फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 कायमगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल एवं उनके पति ने हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की सुंदर और रोमांचक यात्रा की, जिसके अनुभव उन्होंने साझा किए। यह यात्रा प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और अद्भुत मानव-निर्मित संरचनाओं से भरपूर रही। मेघालय, जो “सेवन सिस्टर” राज्यों में से एक है, अपने घने जंगलों, झरनों और विश्वप्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज के लिए जाना जाता है। इसकी राजधानी शिलांग है, जहां मुख्य रूप से खासी जनजाति निवास करती है। यहां की वेश-भूषा,…
Category: उत्तर प्रदेश
आजमगढ़:मौलिक अधिकार पार्टी उत्तर प्रदेश आजमगढ़ द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
आजमगढ़: मौलिक अधिकार पार्टी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जिला इकाई ने मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ शर्मा आजमगढ़ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, हौसला प्रसाद शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़, सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि के साथ समय 3.00 बजे शाम पूर्व सूचना के अनुसार राष्ट्रध्यक्ष महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी को संबोधित 07 सूत्रीय ज्ञापन द्वारा जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ नामित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को सौंपा। जिसमें संविधान की प्रस्तावना सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के तहत् महिला आरक्षण बिल 33% की जगह 50% आबादी…
लखीमपुर खीरी : मानवता की सेवा के लिए अंगदान महादान, लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (ASMC) में आगामी 25 और 26 अप्रैल 2026 को अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता (Medical Altruism) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) वाणी गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग एवं ऊतक दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को ‘परोपकारार्थमिदं शरीरम्’ के…
इटावा :दीग संकुल की मासिक बैठक का प्राथमिक विद्यालय अहिवरनपुरा मे किया गया आयोजन
विकास खण्ड ताखा के दीग संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय अहिवरनपुरा में आहुत की गई।जिसमें सत्र के पहले तीस दिन आनंदमय शिक्षण एवं प्रभावी शुरुआत पर दिया गया जोर।बैठक की शुरुआत सरस्वती पूजन के द्वारा की गई।जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।वरिष्ठ संकुल शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड से सर्वाधिक 17 बच्चे दीग संकुल से ही चयनित हुए।जिसमें 9 बच्चे पीएम श्री विद्यालय समथर एवं 6 बच्चे उच्च प्राथमिक विद्यालय अमथरी से चयनित हुए।…
फर्रुखाबाद:“नई जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का एक्शन मोड: शिकायतों का होगा तुरंत निस्तारण, लापरवाहों पर सख्ती”
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 नवागत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कोषागार फतेहगढ़ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीड़ित को अपनी समस्या के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष…
फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में युवक की फांसी से मौत, पत्नी हिरासत में
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिया नगला निवासी रामप्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र अनुज शाक्य की बीती रात फांसी लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुज ने करीब सात माह पूर्व कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम नकटई निवासी वंदना के साथ प्रेम विवाह किया…
फर्रुखाबाद:जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस ने मु0अ0सं0 38/26 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम…
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक समीक्षा बैठक 26 अप्रैल को, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे मासिक/समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), बाईपास कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद में आयोजित होगी, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत…
इटावा/ताखा : टी0डी0 अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया गया टीकाकरण
ताखा/इटावा : अप्रैल 2026 में शुरू किया गया टीडी (टिटनेस और डिप्थीरिया) अभियान एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य पहल है। जिसका उद्देश्य टिटनेस (धनुस्तंभ) और डिप्थीरिया जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए है। इसी कड़ी में आज विकास खंड ताखा के कम्पोजिट विद्यालय कठौतिया एवं चमेली देवी प्राथमिक विद्यालय कठौतिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीकाकरण किया गया। इसमें विशेषकर कक्षा 4-5 के 10 वर्ष की आयु के बच्चों को टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 जितेंद्र शर्मा,…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैष्णवी–सुधांशु का विवाह, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश देते हुए आज वैष्णवी पुत्री श्री राजवीर सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला चन्देला, पोस्ट गुतासी, जनपद फर्रुखाबाद एवं सुधांशु पुत्र श्री राजेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम लायकपुर, पोस्ट परौंखा, जनपद मैनपुरी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार करते हुए समानता, करुणा और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित वैवाहिक जीवन जीने का संकल्प लिया। समारोह सादगीपूर्ण वातावरण…
फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारियां तेज, 25 से 27 अप्रैल तक 6 पालियों में होगी परीक्षा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती–2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस पर प्रातः 07 बजे ट्रेजरी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की…
फर्रुखाबाद: सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, मोहल्लावासियों ने चेयरमैन को सौंपा प्रार्थना पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद के मोहल्ला सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने गलत स्थान पर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया। मोहल्ले के सतेन्द्र मिश्रा, पप्पू शाक्य, सुबोध शाक्य, राकेश यादव, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, नन्दकिशोर दुबे व वंदेमातरम सहित अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 2 विवेकानंद नगर स्थित सातनपुर में पप्पू शाक्य व…
फर्रुखाबाद को मिली नई जिलाधिकारी—डॉ. अंकुर लाठर को मिली कमान, आशुतोष कुमार द्विवेदी का हुआ तबादला।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। 2016 बैच की तेजतर्रार IAS अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव के पद पर भेज दिया गया है। शासन स्तर से देर रात जारी आदेश के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। डॉ. अंकुर लाठर इससे पहले बुलंदशहर स्थित खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर…
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादलों के तहत कई जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। शासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण…
फर्रुखाबाद: मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 “मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बच्चों के संरक्षण, शिक्षा और अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी और सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड और ग्राम स्तर पर गठित समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार फतेहगढ़ में औचक निरीक्षण, बंदियों को दी गई विधिक सलाह और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के न्यायाधीश/सचिव श्री युगल शंभू द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कारागार की विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों के लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया। इस पहल से बंदियों को अपने मामलों की प्रगति समझने और कानूनी सहायता प्राप्त करने…
फर्रुखाबाद:भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में भव्य आयोजन संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम की जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ओ.पी. गुप्ता मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सहगल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं मंडल…
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी के माल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया माल और नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत…
फर्रुखाबाद: प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा, एसओजी/सर्विलांस व जहानगंज पुलिस ने अभियुक्त को आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गमछा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन व पर्यवेक्षण में की गई। घटना का…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न, 428 मामले चिन्हित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री संजय कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, फर्रुखाबाद ने की। कार्यक्रम का संचालन…
