली कटौती

पीलीभीत में 24 घंटे बिजली आने का दावा करने वाला ऊर्जा निगम मरम्मत कार्य दिखाकर शहर में घंटों बिजली की कटौती कर रहा है। शहर में 16 से 18 घंटे ही लोगों को आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं ऊर्जा निगम 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है। रोजाना हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। भाजपा सरकार बनते ही शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने की कवायद की जा रही है। कागजों में तो सप्लाई 24 घंटे मिल रही है, लेकिन धरातल पर फाल्ट या…

पीलीभीत में ड्रमंड व जीजीआईसी में मरम्मत कार्य के लिए शासन ने दिए 35.92 लाख

पीलीभीत में ड्रमंड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहली किस्त का काम पूरा होने के बाद अब शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। इसमें ड्रमंड कॉलेज को 3.75 लाख और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत को 32.17 लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जनपद के चार राजकीय इंटर कॉलेज अलंकार योजना के तहत चयनित किए गए थे। इसमें पीलीभीत का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा बरखेड़ा के पौटा कला में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और पूरनपुर में स्थित…

पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो दोस्तों की मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव सफोरा निवासी हरीश गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र प्रशांत (18) सोमवार की शाम निगोही की ओर से लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसका दोस्त गांव का शगुन कश्यप पुत्र राजेश कश्यप (17) भी सवार था। रास्ते में गांव खननका के पास गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खननका चौकी पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाया। तब तक…