पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत / एजेण्डा बिन्दु के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर (पीलीभीत) के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सभापति/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक चीनी मिल सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संघ द्वारा स्वीकृत बजट के अनुमोदन पर विचार, पेराई सत्र 2024-25 में किये गये गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा पर विचार, मिल की पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विचार, मिल के वर्तमान आफ सीजन में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा पर विचार सहित अन्य विन्दु आदि प्रस्ताव…

पीलीभीत: बरखेड़ा विधायक ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं, कांवड़ियों को दिया आशीर्वाद

पीलीभीत। सावन माह के पावन अवसर पर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र भक्ति, जनसेवा और शिव आराधना के रंग में सराबोर रहा। इस अवसर पर आज महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने श्रीपरमअक्रियधाम, खमरिया पुल कार्यालय पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बरखेड़ा क्षेत्र से आए श्रद्धालु व क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए। यहां उपस्थित जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ श्री अलखेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर…

पीलीभीत:दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए संघ ने उठाई मांग

पूरनपुर। हापुड में लेखपाल के दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई की मांग कि है।तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। इसको लेकर संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि हापुड़ में जिलाधिकारी का अधीनस्थ के…

पीलीभीत:एसडीओ ने चार माह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

पूरनपुर/पीलीभीत। नगर में अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता के ट्रांसफर के बाद से अव्यवस्था हावी हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता आए दिन बैठक में व्यस्त रहते हैं। जिससे समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं होता है। इसलिए धरना प्रदर्शन करने पर लोग मजबूर हो जाते हैं।मोहल्ला इंदिरा नगर वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 3 में नकम झमता वाला 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। ज्यादा लोड होने की वजह से आए दिन ट्रांस फार्मर फुंकने और फाल्ट होने की समस्या बनी रहती…

पीलीभीत:बकाया बिल के नाम पर काटे जा रहे बिजली कनेक्शन लोगों का आरोप, विना नोटिस के काटे जा रहे कनेक्शन

पूरनपुर/पीलीभीत। बिजली कर्मचारी बिना किसी सूचना के बकाया बिल के नाम पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया है और न ही कनेक्शन काटने से पहले कोई सूचना दी गई है।शेरपुर कलां में विद्युत विभाग का एक मामला सामने आया है।जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के टी.जी.टू ब्रजेश कुमार मनमानी करते हुए लोगों के कनेक्शन काट रहे हैं। टी.जी.टू ब्रजेश कुमार का एक और हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है।जिसमें ब्रजेश कुमार ने जावेद पुत्र शान…

पीलीभीत” ओबीसी महासभा ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन23 सूत्रीय मांगे पूरी कराए जाने की उठाई मांग

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील परिसर में सोमवार को ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है। कि ओबीसी जाति की जनगणना कराने और जनगणना के आधार पर आरक्षण देने की मांग की।ओबीसी के लिए लोकसभा और राज्यसभा में सीटें आरक्षित करने एवं ओबीसी वर्ग के पिछड़े,अति पिछड़े कर्मचारियों अधिकारियों,अधिवक्ताओं के साथ सामान्य वर्ग अधिकारियों द्वारा जातिगत भेदभाव के कारण शोषण,अन्याय अत्याचार के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिये उन्हें दण्डित किया जाये। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों सहित देशभर में…

पीलीभीत:परिवार में कलेश से परेशान किशोरी ने नहर में लगाई छलांग

पूरनपुर। शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। जिससे हड़कंप मच गया। राहगीरों की मदद से किशोरी को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी उससे ली है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।तहसील कलीनगर क्षेत्र की निवासी एक किशोरी ने शराबी पिता के उत्पीड़न से तंग आकर हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख लोग नहर की तरफ दौड़ पड़े। राहगीरों की सूझ-बूझ से किशोरी की जान बच…

पीलीभीत:अधिकांश स्कूल संचालक खटारा और बिना फिटनेस के बाहनों से बच्चों की जान से करते हैं खिलवाड़

पूरनपुर। सड़क किनारे बिजली जोके खंभे को तोड़ते हुए स्कूली वैन पलट गई। जिससे खलबली मच गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद बैन में फंसे आधा दर्जन बच्चों को बाहर निकाला गया।सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले छात्रों को स्कूल लेकर जा रही ईको बैन जोगराजपुर के निकट बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में पलट गई। जोगराजपुर में खुले निजी स्कूलों की बैन बताई जा रही है। इसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बच्चों…

पीलीभीत:समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार सुनी समस्याएं

पूरनपुर/पीलीभीत। शनिवार को घुंघचाई थाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया,उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार श्रीकांत दीक्षित ने घुंघचाई थाने पहुंच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

पीलीभीत:स्कूल विलय होने के विरोध में बच्चों ने अभिभावकों के साथ किया विरोध प्रदर्शन।

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव चंदोखा के प्राथमिक विद्यालय को दो किलो मीटर दूर स्कूल में विलय कर दिया गया। इससे नाराज बच्चों ने अभिभावकों के संग विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।मामला पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदोखा का है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 36 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय को अजीतपुर बिल्हा के प्राथमिक विद्यालय में शामिल कर दिया गया है। दूसरे गांव का स्कूल दो किलो मीटर दूर है। जिससे बच्चों को स्कूल जाने के…

पीलीभीत:उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर व रास्ता का निरीक्षण।

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर सिरसा जंगल के मंडनपुर बीट में स्थित है। यहां सावन माह में आस पड़ोस के अलावा दूर दराज क्षेत्रों से रोजाना श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। भारी संख्या में कावड़िए कावड लेकर मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर तक जाने के लिए रास्ता कच्चा है। रास्ते पर बडे बडे गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा अंदर झाडियां खडी हुई है। जिससे आवागमन में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है। इसको लेकर शनिवार को उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार…

पीलीभीत : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवा हो रहे है आत्मनिर्भर

प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवकों की बेरोजगारी की समस्या दूर करने और प्रदेश के हुनरमंद व कर्मठ युवाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख रूपये तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रू० तक ऋण बैंकों के माध्यम से…

पीलीभीत : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दो सारथी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विश्व जनसंख्या दिवस“ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ0 आलोक कुमार द्वारा कार्यालय से दो सारथी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सारथी वाहन को गुब्बारों एवं परिवार नियोजन से सम्बन्धित बैनरों से सजाया गया था। उक्त वाहन नगर क्षेत्र के सभी मोहल्लों में जाकर जनसंख्या दिवस अभियान के विषय में प्रचार-प्रसार करेंगें एवं जनमानस को जागरूक करेंगें। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “सारथी वाहन” में परिवार नियोजन की रोचक थीम पर गीतों एवं पम्पलेट वितरित कर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर अपने परिवार…

पीलीभीत : भूगर्भ जल में बढ़ोत्तरी, सिंचाई, मत्स्य पालन के लिए उपयोगी सिद्ध हुई है खेत तालाब योजना।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को सिंचाई, बुआई, बीज, खाद कृषि उपकरण सहित लाभ पहुंचाते हुए हर स्तर पर सुविधा दे रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों को परम्परागत ढंग से सिंचाई के लिए खेत तालाब योजना लागू की है। यह योजना प्रदेश के सभी किसानों के लिए है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान जो अपने खेतों के आसपास, बीच में तालाब बनायेगें, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना को शुरू करने का…

पीलीभीत : स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का कराया जाय परीक्षण-जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा के अन्तर्गत समेकित शिक्षा में वर्ष 2025-26 में भी विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग) की दिव्यांगता का आंकलन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मेडिकल एसेसमेंट कैम्पों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांग बच्चों के लिए ब्लॉक पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में स्कूली बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने चिकित्सा, शिक्षा,…

पीलीभीत : स्कूली वाहनों एवं ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ चलाया गया चेकिंग अभियान।

आरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को बीसलपुर रोड एवं बरेली रोड पर अनाधिकृत स्कूल वाहनों एवं ओवरलोडिंग में संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मार्ग से गुजर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान एक टेंपो जिसकी फिटनेस एवं परमिट वैधता समाप्त हो चुकी थी टैक्स जमा नहीं था एवं अत्यंत जर्जर स्थिति में था वह 12 स्कूली बच्चों का परिवहन करता पाया गया जिस पर उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना बरखेड़ा में उसको सीज कर दिया गया। इसी प्रकार…

पीलीभीत : कांवड यात्रा के दृष्टिगत निर्धारित रूट का किया निरीक्षणसखी वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा।

श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ नवीन मण्डी पहुंच कर कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मण्डी परिसर के टिनशेड की साफ सफाई, पेयजल एवं शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड यात्रा के दृष्टिगत आसाम चौराहा मार्ग व टाइगर तिराहे से गौरी शंकर मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को निर्देश दिए कि आसाम आसाम चौराहे पर प्लाई ओवर के बाएं साइड वाले रोड को…

पीलीभीत:अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में नौ जुलाई से अखण्ड पाठ का शुभारंभ हुआ था। अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महंत बाबा…

पीलीभीत:गुरु पूर्णिमा पर्व पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ एवं भण्डारा

पूरनपुर/पीलीभीत।माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कई पारियों में सम्पन्न हुआ। लालता प्रसाद शास्त्री द्वारा गुरुदेव का विशेष पूजन सम्पन्न कराया गया।इसके साथ ही साथ गौशाला पर नवनिर्मित माता भगवती देवी भोजनालय का पूजन/यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ।नगर पूरनपुर मो० चौक के सर्राफा व्यापारी राजू खण्डेलवाल ने गुरुजी, माताजी को वस्त्र भेंट किए तथा गायत्री माता को चांदी का मुकुट, हार और वस्त्र समर्पित किए।आशा पाण्डेय, वेदवती राठौर ने गुरुजी तथा माता जी को वस्त्र समर्पित किए।प्रतीश गुप्ता ने गुरुजी, माताजी तथा…

पीलीभीत:उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पूरनपुर तहसील परिसर में पिछले तीन दिनों से भारतीय किसान यूनियन (भानु) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। किसानों की जमीन संबंधी समस्याओं, रास्तों की खराब स्थिति और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज संगठन के कार्यकर्ता लगातार धरने पर बैठे हुए थे। बुधवार को आंदोलन ने और रफ्तार पकड़ी जब भाकियू के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नासिर शाह के नेतृत्व में जिले के अन्य पदाधिकारी भी पूरनपुर तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन को तेज किया।धरना स्थल पर बढ़ती सक्रियता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पूरनपुर स्वयं मौके…