पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन ।

पीलीभीत :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत के तत्वाधान में दिनांक 26.01.2021 को श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ज्ञान इण्टरनेशनल स्कूल पीलीभीत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त विधिक साक्षरता शिविर का आयेजन श्रीमती सुदेश कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत की उपस्थिति में किया गया। उक्त शिविर में श्रीमान तहसीलदार सदर, श्री विवेक कुमार, लेखपाल श्री मदन लाल तथा पी0एल0वी0 श्री राममूर्ति गंगवार, श्री शरद कान्त शर्मा, श्री मनोज कुमार शर्मा व स्कूल का समस्त स्टाफ…

बरेली – ग्राम बेटा बुजुर्ग में मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपस्वी विजय देव नाथ महाराज जी ने वहां तवे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आश्रम पर फहराया तिरंगा।

आँवला – ग्राम बेहटा बुजुर्ग में तपस्वी विजय देव नाथ महाराज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मोदी यूथ ब्रिगेड ने अपने आश्रम एवं कार्यालय पर 72 वे गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहरा कर शहीदों को नमन किया बिशारतगंज आज के दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से 72 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया इसी क्रम में आज बेहटा बुजुर्ग गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आश्रम एवं कार्यालय पर झंडा फहराया इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज हमारे देश के युवा पीढ़ी ज्यादातर नशे की लत लगी हुई है जैसे…

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए रंगा रंग कार्यक्रम।

आँवला – आँवला भमोरा रोड पर गांव रामनगला में स्थित श्री डी पी सिंह कन्या इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई और आँवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया 72 वे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बही उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व आँवला विधायक ने छात्र छात्राओं के कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जानकारी दी और रंगारंग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति करने वाले…

कालपी(जालौन): सपाइयों ने कालपी की सड़कों मे निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था

कालपी(जालौन) : किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालपी की सडकों विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के पहले जोल्हुपुर मोड़ मे करीब 200 ट्रैक्टरो के साथ इकट्ठा हो गए। कार्यकर्ताओ के साथ ट्रेक्टर जलूस कालपी पहुंचा। ट्रैक्टर जलूस कालपी के अमलतास तिराहा, बाईपास, ओवरब्रिज, दुर्गा मंदिर चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकाला गया। ट्रैक्टरों में भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में नारेबाजी कर…

हाथरस : समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर मार्च किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूर्व महासचिव महेन्द्र सिंह सोलंकी एव विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय से तहसील सदर से होते हुए तहसील सासनी तक सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर मार्च किया और तहसील पर ध्वजारोहण किया और हाथरस तहसील से सासनी तहसील तक दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला।सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलकी ने बताया…

हाथरस:-गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फहराया गया झंडा

हाथरस:-समाजवादी पार्टी कार्यालय जिला अध्यक्ष आदरणीय जसवंत सिंह यादव के निर्देश पर 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया। संविधान लागू होने के 72 वर्षों में जो हुआ उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन इस देश में खुद का संविधान लागू किया गया था।सासनी नगर अध्यक्ष हरवीर…

जौनपुर:मूलनिवासी शिक्षण संस्थान कोहड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

जौनपुर । आज दिनांक- 26 जनवरी 2021 को 72 वे गणतंत्र दिवस/ भारत का संविधान अधिकार दिवस के अवसर पर मूलनिवासी शिक्षण संस्थान ग्राम पंचायत- कोहड़ा विकास क्षेत्र करन्जाकला जौनपुर में बामसेफ उसके आफसूट विंग के द्वारा ” पिंपल्स सोसल एक्सन-2021 भारत का संविधान (बीएस-4 डोर टू डोर) राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत गणतंत्र दिवस/अधिकार दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । वक्ताओं में मू. ई. सुधीर कुमार ( प्रदेश प्रशिक्षण सचिव बामसेफ पूर्वी उत्तर प्रदेश), मू. उमेशचंद्र ( प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश), मू. मनोज कुमार चौधरी…

जौनपुर:एजुकेशन कोचिंग सेंटर पर झंडा रोहण कर मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जौनपुर में जगह जगह झंडा रोहन किया गया।इसी क्रम में एजुकेशन कोचिंग के प्रबंधक मो आफताब द्वारा धन्नेपुर चौराहा पर कोचिंग सेंटर पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल जी और लोक मंगल दल जिला अध्यक्ष प्रदीप मौर्य के द्वारा झंडा रोहन कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया ।इस अवसर पर दीपक यादव ,संतोष प्रजापति,अनिल कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्या अतिथि मा चौकी प्राभारी जी रहे संचालन आफताब आलम ने किया ।

जौनपुर:भारतीय जीवन बीमा निगम के जौनपुर के अभिकर्ताओं का वाराणसी में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर हुआ सम्मान

जौनपुर:जौनपुर के भारतीय जीवन बीमा निगम के विभिन्न ब्रांचों के अभिकर्ताओं द्वारा हिदुस्तान की कसम प्रतियोगिता क्वालीफाई करने पर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल के प्रांगण में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साहगंज से बारह ,jaunpur- 1 और जौनपुर-2 ग्यारह और सात अभिकर्ताओं ने हिंदुस्तान की कसम प्रतियोगिता क्वालीफाई किया था और इन अभिकर्ताओं को वाराणसी में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पाकर अभिकर्ताओं काफी खुश नजर आए।

शाहजहांपुर :नगर पंचायत कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

शाहजहांपुर/खुटार: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।उसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रामलैडते श्रीवास ने किया।मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर के एम शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस मौके पर बार संघ पुवाया के अध्यक्ष विनय मिश्रा, सत्यम शुक्ला,अग्निवेश शुक्ला बंटी, सभासद मिलन मिश्रा, सभासद शरीफ कुरैशी, सभासद आशीष मिश्रा, सभासद अविनाश शर्मा, सभासद छत्रपाल…

शाहजहांपुर खुटार: शाहजहांपुर चेयरमैन अनुपम शुक्ला और जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा लहराकर रैली का किया शुभारम्भ।

शाहजहांपुर/खुटार: 72 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर के गोला वाईपास रोड स्थित देवीस्थान मंदिर से किया गया। खुटार चेयरमैन अनुपम शुक्ला व भाजयुमो जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।मंगलवार दोपहर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत के साथ लोगो की जुवान पर देशभक्ति के नारे सुनाई दे रहे थे। तिरंगा यात्रा…

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है : रामगया शर्मा (महाराष्ट्र)

गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है. एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया .संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1930 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन के दौरान अर्थक्रांति में पूर्ण स्वराज की घोषणा की और 2021 में हमारे यह 72 वां गणतंत्र दिवस रहा.

शाहजहांपुर :15 फरवरी तक चलेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता अभियान।

शाहजहांपुर/खुटार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि मई माह में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। इससे पहले नगर, ब्लॉक, तहसील व जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसके लिए व्यापारियों की सदस्यता का अभियान शुरू किया गया है। खुटार में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनिल गुप्ता और गुरु सेवक सिंह को खुटार का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खुटार में 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई जाएगी।…

आगरा: स्वयं सेविकाओं को बताए गए महिला और बाल अधिकार

आगरा: जिले की विधानसभा एत्मादपुर के थाना बरहन के आंवलखेड़ा स्थित माता भगवती देवी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महिला अधिकार संरक्षण तथा बाल अधिकार संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभा सिंह और डॉ. उमेश कुमार शाक्य के नेतृत्व में किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन शिविर का शुभारंभ नरेश पारस ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि नरेश पारस ने बौद्धिक सत्र में सेविकाओं को मानवाधिकार, महिला अधिकार संरक्षण…

पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कई जगह गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण।

पूरनपुर। आज गणतंत्र दिवस पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कोतवाली रोड स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। यहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नपा सभासद मनोज पासवान, सुंदरलाल नेता जी, हरनरायन लाल उर्फ भोले पंडित आदि रहे। बैंक ऑफ इंडिया पर ध्वजारोहण करके गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जी ने यहां स्वतंत्रता आंदोलन के दीवानों को याद करके उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया। यहां प्राचार्य डॉक्टर सुधीर शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र छात्राएं रहे।…

जौनपुर: महाराजगंज ब्लॉक भटौली में 72 वें गणतंत्र दिवस पर सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

जौनपुर : महाराजगंज ब्लॉक भटौली में 72 वें गणतंत्र दिवस पर पू . मा .विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभाजीत प्रजापति ,रमेश कुमार यादव, शिव शंकर गुप्ता, राजमणि यादव, पूर्व टीचर समरनाथ यादव ,राज बहादुर यादव, राम लखन यादव और लोहरियांव गांव के प्रधान संजय मौर्य भी यहां मौजूद थे. सभी ने आज यहां कार्यकम में समाज हित के लिए भी शपथ ली. सवांददाता: राकेश कुमार

आजमगढ़: पुलिस डाल डाल तो पशु तस्कर पात पात

आजमगढ़: पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी पशु तस्करों पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं है। ताज़ा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर के मुख्य चौराहे का है जहां भूसी और आलू लदे ट्रक अचानक एन एच 223 के डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए । जब स्थानीय लोगों ने देखा तो ट्रक के अंदर घुसे और आलू के बीच 25 पशु लादे थे । बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर से पशुओं को निकाला। जिसमें 10 पशुओं की…

पीलीभीत: पुलिस लाइन में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हुआ 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन।

पीलीभीत: आज दिनांक 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद परेड की सलामी ली गई। परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे महोदय द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को देश की आजादी और एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने…

उमरिया: प्रेस क्लब में लहराया तिरंगा,लोगों को बांटे कम्बल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी एवम वरिष्ठ मीडिया साथी मेहदी हसन की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण से पूर्व मीडिया साथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।राष्ट्रीय पावन पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब मुख्यालय स्थित आधे सैकड़े से अधिक ज़रूरत मन्दों को कम्बल,स्वेटर,जैकेट वितरण किये।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कार्यक्रम में पहुंचे मीडिया साथियों को बधाई देते हुवे कहा कि कोरोना काल मे जिस तरह मीडिया निर्भीक होकर…

सम्भल: समाजवादी नेताओं ने रैली निकाली और हुए गिरफ्तार

सम्भल: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आहवान पर आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के हित में ग्राम फतेहपुर शमसोई से समस्त क्षेत्र के किसानों व समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर रैली का आयोजन किया गया. यह रैली गाँव सैदपुर ,आदमपुर , ऐंतोल ,कैथल व आटा गाँव होते हुए चंदौसी के संभल तिराहे पर पहुंची तो वहां पर पुलिस वालों ने रोका. इस रैली ने प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया. इसके बढ़ते विरोध को देखते हुए किसानों व…