इटावा/ताखा : टी0डी0 अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया गया टीकाकरण

ताखा/इटावा : अप्रैल 2026 में शुरू किया गया टीडी (टिटनेस और डिप्थीरिया) अभियान एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य पहल है। जिसका उद्देश्य टिटनेस (धनुस्तंभ) और डिप्थीरिया जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए है। इसी कड़ी में आज विकास खंड ताखा के कम्पोजिट विद्यालय कठौतिया एवं चमेली देवी प्राथमिक विद्यालय कठौतिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीकाकरण किया गया। इसमें विशेषकर कक्षा 4-5 के 10 वर्ष की आयु के बच्चों को टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 जितेंद्र शर्मा, ए0एन0एम0 मोनालिका एवं मधु, आशा बहू राजवेटी, चमेली देवी प्राथमिक विद्यालय कठौतिया के प्रबंधक विनीत शाक्य एवं प्रधानाचार्या नीता शाक्य एवं कम्पोजिट विद्यालय कठौतिया के प्रधानाचार्य राधाकृष्ण, स0अ0 संगीता, स0अ0 रूबी गुप्ता, स0अ0 शैलेंद्र सिंह एवं स0अ0 रंधीर सिंह की देखरेख में इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।