पीलीभीत:ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत

पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र गढवा खेड़ा पुल के पास में गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक नियामत अली निवासी पूरनपुर रजागंज देहात ने जानकारी देते हुए बताया डीसीएम में वह सहारनपुर से आम लेकर खुटार साइड में जा रहा था। जैसे ही वह गढ़वा पुल के पास पहुंचा तभी एक साइकिल सवार सामने आ गया और उसको बचाने के चक्कर में खुटार साइड से आ रहा तेजरफ्तार ट्रक…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा एफ.एस.टी.पी. के लिए भूमि उपलब्ध कराने, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को चालू कराने, पंचायत उत्सव भवन निर्माण तथा डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना से संबंधित बिंदु रखे गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को तत्काल चालू कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने आर.आर.सी. निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी अपना योगदान दें। कूड़ा…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बन्ध में द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति एवं प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जूनोटिक रोगों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि जूनोटिक रोगों के अन्तर्गत जापानी बुखार, रैबीज, स्क्रब टाइफ्स, लेप्टो स्पाईरोसेस, गेलेंडर्स, ब्रूसिलोसिस आदि बीमारियाॅ आती है। उन्होंने इन बीमारियों के जनपद में होने…

पीलीभीत:कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

पीलीभीतश्रावण मास एवं कानून-शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां श्रावण मास में आने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मंदिर प्रबंधन से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था व सुरक्षा बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी/कोतवाली व पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक…

पीलीभीत: जिले में सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सुनीता सैनी का होगा आगमन।

पीलीभीत : सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती सुनीता सैनी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/जनसुनवाई दिनांक 14.07.2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से 01 बजे गोमती सभागार की जायेगी। तत्पश्चात महिला चैपाल में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्नकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, गोद भराई एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम विकासखण्ड ललौरीखेडा में आयोजन व अपराह्न 2ः00 बजे सी0एच0सी0 ललौरीखेड़ा पहुंचेगी एवं अपराहन 3ः30 बजे जिला कारागार पीलीभीत का निरीक्षण किया जायेगा।

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने विद्यालय बिठौरा कलां में किया पौधारोपण एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 का निरीक्षण।

पीलीभीत: राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार द्वारा विकासखण्ड मरौरी के प्राथमिक विद्यालय सराय सुन्दरपुर में पहुंचकर परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया और कहा कि आप सभी व अपने माता पिता, पड़ोसी, रिश्तेदारों को भी एक-एक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करें और जो भी पेड़ लगाया जाए उसकी देखभाल अवश्य करें।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड मरौरी के विद्यालय बिठौरा कलां में पहुंचकर पौधारोपण किया और सभी से एक एक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने…

पीलीभीत : प्लास्टिक के प्रयोग से बचें, पर्यावरण को बचाने हेतु करें वृक्षारोपण-सौम्या अग्रवाल

वृक्षारोपण जन अभियान 2025 (एक पेड़ माँ के नाम 2.0) का जनपद में शुभारंभ राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, संजय सिंह गंगवार, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ0 दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्षा डॉ0 आस्था अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख ललौरी खेड़ा व मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया एवं उप जिलाधिकारी सदर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य सगीता अनेजा सहित अन्य के द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में माँ सरस्वती की प्रतिमा के…

पीलीभीत : एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन पीलीभीत में 3000 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में वन महोत्सव जुलाई-2025 के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर, थाना गजरौला में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने हेतु वृक्षारोपण एक अत्यंत प्रभावशाली कदम है। एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियान न केवल पर्यावरणीय…

पीलीभीत : क्लब की अध्यक्ष ने नगर के बीच गांधी पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएं।

पूरनपुर/इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा नव निर्मित गांधी पार्क में पौधारोपण किया और साथ ही पार्क में इनर व्हील ब्रांडिंग पोल लगवाया क्लब की अध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने नगर के बीच स्थित गांधी पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाए साथ ही इनर व्हील ब्रांडिंग के लिए वहां पोल भी लगवाया उन्होंने कहा इस महीने और कई स्थान पर पौधारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित किया जायेगा । इस कार्य क्रम में क्लब की चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ,आई पी पी पूनम गुप्ता ,उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता…

पीलीभीत : एक पेड़ मां के नाम रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा लक्ष्य डिग्री कॉलेज में किया वृक्षारोपण।

पूरनपुर।एक पौधा मां के नाम वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत आज रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा लक्ष्य डिग्री कॉलेज में पौधारोपण किया गया जिसमें अनेकों प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम न्यायिक हेमंत चौधरी, तहसीलदार हबीबुर रहमान अंसारी ,नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल ,रोटरी क्लब पूरनपुर के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ,राजेश रस्तोगी ,संस्थापक डॉ दिनेश गुप्ता ,संदीप खंडेलवाल, राजेश खन्ना, संजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, नितिन गुप्ता ,बृजेश गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

पीलीभीत : “एक पेड़ अपनी माँ के नाम”

चेयरमैन पूरनपुर ने अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का सन्देश:आज “एक पेड़ अपनी माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने अपनी माँ शकुंतला देवी के साथ गाँधी पार्क पूरनपुर में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के बैनर तले वृक्षारोपण किया। ऐसा करके उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक को ना केवल सार्थक किया बल्कि जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पेड़ लगवाने का सन्देश दिया।

पीलीभीत :कुओं को पुनर्जीवित करने को आगे आई ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी

पूरनपुर। विलुप्त हो रहे कुओं को पुनः जीवित और पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य कर रहा पूरनपुर का श्री सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर इसी क्रम में काली माता का स्थान पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दिनारपुर में स्थित मंदिर में है यहां प्राचीन कुएं का सफाई का कार्य पूर्ण हुआ है यह कार्य पूरनपुर नगर के श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल राजू संरक्षक देशराज शर्मा जी सदस्य अनुज गुप्ता मौके पर मौजूद रहकर कराया कुएं का सफाई का कार्य पूरा होने…

पीलीभीत : पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो बच्चों समेत करेगी मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्म हत्या, वीडियो किया वायरल

थाना हजारा क्षेत्र की रहने बाली प्रीती शर्मा पत्नी राजू शर्मा गांव सिद्धनगर तहसील पूरनपुर निवासी ने जनपद के सांसद एवं केन्दीय राज्य मंत्री को दिए पत्र में बताया है कि उसके पति ने गांव के नीरज मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा को चार एकड़ कृषि भूमि 4 वर्षों के लिए 80000/- प्रति बर्ष के लिए ठेके पर दे रखी है। ठेकेनामा में जितने भी लोग गवाह है वह अभी जिंदा एवं स्वस्थ हैं। वे सभी इस बात के साक्षी हैं कि अब तक ठेके का कोई भी पैसा नहीं मिला…

पीलीभीत : एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं सभी से की अपील।

मंडलायुक्त महोदया बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 39 लाख 50 हजार 200 पौधे रोपित किये जायेगें। बैठक में डीएफओ द्वारा विशिष्ट वनों का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 01 से 07 जुलाई के बीच जन्मे बच्चों को एक इमारती पौधा भेंटकर ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आयुक्त महोदया ने समस्त विभागों को वृक्षारोपण हेतु दिए गए लक्ष्य, पौधों का उठान व मृदा कार्य से सम्बन्धित…

पीलीभीत : जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कार्ययोजना के सम्बंध में जिलाधिकारी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा निराश्रित महिलाओं हेतु संचालित शासन/विभाग की योजनाओं, निश्रारित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड़ एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजाना सामान्य, स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम), रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टाप…

पीलीभीत: बीसलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जितिन प्रसाद (केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार)का भव्य स्वागत

पीलीभीत: बीसलपुर में दिनांक -07-07-2025-को माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) के बीसलपुर आगमन पर माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल गेस्ट हाउस के सामने स्वागत किया। तथा अग्रवाल सभा भवन में आयोजित आशा एवं आशा संगिनी सम्मेलन में माननीय केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद जी ने सम्मेलन में कई बातों पर संवाद किये।। आशा एवं आशा संगिनी सम्मेलन में माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी एवं एमएलसी माननीय श्री सुधीर गुप्ता जी ब्लॉक प्रमुख श्री महीप सिंह चंदेल जी…

पीलीभीत: श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

पीलीभीत: बिलसंडा ब्लाक के अटल सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने शिरकत की। तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने तथा उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनकी स्मृति में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

पीलीभीत: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अवश्य बनवाएं फैमिली आईडी

पीलीभीत /वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अध्यासित लगभग 3.6 करोड़ परिवार एवं 15 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित हैं। इन परिवारों की राशनकार्ड की संख्या ही परिवार आई.डी. होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित न होने वाले ऐसे परिवार जो राशनकार्ड के पात्र नहीं है, उन्हें परिवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार आई.डी. उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था की जायेगी। यह व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क होगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु परिवार आई.डी. उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा। जो परिवार सरकारी योजनाओं का…

पीलीभीत: जनतादर्शन में विधायक ने सुनीं समस्याएं, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण

बरखेड़ा /पीलीभीत।महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शनिवार को श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम, खमरिया पुल कार्यालय पर जनतादर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। विधायक ने जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन, भूमिधारी विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण

पूरनपुर /पीलीभीत।पूर्व ऐजेण्डे के अनुसार दि किसान सहकारी चीनी मिल्स पूरनपुर /पीलीभीत के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सभापति/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक चीनी मिल सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की स्वीकृति, मिल फार्म पर खड़े हुए सागौन के पेड़ो की एवं कबाड की नीलामी, अंश खण्ड के वारिस सदस्य बनाने, किसान भवन एवं केन्टीन का निर्माण आदि प्रस्ताव विचारोपरान्त पारित किये गये।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मिल को सुचारू रूप से मरम्मत कर समय से चलाने हेतु मिल अधिकरियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी…