फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री से मिले यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति प्रधानमंत्री ने सराहा उत्तर प्रदेश के कैदियों का हुनर,मंत्री ने भेंट किए कैदियों के स्वनिर्मित वस्तुएं

लखनऊ, 26 दिसंबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की। भारत के इतिहास में आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मंत्री ने विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री से भेंट की है। भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति ईमानदारी को अपना मूलमंत्र…

कासगंज – जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 2 दिन का अवकाश किया घोषित

शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को 27 व 28 बंद करने के दिए निर्देश क्लास 1 से लेकर 8 तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद कासगंज जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने किया आदेश जारी रिपोर्ट – दीपक चतुर्वेदी ।

मैनपुरी : आज सुबह ग्राम रठेरा में घने कोहरे और ठण्ड में ठुठरते दिखे छात्र

यूपी परिवहन निगम ने कोहरे के चलते कुछ दिन पहले ही रात 8 बजे के बाद बसें न चलाने का फैसला लिया था। इसके मुताबिक, अगर ड्राइवर को सफर में कोहरा मिलते तो वह रास्ते के बस स्टेशन, ढाबा, थाना, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा पर गाड़ी खड़ी कर देगा और कोहरा छंटने के बाद यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाएगा। इसके अलावा अगले एक महीने तक बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश मिलने के…

UP: कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को मिला सीएम योगी का साथ

उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिवारों को यूपी सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई. कोरोना काल में असमय जान खोने वाले पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि चेक प्रदान किए. सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ये चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे. बीजेपी इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ…

फर्रुखाबाद : अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर जिला जेल फर्रुखाबाद में सहभोज का आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद : भारत रत्न परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार में अधिकारियों कर्मचारियों एवम बंदियों का सहभोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी एवम श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बंदियों के सहभोज में बंदियों को भोजन परोस कर सहभोज का शुभारंभ किया गया । महिला बैरक में महिला बंदियों एवम स्टाफ…

रायबरेली:भीषण ठंड में भी नहीं जलाए गए अलाव ठंड से ठिठुर रहे लोग

डलमऊ /रायबरेली : ठंड का प्रकोप इन दिनों चरम पर है लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड मे भी डलमऊ नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों तिराहों एवं बाजारों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई जिससे राहगीरों यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को भीषण ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है इस समय पड़ रही भयंकर ठंड से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है कड़ाके की ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग स्वयं ही अलाव की व्यवस्था करते हुए दिखाएं पडे…

बेकाबू कार नाले में गिरी , 4 की मौत पांचवां 8 घंटे गर्दन निकालकर बैठा रहा

लखनऊ में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। लहरपुर में एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। इसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। पांचों दोस्त कार से रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। नाले में कार गिरने के बाद वे लोग बाहर नहीं निकल सके। बचने वाला युवक रातभर पानी में गर्दन बाहर निकाले बैठा रहा। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र की रात करीब 12 बजे की हैअमरनाथ यादव उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर हैं। वह लखनऊ के…

निजी अस्पताल में कपड़े उतार बेल्ट से युवक को पीटा था, आज आएगी हॉस्पिटल में पिटाई की जांच रिपोर्ट

लखनऊ में निजी अस्पताल से जुड़ा सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया था। जांच के लिए लखनऊ CMO को निर्देश दिए थे। आज यानी सोमवार को शाम तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद हैं।इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद निजी अस्पताल में हड़कंप मचा हैं। निजी अस्पताल संचालक की दलील थी कि चोरी की घटना से जुड़ा वायरल वीडियो है। 19 दिसंबर को चोरी पकड़ने के बाद आरोपी की पिटाई की गई थी।दरअसल, लखनऊ के फैजुल्लागंज के निजी अस्पताल मेड…

गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण और जरूरतमंदों को बांटे कंबल-

गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल- जनपद के सेक्टर-24 स्टेडियम व मामूरा में रेन बसेरा बनाए गए हैं। इन रेन बसेरों में जरूरतमंद व्यक्ति रात गुजार सकता है। रेन बसेरा में आग का इंतजाम भी किया गया है। शनिवार रात निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारीगणों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। रैन बसेरा में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारीगणों के द्वारा जानकारी ली।ठंड के मौसम में जनपद का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच…

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के 15 ग्राम आदर्श ग्राम के रूप में  किए जाएंगे विकसित होंगे लगभग 61 करोड़ रुपए होंगे खर्च

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के 15 ग्राम आदर्श ग्राम के रूप में किए जाएंगे विकसित होंगे लगभग 61 करोड़ रुपए होंगे खर्च- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बीते दिनों आदर्श ग्राम परियोजना की समीक्षा की और पहले चरण के सभी गांवों को आदर्श ग्राम में विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरा कर शीघ्र काम शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गांवों में काम चल रहा है, उनको शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए थे। परियोजना विभाग ने 15 और गांवों को आदर्श ग्राम के…

प्रयागराज- छात्र-छात्राओं में इतिहास बोध जरूरी है: सांसद केसरी देवी पटेल

प्रयागराज राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके भीतर इतिहास बोध जागृत करना आवश्यक है। यह बात सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल ने आज रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज परिसर में आयोजित दो दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव और सुशासन दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहीं। इसका आयोजन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय प्रयागराज द्वारा आयोजित किया गया है। श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी और…

कन्नौज अरुण शाक्य हत्याकांड में पीड़ित के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : 1000000 की दी आर्थिक सहायता राशि

कन्नौज जिले में अरुण शाक्य हत्याकांड में , पीड़ित के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दस लाख रूपये की दी आर्थिक सहायत. बता दें की कुछ दिन पहले नरुईया गांव में अरुण शाक्य, पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और कुछ अभी फरार चल रहे हैं. इसी मामले को लेकर आज कन्नौज जिले के ग्राम नरुईया में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , पीड़ित परिवार के घर गए , जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार जनों…

बरेली – आंवला नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से जीएसटी को लेकर मंडल कैंप का आयोजन किया गया।

बरेली – आंवला नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आंवला की तरफ से एक व्यापार मंडल कैंप कार्यालय भुर्जी टोला पर मंडल कैंप का आयोजन किया गया प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर विचार विमर्श किया गया विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया गया कि व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों का एक कैंप लगाकर जीएसटी को लेकर मैली भ्रांतियों व अफवाहों को दूर करने के लिए व्यापारीयों व जीएसटी विभाग का एक कैंप…

फर्रुखाबाद : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मेहनत रंग लाई अस्मिता को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से मिली निजात

फर्रुखाबाद, 25 दिसंबर 2022 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों की 47 बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है | न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट इनमें से एक है | जिले के ब्लॉक शमसाबाद के गावं असगरपुर में सौरभ गोस्वामी के घर जन्मी अस्मिता जन्म से ही न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट नामक बीमारी से पीड़ित थी| जिसका सफल आपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सैफई मेडिकल कालेज में किया गया अब बच्ची स्वस्थ है |इस बारे में अस्मिता के पिता सौरभ ने बताया कि मैं…

जौनपुर : छात्रा की स्नातक बीएससी का मूल प्रमाणपत्र खोया

जौनपुर/बक्शा विकास खंड के गोपालपुर ग्राम सभा की रहने वाली साक्षी मौर्या पुत्री श्री जवाहर लाल मौर्य ने अपनी स्नातक की डिग्री बी एस सी की परिक्षा सत्र 2011 में तिलकधारी पी जी कालेज जौनपुर से उत्तीर्ण की थी जिसका रोल नंबर 911383 है जिसकी प्रमाण पत्र की मूल प्रति कही गिर कर खो गई है यदि किसी को मिले तो दिए हुए नंबर +91 80053 56218 पर कॉल करके सूचित करने कि कृपा करें। सूचित करने वाले का हम सदा आभारी रहेंगे एवं उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

फर्रुखाबाद:उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ आज 24 दिसम्बर 2022 से पूरे एक वर्ष तक मनाया गया स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम आज 24 दिसम्बर 2022 को शाम 6 बजे नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में फर्रुखाबाद के लाल गेट चौराहे के फव्वारे के पास नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान के नेतृत्व में व्यस्त लालगेट मुख्य चौराहे पर लगे फव्वारे पर सैकड़ो दीप जलाकर दीपोत्सव उत्सव मनाया गया जिसमें सैकडों सम्मानित व्यापार…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त 20 ली0 देशी अबैध महुआ शराब के सांथ गिरफ्तार

प्रयागराज- प्र0नि0 थाना मांडा अरविंद कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में गठित टीम नि0 शुभाष सिंह यादव अपने सहयोगी ब0उ0नि0 रामकेवल यादव उ0नि0 रितेश कुमार यादव व हे0 का0 प्रसाद का0 प्रिंस कुमार थाना मांडा के सांथ मिलकर दि0 , 23/12/2022 को बेलन नहर की पुलिया ग्राम बदौआ थाना क्षेत्र मांडा से अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम बदौआ थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अबैध देशी महुआ शराब बरामद की गई तथा सांथ मे लगभग 200 कि0 ग्राम लहन मौके पर ही…

प्रयागराज ; आलू आम एवं साग भाजी फसलों को समसामयिक रोगो एवं व्याधियो से बचाएं- जिला उद्यान अधिकारी

प्रदेश में आलू, आम, केला एवं शाकभाजी फसलों की गुणवत्तायुक्त उत्पादन हेतु सम-सामयिक महत्व के रोगों/व्याधियों को समय से नियंत्रण किया जाना नितान्त आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में तापमान में गिरावट, कोहरा, की सम्भावना व्यक्त की गयी है। ऐसी स्थिति में औद्यानिक फसलों को प्रतिकूल मौसम में रोगों/व्याधियों से बचाये जाने हेतु उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, द्वारा निम्नलिखित सलाह दी जा रही है:-प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 6 लाख हेक्टेयर आलू आच्छादन सम्भावित है। वातावरण में तापमान में गिरावट एवं बूंदा बांदी की स्थिति में…

पीलीभीत : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया सेंट जोसेफ

पूरनपुर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है।पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई।विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं।रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे। सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी झांकी जिसे क्रिब कहा जाता है।लोगों ने मिलकर सजावट का काम पुरोहित फादर राजेश की देख रेख में किया।रोशनी में डूबा चर्च अलग छठा बिखेर रहा था।शाम नौ बजे प्रार्थना…

पीलीभीत : मामूली विवाद पर देवर भाभी को मारी ईंटे,रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सीमा देवी ने बताया वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक उसके पास पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद ईंट से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटे आई है। बचाने आए महिला के देवर धर्मेंद्र को भी ईंट मारकर घायल कर दिया।घर में रखी ईंटे भी तोड़ दी।इससे उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।मामले की तहरीर…