फर्रुखाबाद: भिक्खू डॉ. नंदरतन महाथेरो को म्यांमार सरकार करेगी सम्मानित। 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनबरी 2025 म्यांमार सरकार ने श्रीलंका बुद्ध बिहार के बिहाराधिपति भिक्खू डॉ नंदरतन महाथेरो को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘सद्धम्मजयोतिकाधज’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार म्यांमार सरकार के धार्मिक मामलों और संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। बुद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति को म्यांमार सरकार द्वारा प्रदान जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। ज्ञातव्य हो कि भिक्खू डॉ नंदरतन महाथेरो श्रीलंका बुद्ध बिहार कुशीनगर के अधिपति हैं।भिक्खू डॉ नंदरतन महाथेरो को म्यांमार देश का…

प्रयागराज- MNIT के सभागार में पुलिस महानिदेशक, “रूल्स एंड मैन्युअल्स” अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गयी।

गोष्ठी के दौरान पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। कुम्भ में आये हुए श्रद्धालुओं के साथ कैसे व्यवहार करना है इस सम्बंध में जानकारी दी गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, “रूल्स एंड मैन्युअल्स” श्री देव रंजन वर्मा द्वारा बताया गया कि महाकुंभ मेले के दौरान देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए श्रद्धालुओं की भाषा और वेशभूषा अलग होगी, उनसे पुलिस द्वारा आचरण के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया: इस प्रशिक्षण के…

प्रयागराज-राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने महाकुम्भं का किया निरीक्ष?

तीर्थराज प्रयाग में दिव्य भव्य महाकुंभ के आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वहन करने के उद्देश्य पार्कों,उद्यानों घाटों का निरीक्षण किया.विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महाकुंभ के आयोजन में कोई कमी उद्यान विभाग की ओर से रहने ना पाए कोई अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर न जाए विभागीय व्यवस्था पर पैनी नजर रहे. आवश्यकता पड़े तो दूसरे जनपद के अधिकारियों को प्रयागराज से संबद्ध करें, द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज- नागरिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश अभय कुमार प्रसाद आईपीएस द्वारा किया गया ?

जिनके द्वारा कार्यालय के साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भारत सरकार के निर्देशानुसार बीएसएनएल के माध्यम से चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए, नागरिक सुरक्षा विभाग में स्वयंसेवकों के रूप में युवाओं एवं महिलाओं को विशेष वरीयता देने के निर्देश दिए गए जिससे आने वाले समय में युवा पीढ़ी समाज सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे, कार्यालय प्रांगण में पुलिस महानिदेशक द्वारा अमरूद एवं अशोक के पौधे भी लगाए गए तथा समस्त कर्मियों से परिचय लेकर समयातंर्गत कार्यों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश…

रायबरेली : विघुत कर्मियों की छटनी से नाराज संविदा कर्मचारियों ने कह दी बड़ी बात ?

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ की बैठक रायबरेली जनपद के खीरों में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों कि हो रही छंटनी पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों कि छंटनी कि गई तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आन्दोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगें। उन्होंने कहा कि प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा पावर…

रायबरेली : अवैध खनन बंद न हुआ तो बैठूंगा धरने पर , N.H.A.I के ठेकेदारों ने रास्तों को किया क्षतिग्रस्त ?

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पट्टी रहस् कैथवल प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पट्टी रहस कैथवल के विभिन्न पुरवों में लगभग 80 से 100 बीघे बंजर जमीन की अवैध खुदाई बाईपास और गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के ठेकेदारों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही, ओवरलोड और बिना नंबर के डंपरों द्वारा ग्राम सभा की कई सड़कों और रास्तों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। अनुज उपाध्याय ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण…

मैनपुरी बार एशोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने किया रद्द।

मैनपुरी बार एशोसिएशन चुनाव समिति पर लगाए गम्भीर आरोप। बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश का नही किया गया पालन। बार एशोसिएशन के चुनाव को बताया मॉडल बायलाज के ख़िलाफ़।चुने गए अध्यक्ष अवधेश सिंह व सचिव बिजेंद्र यादव की बायलॉज के अनुसार क्रमशः 25 व 15 वर्ष प्रक्टिस की अवधि पूर्ण न होने की वजह से किया अयोग्य घोषित। बार कॉउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा अधिवक्ता अधिनियम,1961 की धारा 35 के तहत दंडित किए जाने के लिए उत्तरदायी हैं।बार कॉउंसिल की अनुमति प्राप्त किये बिना दर्शन लाल…

प्रयागराज : जिले के इंटर कॉलेज में 6 जनवरी से 20 जनवरी तक लगेगा शिविर सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर का होगी भर्ती

डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व आफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जायेगी।प्रत्येक इंटर कॉलेज में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां इंटर कॉलेज स्तर पर निर्धारित की गई है। जिसमें इंटर कॉलेज 1. लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा प्रयागराज में 6 जनवरी को, 2. के0वी0एम0 इंटर कॉलेज कमला नगर प्रयागराज में 7 व 8 जनवरी को, 3.…

प्रयागराज- नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्डस के मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति द्वारा मेला क्षेत्र में स्वयंसेवकों की बैठक ली गई ?

उक्त बैठक में पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश अभय कुमार प्रसाद ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया,अपने संबोधन में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए महाकुंभ -2025 के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए उनकी निष्काम सेवा हेतु विभाग का एंबेसडर बताया जो कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे, उन्होंने कहा कि आप सभी स्वयंसेवक सौभाग्यशाली हैं जिनको महाकुंभ 2025 में अनवरत तीर्थ यात्रियों की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है, स्वागत संबोधन चीफ…

कासगंज में उधमिता विकाश प्रशिक्षण का आयोजन ?

कासगंज उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बताया की जनपद कासगंज के विकाश खंड अमापुर के बेरोजगार युवक वा युवतियां अपने कक्षा 8 पास और आधार कार्ड वा सैक्षिक योग्यता की छाया प्रति जिला मोबाइल नंबर लेकर अपना आवेदन जिला उद्योग केंद्र कासगंज में प्रस्तुत करें इससे आपके विकास खंड अमापुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया जा सके

यूपी के 44 जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल ?

प्री प्राइमरी से इंटर तक एक छत के नीचे होगी पढ़ाई। 5 एकड़ वाले परिषदीय स्कूलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल। 25 करोड़ की लागत से बनेगा एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल। स्मार्ट क्लास, स्किल हेल्प सेंटर, कंप्यूटर और लैंग्वेज लैब बहुउद्देशीय हाल के साथ स्टाफ के लिए बनेंगे आवास। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 42 आधुनिक कक्षों के साथ 1500 विद्यार्थियों के पढ़ने की होगी व्यवस्था। यूपी के इन जिलों में होंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल रामपुर, हाथरस, भदोही, बदायूं और बहराइच में होगा निर्माण। ओएनजीसी अपने CSR…

यूपी चुनाव में क्या जादू करेंगे अखिलेश यादव? सपा की बैठक में बना खास प्लान!

समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सभी फ्रंटल विंग की बैठक बुलाई. छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे. युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस बैठक में मौजूद थे एसटी-एससी सभा, अल्पसंख्यक सभा समेत सभी 13 विंग्स के अध्यक्ष भी बैठक में थे. इस बीच समाजवादी पार्टी ने जो बड़ा फैसला लिया उसमें महिला सभा को आधी आबादी को समाजवादी पार्टी…

कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल

कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी। लोगों को बताएगी की कैसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर…

फर्रुखाबाद:आवारा पशुओं से परेशान किसान, प्रशासन मौन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनबरी 2025 विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पट्टी भरका, पट्टी दारापुर, जसपुर, सैदापुर, चाचीपूर, भरका, दारापुर, भूसेरा, आदि सैकड़ों गांव में दस हजार से ज्यादा आवारा पशुओं का आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है जिससे किसानो का अब जीना दुश्वार होता जा रहा है अब किसानों की अगर खेत से नजर हटी तो आवारा पशुओं से खड़ी गेहूं और आलू की फसल बर्बाद कर देते हैं दिन हो या रात किसानों को अब अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है कुछ किसानों का…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन जिसमें 73 शिकायतें प्राप्त 06 का मौके पर हुआ निस्तारण

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब  फतेहगढ़ में तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 35,पुलिस की 18,विकास विभाग की 06,विद्युत विभाग की 06 व अन्य विभागों की 08, कुल 73शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।    जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये…

उ0प्र0-राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज में व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपी एसडीएमए) ने आज दिनांक 04 जनवरी 2025 को जनपद प्रयागराज में एक दिवसीय आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया। तीन सत्रों में आयोजित इस अभ्यास को विभिन्न आपदाओं जैसे डुबना, भगदड़, अग्निदुर्घटना, नाव दुर्घटना और बड़ी सार्वजनिक सभाओं के दौरान संभावित संकटों से निपटने, रेलवे स्टेशनों और नियंत्रण केंद्रों की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत 09:30 बजे यूपी एसडीएमए द्वारा प्रारंभिक ब्रीफिंग के साथ हुई। पहले सत्र में घाटों, मंदिरों, पंटून पुलों और रेलवे स्टेशनों जैसे…

प्रयागराज: महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० का जनपद प्रयागराज में आगमन हुआ

पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा अरैल घाट पर महाकुम्भ मेले की अभेद्य सुरक्षा/आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस के द्वारा चल रही मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया एवं संगम नोज पर अखाड़ों हेतु तैयार किये गये स्नान घाटों तथा वीवीआइपी घाट का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया गया एवं बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर में महावीर जी का दर्शन पूजन करते हुए एटीएस के जवानों के द्वारा किये गए अभ्यास प्रदर्शन को देखा गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा अस्थाई कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ का…

पीलीभीत के मिल में मजदूर की मौत ?

गांव सिरसा निवासी लाल बहादुर शिवा राइस मिल में मजदूरी करते थे। गांव के ही राजेश शर्मा भी यहां काम करते हैं। लाल बहादुर के पिता जोगराज सिंह ने बताया कि धान सुखाने की मशीन पर काम करते समय उनके पुत्र और रामनरेश की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी राइस मिलर ने हमें नहीं दी। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मिल में काम करने वाले अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर वह राइस मिल पहुंचे तो बेटा अचेत हालत में राइस मिल में पड़ा था। राजेश शर्मा के…

पीलीभीत मे गीजर का गर्म पानी पी रहीं गर्भवती ?

पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल आने वाली गर्भवती और बच्चे गर्म पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में लगे वाटर कूलर को लोहे के जाल में बंद कर दिया। मरीज दूसरे तल पर बने स्नानघर में लगे गीजर का अशुद्ध गर्म पानी पी रहे हैं। शुद्ध पानी के लिए रुपये खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।महिला अस्पताल में मरीजों को गर्म पानी तो दूर स्वच्छ पेयजल भी नहीं मिल पा रहा। दूसरे तल पर बने वाटर कूलर को ताले में बंद कर दिया…

पीलीभीत मे नए साल में जिले की परिवहन सेवाओं में सुधार की उम्मीद है

स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही बस अड्डे के लिए भी जमीन मिल सकती है। परिवहन सेवाएं बेहतर होने से जिले के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज और कलीनगर के शाहगढ़ में कटे पुल और एप्रोच सड़क का निर्माण हो जाने से इन मार्गों पर भी आवागमन सुगम हो सकेगा। जिले से लखनऊ और दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है। पीलीभीत से मैलानी-लखीमपुर होकर लखनऊ रेलखंड पर सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन…