जौनपुर जिले के शाक्य मौर्य महासभा के कमेटी का कार्यकाल 08 सितम्बर को पुरा होने के पश्चात कमेटी के रजिस्टर्ड सदस्यों द्वारा जिला शाक्य मौर्य महासभा कार्यालय जौनपुर में बैठक कर सर्व सहमति नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें निम्न पदाधिकारी नियुक्त किये हैं ।। 1)अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य2)वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार मौर्य3) उपाध्यक्ष विनय कुमार मौर्य4) महामंत्री कैलाशनाथ मौर्य5) कोषाध्यक्ष अमित मौर्य6) संगठन मंत्री संदीप कुमार मौर्य7) मिडिया प्रभारी संजय मौर्यको संगठन की जिम्मेदारी दी गयी। चुनाव समिति के निर्वाचक मंडल के रुप मेंहीरालाल मौर्यविधा सागर मौर्यतेज बहादुर मौर्यविजय…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 दिन रविवार को जनपद के दो परिवारों का विवाह संस्कार परंपरागत बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया। ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव निवासी अनुज कुमार पुत्र श्री जगरूप सिंह शाक्य एवं ग्राम गढ़िया ढिलावल, पोस्ट भोपतिपट्टी निवासी मोहिनी पुत्री श्री संजीव कुमार शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन बड़े ही सादगीपूर्ण व धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध धर्म के आचार्यों धर्मपाल बौद्ध द्वारा त्रिशरण पंचशील दिलवाकर विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। विवाह के पश्चात वर–वधु को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान…
फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25,000 का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 थाना कमालगंज पुलिस टीम ने सोमवार, 29 सितंबर 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम भोजपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य, निवासी बबरापुर थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज (वर्तमान पता: टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़) पुलिस…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में जीएसटी घटने पर संगोष्ठी, व्यापारियों व डॉक्टर्स ने मोदी सरकार का जताया आभार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जनपद के सीपी गेस्ट हाउस, कायमगंज में आज जीएसटी दरों में कमी को लेकर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों, व्यापारियों और डॉक्टर्स ने भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। संगोष्ठी में जीएसटी अधिकारी एवं सांसद मुकेश राजपूत ने उपस्थित व्यापारियों को घटे हुए जीएसटी के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके…
प्रयागराज : तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ?
समेकित शिक्षा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “समावेशी शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। दिव्यांग बच्चों को विशेष सहयोग देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण इसी दिशा में सार्थक पहल हैं।” आयोजक श्री विकास पांडे, जिला…
प्रयागराज : गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-27.09.2025 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी…
फर्रुखाबाद:बरेली के मौलाना तौकीर रजा सेंट्रल जेल स्थानांतरित।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 बरेली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (AIIMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को बरेली पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों के चलते यह कार्रवाई की गई। कड़ी सुरक्षा में पहुंचाए गए बरेली पुलिस ने भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा के बीच मौलाना तौकीर रजा को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन को पहले से अलर्ट कर…
फर्रुखाबाद:क्या लोकतंत्र खतरे में है? देश की विदेश नीति और आर्थिक निर्णयों पर उठ रहे सवाल- मोहन अग्रवाल
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 देश की मौजूदा परिस्थितियाँ कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। एक ओर सरकार आर्थिक सुधारों को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनता का एक बड़ा वर्ग सरकार की विदेश नीति, लोकतांत्रिक मूल्यों और कॉर्पोरेट घरानों की बढ़ती भूमिका पर चिंता जता रहा है। विदेश नीति में टकराव का दौर अमेरिका, सऊदी अरब और पड़ोसी देशों के साथ लगातार बढ़ते तनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत किसी भी महाशक्ति के साथ स्पष्ट…
कानपुर नगर: जन अधिकार पार्टी ने रंजीत सिंह कुशवाहा को बनाया कानपुर नगर का जिला प्रभारी
कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शनिवार 27 सितम्बर को संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए श्री रंजीत सिंह कुशवाहा पुत्र श्री ठाकुरलाल कुशवाहा को जिला प्रभारी, ग्रामीण क्षेत्र, कानपुर नगर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से शुभकामनाएँ पार्टी की ओर से जारी मनोयन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रंजीत सिंह कुशवाहा से अपेक्षा है कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों…
मैनपुरी:सकिसा बुद्ध महोत्सव: 4 से 7 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन, होंगे सांस्कृतिक, धार्मिक और साहित्यिक कार्यक्रम।
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकिसा धाम में सकिसा बुद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक YBS सेंटर, राजघाट, सकिसा (मैनपुरी) में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस महोत्सव में बौद्ध संस्कृति, दर्शन, साहित्य और सामाजिक उत्थान को समर्पित अनेक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का उद्देश्य महोत्सव समिति के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन बुद्ध धम्म के अनुयायियों…
फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी अमजद खान उर्फ अजमत खान गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात थाना जहानगंज क्षेत्र में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया है। घटना का विवरण दिनांक 27 सितम्बर 2025 की रात थाना जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम काली नदी चेक पोस्ट…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का भव्य आयोजन शुक्रवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पीस कमेटी मीटिंग, ग्राम चौकीदारों को वितरित हुई सुरक्षा किट।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली स्तर पर ग्राम चौकीदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…
फर्रुखाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह का फ्लैग मार्च
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने शनिवार को सर्किल नगर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। एएसपी ने कहा कि जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली आयोजित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की समानता एवं भागीदारी जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद में 29 सितंबर को रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 से अधिक पदों पर मौका
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 युवा अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। 06 प्रमुख कंपनियाँ होंगी शामिल इस मेले में देश की नामी कंपनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:TATA Motors Ltd. (जमशेदपुर व पंतनगर) – 50 पद, Hero Motors Ltd. (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) – 50 पद, Victora Industries Pvt. Ltd. (गुजरात) – 50 पद, Reliance Industries Ltd. (Refinery) (गुजरात) – 50…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यटन दिवस पर श्रृंगीरामपुर में गोष्ठी आयोजित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के पर्यटन ग्राम श्रृंगीरामपुर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “पर्यटन एवं सतत् परिवर्तन” पर आधारित इस कार्यक्रम में पर्यटन के महत्व, ग्रामीण विरासत संरक्षण और रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह राठौर विधायक भोजपुर तथा विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत ग्रामीण भजन मंडली…
फर्रुखाबाद:करियर मेला में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया सम्मानित, महिलाओं की भूमिका पर मिला संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में करियर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थाना टीम ने प्रतिभाग कर बालिकाओं को सम्मानित किया तथा उन्हें समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, तभी वे समाज में आत्मविश्वास…
फर्रुखाबाद:असगरपुर में सांसद ने किया वृक्षारोपण, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत असगरपुर के नगला नान स्थित चिंतामणि अमृतसरोवर पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद सांसद श्री मुकेश राजपूत ने सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सांसद ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी जनमानस तक पहुँचाया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही…
फर्रुखाबाद को औद्योगिक व बुनियादी विकास की दिशा में मिल रहे नए अवसर – सदर विधायक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज शनिवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने सेनापति स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जनपद को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कदम न केवल क्षेत्र के कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। औद्योगिक विकास पर जोर सदर…
