बाराबंकी में रविवार को वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन की तीन बोगियों पर पत्थर फेंके गए। घटना में कई विंडो के शीशे टूट गए। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे अराजक तत्वों ने सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थर चलाया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तब रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और…
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई : विश्व स्तनपान सप्ताह के विषयक पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम सहिजना के आंगनवाडी केन्द्र विकास खण्ड बावन में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओ को अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान कराये जाने विषय पर विस्तृत जानकारी दी उनको प्रेरित अपने…
हरदोई : द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला का आयोजनः-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार एस०एन०सी०/किसान पाठशाला 521 ग्राम पंचायतों में तिलहनी, दलहनी एवं श्री अन्न की फसलों के आच्छादन, उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नतशील तकनीकी का प्रचार-प्रसार एवं किसानों को सम्बन्धित विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन 07 अगस्त से 17 अगस्त. 2023 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पंचायत भवन एवं परिषदीय विद्यालय में किया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा आयोजन हेतु समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी, जिसमें…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने एवं कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह…
बरेली – प्राथमिक विद्यालय बाउंड्री वॉल ना होने के कारण शिक्षा का घर बना कूड़ा घर।
जहां प्रत्येक दिन पहलें विद्यालय के शिक्षकों को आवारा गोवंश ओं के गोबर से गुजरना पड़ता है जैसे ही शिक्षक विद्यालय पहुंचते हैं पहले उन्हें आवारा गोवंश के गोबर से गुजरना पड़ेगा बता दें कि रामनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में समय पहले सभी प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण कराया गया था लेकिन प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री वाल का कार्य आज तक नहीं हो पाया जिससे आवारा गोवंश विद्यालय में ही बैठते हैं और वही पर गोबर करते हैं जिससे शिक्षकों को परेशानी से गुजरना पड़ता है…
बरेली – बसंत विहार कॉलोनी में कई दिनों से खराब पड़ी लाइट से गली में अंधेरा, नहीं सुन रहे नगर पंचायत कर्मचारी।
मीरगंज – कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा बसंत विहार कॉलोनी में कई दिनों से पड़ा है अंधेरा , नगर पंचायत में शिकायत करने के बाद भी नहीं सुन रहे कर्मचारी, जानकारी के अनुसार मोहल्ला बसंत विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रमुख समाजसेवी भाजपा नेता तिलक सिंह और अश्वनी कुमार तिवारी के घर के सामने लगे खंबे की लाइट लगभग 20 दिनों से खराब पड़ी है और कई तार टूटे पड़े हैं। जिससे उनकी गली में अंधेरा व्याप्त है। जिसकी शिकायत समाजसेवी भाजपा नेता संजीव शर्मा, तिलक सिंह, अश्वनी कुमार…
फर्रुखाबाद:-थाना जहानगंज पुलिस द्वारा 04 वारंटीगण को भिन्न-भिन्न वाद संख्या में किया गया गिरफ्तार |
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न वाद संख्या के 04 नफर वारंटीगण रामनिवास पुत्र मेवाराम निवासी समाउद्दीपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़, राधेश्याम पुत्र वंश गोपाल निवासी ग्राम कोठी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़, विजय पुत्र वंश गोपाल निवासी ग्राम कोठी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ तथा आदित्य पुत्र वंश गोपाल ग्राम कोठी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय…
हरदोई:नवांगतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी का किया गया स्वागत
हरदोई: आज ब्लॉक माधौगंज के नए खंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरिजेश कटियार जी का बी आर सी पर प्रतीक चिन्ह व बुके भेंटकर स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष अनूप दीक्षित ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से जल्द से जल्द निपुण विकास क्षेत्र बनायेंगे। स्वागत करने वालों में नीरज गुप्ता,रजनेश कुमार, प्रशांत वर्मा, इमरान मंसूरी, शशांक सिंह, नीरज कुमार (ए आर पी ), संतोष कुमार, राघवेन्द्र सिंह, शैवाज, राधाकृष्ण, संदीप कुमार,मो0 आरिफ,अजय सिंह, शचींद्र सिंह,शुभम मिश्रा, मुकेश सिंह आदि विकास क्षेत्र की समस्त…
गाजीपुर:यादव महा सभा का एलान नही करेंगे मृत्यु भोज
गाजीपुर। मृत्यु भोज समाज में फैली हुई कुरीति है। यह समाज के लिए अभिशाप है। इसका बहिष्कार होना चाहिए, उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला संरक्षक हरिद्वार यादव ने अपने बड़े भाई राम अवध यादव के पुत्र स्व.अनिल कुमार यादव (इंजीनियर, कोल माइन) की असामयिक मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि सभा में कही। अंधविश्वास और पाखंड में कर्मकांड से दूरी बनाने में हमारी घर की औरतों को भी बढ़-चढ़कर पुरुषों का साथ देना चाहिए। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार यादव कोल माइन बेंगलुरु में इंजीनियर के…
प्रयागराज-छात्रावास निर्माण हेतु इच्छुक राजकीय शैक्षिक संस्थाएं अपना प्रस्ताव विलम्बतम् 25 अगस्त तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,
वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए जनपद में छात्रावास निर्माण योजना के अन्तर्गत राजकीय शैक्षिक संस्थाओं तथा-इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल/आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक कालेज, विश्वविद्यालय, पाॅलीटेक्निक में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण कराया जाना है, जिस हेतु निर्विवाद व समतल भूमि की उपलब्धता के आधार पर छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक राजकीय शैक्षिक संस्थाएं अपना प्रस्ताव विलम्बतम् दिनांक 25.08.2023 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को 15 अगस्त तक पौधों को अनिवार्य रूप से रोपे जाने के दिए निर्देश,
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 15 अगस्त को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को 15 अगस्त तक पौधों का उठान अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पौधरोपण की जिओ टैगिंग भी अनिवार्य रूप से किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने आयुष वन, नंदन वन, रूद्राक्ष वन, मियावाॅकी के रूप में वृक्षारोपण कराये जाने हेतु स्थलों का चयन करके सभी तैयारियां समय से पूर्ण किए…
हरदोई:विश्व स्तनपान सप्ताह के विषयक पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर
हरदोई।आज दिनांक 07/08/2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम सहिजना के आंगनवाडी केन्द्र विकास खण्ड बावन में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओ को अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान कराये जाने विषय पर विस्तृत जानकारी…
सीतापुर:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने व महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों/स्कूलों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन करने की शुरुआत की गई है।अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल…
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने फीता काटकर किया सघन मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ,समय पर नियमित टीकाकरण से होता है जानलेवा बीमारियों से बच्चों का बचाव-सीएमओ
फर्रुखाबाद, 7 अगस्त 2023 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन के अंतर्गत गाँव सोताबहादुरपुर में टीकाकरण बूथ पर फीता काटकर सघन मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि जिन बच्चों को समय से सभी टीके लग जाते हैं तो वह कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। इसलिए सभी का फर्ज है कि सभी बच्चों और गर्भवती को समय रहते टीके लग जाने चाहिए ।सीएमओ ने कहा –“ कोई भी काम तभी सफल हो सकता है, जब समाज का…
बरेली – अलीगंज बिजली घर पर जो मशीनें आई हैं वह पुरानी हैं जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है नई मशीनें लगाई जाए जनता की मांग।
अलीगंज बिजली घर पर जो मशीनों के लिए बिजली सप्लाई देने के लिए भेजा गया है बिजली घर पर पहले से ही जो मशीनें थी काफी खस्ताहाल में थी उनको बदलवाने के लिए जिन मशीनों को भेजा गया है उनकी हालत पुरानी मशीनों से भी खस्ताहाल है अलीगंज बिजली घर से लगभग 84 गांव को बिजली की सप्लाई दी जाती है जिसमें से सिर्फ पिपरिया फीडर से ही लगभग 38 गांव जुड़े हुए हैं जिनकी बिजली ठीक करने की व्यवस्था मौजूदा समय में सिर्फ 3 लाइनमैन के द्वारा की जा…
PRD जवान ने सुसाइड किया शिक्षामित्रों की सैलरी और भी कम; मदरसा अध्यापकों को तो 78 महीने से सैलरी नहीं मिली
हाथरस में पीआरडी जवान रविंद्र सिंह ने 2 अगस्त को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रविंद्र के पास से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उन्होंने लिखा, “मुझे रोज के 395 रुपए मिलते हैं। इसी में पूरा घर चलता है। घर में पत्नी, मां और दो बेटे हैं। मैं अपने बच्चों की फीस समय पर नहीं भर पा रहा हूं, इसलिए मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा हूं।” रविंद्र का यह खत झकझोर देने वाला है। लेकिन हकीकत यही है कि बढ़ती महंगाई के बीच इतने पैसों में घर चला…
बरेली – प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया।
बरेली – जिला बरेली में 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां के 766 बानखाना स्थित निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विश्व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम और जश्न के साथ मनाया। और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को केक काटकर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसनैन अंसारी ने कहा कि जहां जहां अल्पसंख्यकों,…
बरेली – रबड़ फैक्ट्री चौकीदार को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर चौकीदार की हुई मौत।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी रबड़ फैक्ट्री के चौकीदार को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर चौकीदार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाईवे माधौपुर फाटक के पास बने पुल पर आज रविवार सुबह लगभग 6 बजे रबर फैक्ट्री के (कर्मचारी) चौकीदार दीनदयाल कश्यप उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र लाखन रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह अपनी साइकिल से अपने घर माधौपुर जा रहे थे। तभी पीछे से रोडवेज गाड़ी नंबर UP 79 T 4811 औरेया बस डिपो ने चौकीदार दीनदयाल कश्यप के जोरदार टक्कर मार दी।…
आगामी आठ अगस्त को प्रदेश के सारे स्कूल बन्द रहेंगे बरेली में समिति जिला अधिकारी को ज्ञापन देगी।
बरेली – अत्यंत खेद का विषय है कि आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा ने बैग की तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़े जाने पर विद्यालय में खुदकुशी कर ली यह घटना अत्यंत दुखद है किंतु इस घटना पर यह सवाल उठता है कि कैसे विद्यालय का प्रिंसिपल और शिक्षक इसमें दोषी हो सकता है, जिनको धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।मोबाइल फोन बच्चों के माता-पिता उनको देते हैं जिसका बच्चे दुरुपयोग करते हैं। आज किसी भी विद्यालय में जरा – जरा सी बात पर अभिभावक FIR…
पीलीभीत के केबल में फॉल्ट आने से शहर के तीन हजार घरों में अंधेरा
पीलीभीत के शहर में शनिवार देर रात रामलीला फीडर की केबल में फॉल्ट आ जाने से लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, रोजाना चार से छह घंटे तक कटौती भी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। शहर में कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात 12 बजे रामलीला फीडर की केबल में फाल्ट आ जाने से मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, मधुवन, नई बस्ती, तुलाराम, देशनगर, गंगोत्रीपुरम आदि के 3000 घरों में…
