आजमगढ़ : शादी समारोह से लौट रही सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो के ऊपर बालू से लदा ट्रक हुआ ट्रक पलट गया स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें दो लड़कियों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई कुल 10 लोग गाड़ी में सवार थे मैथ को में 3 परिवार की छह महिलाएं और बच्चे शामिल थे कोखराज थाना क्षेत्र के सहजादपुर से आई थी बारात। कड़ा धाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे की घटना है। डीएम, एसपी समेत जिले के आला अधिकारी व कई थाने…
Category: उत्तर प्रदेश
कोरांव/प्रयागराज: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया जायेगा आयोजन
कोरांव/प्रयागराज: दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनांक 03 दिसम्बर, 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज द्वारा राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी0पी0आई0 कैम्पस, प्रयागराज में पूर्वान्ह 11ः00 बजे कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर आदि निःशुल्क वितरित किये जायेंगे। इच्छुक दिव्यांगजन अपने आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होकर शिविर…
आजमगढ: पवन सिंह गिरफ्तार विरोध करने पर उसका पुत्र भी गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र की आजमगढ़ पुलिस ने जिला बदर एक बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया।जिला बदर के पुत्र और दो अज्ञात महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी पुलिस के साथ हाथापाई कर दी । जिसके बाद पुलिस ने जिला बदर और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे कांस्टेबल दुर्गेश विश्वकर्मा अखिलेश यादव आकांक्षा सिंह और खुशबू सिंह के साथ महाराजगंज ब्लॉक पर चुनाव ड्यूटी में मौजूद थे की सूचना मिली की जिला बदर…
आजमगढ:कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मृत्यु
आजमगढ: बूढ़नपुर अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहननगर के पास कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई । बात दें कि भीलमपुर छपरा निवासी कमलू पुत्र रामश्री राजभर उम्र 45 वर्ष किसी कार्य से बुढ़नपुर से अतरौलिया की तरफ बाइक से जा रहा था उसी समय फैजाबाद से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक कार की चपेट में आने से आने से कम लूकी मौके पर ही मृत्यु हो गई यूपी 75 एएच 2007 कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया मृतक…
पीलीभीत : माधोटांडा पुलिस ने आठ खनन माफियाओं के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पीलीभीत: माधोटांडा हरदोई ब्रांच नहर पर रेत खनन के दौरान एक ट्रक फस गया था. जानकारी लगने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी जेई सीवपाल मौके पर पहुंच गए. खनन माफिया को भनक लगने के बाद ट्रक चालक और खनन माफिया मौके से फरार हो गए .सीवपाल की ओर से पुलिस ने आठ लोगो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है .रविवार वाईफार कैसन की ओर से जाने वाले रोड पर नहर की कच्ची पटरी पर रेत भरा ट्रक फस गया था. सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी…
बहराइच : जिला पंचायत सदस्य वार्ड 61 द्वारा चार सूत्रीय प्रस्ताव पर अपर मुख्य अधिकारी की लगी मुहर
जिला बहराइच के ब्लाक जरवल के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीना सिंह पत्नी श्री चन्द्रभान सिंह संचित भैय्या द्वारा चार सूत्रीय प्रस्ताव पर अपर मुख्य अधिकारी महोदय जिला पंचायत बहराइच की लगी मुहर .वार्ड 61 के ग्राम पंचायत 1 रेवलिया से बांसगांव कटका मरौठा डामर रोड से पुरैनी रेवलिया डामर रोड तक लेपन कार्य 2 कुरसन्डा डामर रोड से लायक सिंह पुरवा तक डामर रोड निर्माण कार्य 3 ग्राम पंचायत अन्भापुर में अन्भापुर से बिचपुरवा से होते हुए, जगदीशपुर बहराइच रोड हनुमान मंदिर तक डामर रोड निर्माण कार्य 4…
जौनपुर: सुरक्षा के बीच जिले के 94 केंद्रों पर हुआ मतदान
जौनपुर: विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक खंड चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शिक्षक खंड चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा जबकि स्नातक खंड के मतदाता उदासीन रहे। प्रत्याशी मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन मतदान प्रतिशत नहीं में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। शाम 5 बजे तक शिक्षक खंड के लिए 71.99 प्रतिशत तो स्नातक के चुनाव में 37.11 प्रतिशत वोट डाले गए थे। देर शाम सभी मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में मंडल मुख्यालय वाराणसी…
शाहगंज(जौनपुर):एल्मुनियम फैक्ट्री के आग के भट्टी में सन्दिग्ध परिस्थतियों में मिला मजदूर का शव
शाहगंज(जौनपुर):मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना में एक मिल मजदूर की सन्दिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखा सीसी रोड स्थित एक एल्मुनियम की फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय मिल कर्मी राजेश यादव पुत्र रामेंद्र यादव निवासी पुलसराय का शव मंगलवार की शाम फैक्ट्री के एल्मुनियम गलाने वाले आग की भट्टी में शव मिला।बताया जाता है।की मंगलवार की दोपहर जब उक्त मिल कर्मी घर खाना खाने नही पहुंचा तो घर वाले चिंतित हुए।और परिजन उक्त फैक्ट्री पहुँचे जहां उक्त मिल…
शाहगंज(जौनपुर): महिला की चेन छीनकर उच्चका फरार, साथी पकड़ा
शाहगंज(जौनपुर): नगर के ओरिएंटल बैंक की शाखा के समीप मंगलवार की दोपहर दो उच्चकों बाजार करने आयी महिला के गले की चेन छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक उचक्के को दौड़ा कर धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। स्थानीय नगर के रोडवेज स्थित ओरिएंटल बैंक के समीप मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे परिवार संग शाहगंज बाजार करने आई अमृता पत्नी रोशन लाल चौहान निवासी लोनिया पट्टी के गले में पहने सोने का चेन को दो उच्चके छीनकर भागने लगे। महिला के…
यूपी :16 जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित 43 आईपीएस अफसरों के तबादले
यूपी में मंगलवार को सोनभद्र व सम्भल सहित 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए।शासन ने कुल 43 आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है।इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले: सोनभद्र, सम्भल, शामली, संत कबीर नगर, औरैया, अमरोहा, बलिया, मैनपुरी, हापुड़, चंदौली, ललितपुर, फतेहगढ़, फिरोजाबाद, बलरामपुर, फतेहपुर। यहां देखें ट्रांसफर की लिस्ट अमरेंद्र सिंह एसपी सोनभद्र बने चक्रेश मिश्रा एसपी संभल बने सुकीर्ति माधव एसपी शामली बनाए गए डॉ. कौस्तुभ एसपी संतकबीरनगर बने अपर्णा गौतम एसपी औरैया बनीं सुनीति एसपी अमरोहा बनीं विपिन टाडा एसपी बलिया बने…
पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।
पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में आज बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 हेतु मतदान आज प्रातः 8ः00 बजे से जनपद के 07 मतदेय स्थलों पर प्रारंभ हुआ। प्रातः से निरीक्षण में निकले जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्यालय पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कन्ट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराते हुये निस्तारण आख्या रजिस्टर पर अंकित की…
पीलीभीत: उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु 18 दिसम्बर 2020 को रिक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित की जायेगी खुली बैठक।
पीलीभीत : आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 18 सितम्बर 2020 द्वारा रिक्त ग्राम पंचायतों में उचित दर की दुकानों की नियुक्ति किये जाने की अपेक्षा करते हुये समय सारिणी जारी गई है।वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों 10 ग्राम पंचायतों (ऐसी ग्राम पंचायतें जहां मा0 अपीलीय न्यायालय का स्थगनादेश नहीं है) में उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए ग्रामसभा की खुली बैठक दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को आहूत की जायेगी। बैठक हेतु पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किये गये हैंः- जो कि निम्नवत् हैं- विकासखण्ड बीसलपुर…
बेवर /मैनपुरी:आज लोगों ने बढ़-चढ़कर के मतदान किया
एमएलसी व शिक्षक संघ चुनाव में ,जिला मैनपुरी के ब्लॉक बेवर में , अमर सिंह इंटर कॉलेज में एमएलसी व शिक्षक संघ चुनाव में समस्त वोटरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l और अपने अपने प्रत्याशियों की किस्मत डिब्बे में कैद कर दी l देखते हैं किस की किस्मत रंग लाती है l
शाहगंज(जौनपुर):देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ ऎतिहासिक बौलिया मंदिर
शाहगंज(जौनपुर): नगर का ऐतिहासिक बौलिया मंदिर परिसर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ। बौलिया मन्दिर के महंत धीराज दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता प्रकाश के पर्व दीपावली मनाते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है इसलिए पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्यारह हजार दीपों से मंदिर परिसर प्रकाशमान हुआ। नगर के युवा समाजसेवियों ने देव दीपावली के आयोजन में विशेष सहभागिता दर्ज कराई…
शाहगंज(जौनपुर): चोरों ने डेढ़ लाख के आभूषण व पंद्रह हजार नगदी पर किया हाथ साफ
शाहगंज(जौनपुर): नगर से सटे स्थित डिहवा भादी (उसरहिया) गांव स्थित एक मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान के मालिक परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।नगर से सटे डिहवा भादी (उसरहिया) गांव निवासी बाबूराम राजभर रविवार की सुबह परिवार सहित एक रिश्तेदारी मे आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर…
शाहगंज(जौनपुर): चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर):रविवार की रात नगर के मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। रविवार की रात मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भाग रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक चोरी बाइक संख्या यूपी 45 ए जेड 2249 बरामद हुई। पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजमत पुत्र नवीउल्लाह निवासी एराकियाना शाहगंज बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान…
पीलीभीत: शिक्षकों का सेवा सम्मान और सुरक्षा लंबे संघर्ष के बाद हुआ प्राप्त
पीलीभीत: वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए संगठन का प्रयास निरंतर जारी है। उनकी सेवा शर्तें, नियमावली व पूर्णकालिक शिक्षा का दर्जा मिलने के बाद समान कार्य के लिए समान वेतन का रास्ता साफ होगा।उपरोक्त विचार विधान परिषद में शिक्षक दल के बरेली मुरादाबाद खंड के प्रत्याशी व 2002 से 2014 तक शिक्षक विधायक रहे सुभाष शर्मा ने प्रेस वार्ता में व्यक्त किए। वर्तमान सरकार शिक्षकों की अर्जित उपलब्धियों को एक-एक करके समाप्त करने पर व उनके सम्मान से खिलवाड़ करने पर आमादा है यह उचित नहीं। पुरानी पेंशन प्रणाली,…
कोरांव/प्रयागराज: किसानों की समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक से उनके गृह निवास धौखर मे की गई चर्चा
कोरांव/प्रयागराज: क्षेत्रीय विधायक कोरांव राजमणि कोल से किसानों की समस्याओं पर वार्ता की गई जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने वार्ता के दौरान कहां की भाजायेगा नता पार्टी की सरकार में उपरौ ध क्षेत्र के किसानों की किसी भी प्रकार की अगर समस्या होती है तो मैं खुद बैठकर समस्या का समाधान कराता हूं और किसानों के धान की खरीद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की किसानों की समस्या खरीद में नहीं होने पाएगी अगर किसी क्रय केंद्र पर गड़बड़ी पाई गई तो…
पीलीभीत :जीने नहीं दूँगा,ऐसा कहा गया
पीलीभीत पूरनपुर-पुरानी रंजिश को दो किसान भाइयों ने मंजीत सिहं पुत्र भगवान सिहं पर फायर कर दिया ।बाल-बाल बचे मंजीत सिहं ।यह घटना घुघचियाई छेतृ के रहने बाले मंजीत सिहं पुत्र भगवान सिहं की है ।मंजीत सिहं ने वताया कि वह खेती किसानी का काम करते है ।कुछ समय पूर्व गांव के ही रहने बाले दो सगे भाइयों से रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया था।तब गाँव के लोगों ने बीच बचाव कर के मामले को शान्त कर दिया ।दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा…
बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी ने जनसंपर्क के दौरान सुनी लोगो की समस्याएं
आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में भीम आर्मी की बैठक हुई। जिसमें भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अजय प्रधान जी,जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह बाल्मीकि जी,मंडल महासचिव अतुल बाल्मीकि जी,विकास बाल्मीकि जी,जिला महासचिव सय्यद आजम अली जी,और आंवला विधानसभा अध्यक्ष शुभम भारती जी और भीम आर्मी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। भीम आर्मी की बैठक के दौरान ग्राम अलीगंज में भीम आर्मी ने पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुना। लोगो ने बताया कि अलीगंज के अम्बेडकर पार्क के आस पास बहुत ही ज्यादा गंदगी रहती है और…
