बरेली: तहसील आँवला के ग्राम मऊ चंद्रपुर के रहने वाले शिशुपाल ने रामनगर चौकी में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार चक्कर लगाए मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी वही बरेली के एसएसपी रोहित सिंह के आदेश के बाद 9 अप्रैल को थाना आंवला में गांव के ही रहने वाले बंटी यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया शिशुपाल ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को बंटी और उसके साथी बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गए हैं वही शिशुपाल…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने कोविड 19 एल 2 अस्पताल फतेहगढ़ का किया औचक निरीक्षण।
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने एल 2 अस्पताल में मैनपावर बढ़ाने, आॅक्सीजन सप्लाई वर्क, वार्डों में पर्दे लगवाने के निर्देश दिए। एल 2 अस्पताल के वार्डों में 100 बैड पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बरोन अस्पताल में पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की 50 एक्टिव आशाओं को चिन्हित कर उन्हें कोविड प्रशिक्षण प्राप्त कराकर तैयार किया जाए ताकि वह कोविड मरीजों को स्वयं एटेन्ड कर…
रायबरेली : समाजवादी पार्टी के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष हरी किशन (फौजी) की हार्ट अटैक से मौत
डलमऊ: समाजवादी पार्टी के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष डलमऊ क्षेत्र के जगतपुर बरदरा मजरे चन्दी का पुरवा निवासी पूर्व प्रधान हरी किशन फौजी की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई|मिली जानकारी के अनुसार एक दो दिन पूर्व बुखार एवं दर्द की शिकायत की थी| आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर तो उन्हें लखनऊ स्थित कमान्ड हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | मौत की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही समाजवादी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के अन्य लोगों में शोक की…
पीलीभीत: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन स्थल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत : आज दिनांक 12-04-2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दिनांक 13 व 15 अप्रैल के दृष्टिगत नामांकन स्थल बिलसंडा, बीसलपुर, बरखेड़ा, मरौरी ब्लाक व कलेक्ट्रेट की वैरिकैटिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। नामांकन के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया कि प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की जाये तथा साथ ही साथ वहां पर एक व्यक्ति उपस्थित रहेगा जो आने वाले प्रत्याशियों को उनकी पंचायत…
फर्रुखाबाद कोविड-19 : जिलाधिकारी नेे मास्क लगाने और 2 गज दूरी रखने के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस के केस बढ़ते देख जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि हर व्यक्ति मास्क लगाए और कम से कम 2 गज दूरी बनाकर रखें माफ करना लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 से संबंध में संदेह हो तो वह तुरंत जांच कराएं|
पीलीभीत :पूरनपुर नवाब वाला खां-मंगल खां की रियासत को हासिल करने को लगातार हो रही सियासत
पीलीभीत : पूरनपुर शेरपुर कलां में नवाबों की रियासत में दखल देने को एक और मुकदमा सिविल जज पीलीभीत में दायर किया गया है, इस मुकदमें के वादी शहाबुद्दीन खां व उनकी बेटी जरीन खां है। केस में 11 लोगों को प्रतिवादी करार दिया गया हैं।सदियों पुरानी नवाबों की रियासत में आज भी बंटवारे के झगड़े है और अधिकतर सम्पत्ति विवादों के घेरे में है। खास बात यह है कि मालिकाना हक पाने के लिए जिस सम्पत्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है वह आधी है और आधी…
शाहगंज(जौनपुर): हृदय रोगियों के इलाज के बारे में दी गई जानकारी
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय नगर के समीप फैजाबाद मार्ग स्थित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कैंपस में नीमा के तत्वावधान में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोगियों के इलाज में ईसीजी एवं इकोकार्डियोग्राफी के रोल पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डा. सीएन शर्मा रेडियोलॉजिस्ट एवं कार्डियोलॉजिस्ट ने हृदय रोगियों के इलाज के बारे में बताया। ईसीजी एवं इकोकार्डियोग्राफी के रोल पर विस्तृत रूप से चर्चा किया और 2डी की जांच के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. डीसी तिवारी नीमा अध्यक्ष ने कहा कि नीमा द्वारा ऐसे…
जौनपुर:जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं . 17 माधुरी देवी को मिला निषाद पार्टी का समर्थन
शाहगंज(जौनपुर): नगर के आजमगढ़ रोड़ स्थित अपने आवास पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.17 माधुरी देवी के प्रतिनिधि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शाहगंज ओम प्रकाश जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल *निषाद पार्टी *का मिला पूर्ण समर्थन साथ उन्होंने समर्थ के लेटर की प्रति भी उपलब्ध कराई । उन्होंने इसके लिये इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि पार्टी समर्थन देते हुए जो हमारे ऊपर विश्वास किया हैं…
बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 34 में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह यादव ने जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर के समर्थन में मांगे वोट।
आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 8 वार्डो पर 7 घोषित प्रत्याशी उतारे हैं जिसमें वार्ड 35 पर समाजवादी पार्टी ने कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा जो प्रत्याशी वार्ड नंबर 35 से जीत हासिल करता है वह जीतने के बाद ही हमारा है हारने के बाद ही हमारा है इस समय चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुरजोर मेहनत कर रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ 7 वार्डों में हर प्रत्याशी के समर्थन में आँवला विधानसभा…
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ जिले में मनाया गया टीका महोत्सव
फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित जिले के 31 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसके साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में कोरोना से बचने का टीका लगा कर टीका महोत्सव मनाया गया |आरोग्य मेले में चिकित्सकों द्वारा 2380 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां वितरित करने के साथ ही 338 लोगों की आरटीपीसीआर 314 लोगों की एंटीजन से कोरोना की जाँच की गई ।जिले के सांसद मुकेश राजपूत और…
एटा : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल
एटा । मजदूरी करके गाँव जाते मजदूर को अज्ञात वाहन ने मार कर घायल कर दिया । सूचना पर पहुचे कोतवाल सुभाष कठेरिया ने सरकारी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल पहुचाया और अपने सामने उपचार कराया । घायल व्यक्ति अनिल पुत्र शंकर निवासी चमकरी कोतवाली देहात बताया गया है। पत्रकार: सोनू यादब
रायबरेली :मासूम की हत्या आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
डलमऊ/रायबरेली :डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंत नगर मजरे कंधरपुर में 3 दिन पूर्व हुए एक 7 वर्षीय बालक के हत्याकांड का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई पुलिस अपराधी की तलाश में इधर-उधर हाथ पैर मार रही है.डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतनगर मजरे कंधरपुर 3 दिन पहले एक 7 वर्षीय बालक की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद उसका शव घर के पीछे फेंक दिया गया था. बालक की हत्या उस समय की गई थी. जब घरवाले खेतों में गेहूं काटने के लिए…
रायबरेली :तीन ए आर ओ सहित आठ कोरोना पॉजिटिव
डलमऊ /रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब मतदान की तैयारी चल रही है .इसी बीच विकास खंड डलमऊ में तैनात 8 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आ गई. जिससे ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया है .फिलहाल चुनाव संपन्न कराने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सीडीओ को पत्र लिखा गया है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विकासखंड डलमऊ में कैंप लगाकर समस्त कर्मियों की एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना की जांच की गई. जिसमें तीन ए आर ओ…
बाराबंकी: बुद्धा इंस्टीट्यूट ने किया कनिष्ट लिपिक का स्वागत
बाराबंकी: लगनिया लगईहौ राम मिली है जरूर । गाने की इस पंक्ति को शबरी ,मीराबाई ,ध्रुव व प्रह्लाद की भगवान के प्रति दृढ़ भक्ति का उदाहरण देकर आज भी हमें समझाया जाता है कि जिसके प्रति आपकी सच्ची लगन है वह सफलता आपको अवश्य मिलेगी।उक्त विचार बुद्धा इंस्टिट्यूट के प्रबंधक सर्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को कनिष्ट लिपिक के स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा जनकल्याण किसान एसोसिएशन चेयरमैन के पुत्र अवधेश कुमार यादव ने हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा कनिष्ठ लिपिक पद पर चयनित होकर अमेठी में कार्यरत हैं। इनकी…
पीलीभीत : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ सम्पन्न की जायेगी नामांकन प्रक्रिया
पीलीभीत: त्रि-स्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए नामाकंन प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, आर0ओ0/ए0आर0ओ0, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खण्डविकास अधिकारियों एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि दिनांक 13 व 15 अप्रैल 2021 को समस्त विकासखण्डों में नामाकंन की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। इससे पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण करने…
रेल से आएं या प्लेन से, छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए छत्तीसगढ़: आरटीपीसीआर निगेटिव रिपार्ट अनिवार्य, सीएम नेे रेमडेसीवीर की सुचारू आपूर्ति के लिए उठाया कदम
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई मार्ग के साथ रेल मार्ग से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की 72 घंटे के भीतर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।उन्होंने बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों की जांच और उन्हें एसओपी के अनुसार क्वारेंटिन, कोविड केयर सेंटर या अस्पताल में रखने की व्यवस्था भी करने कहा। उन्होंने प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की सुचारू आपूर्ति के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस दवाई का उत्पादन करने…
पीलीभीत: जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत गांधी प्रेक्षागृह पर मीटिंग का आयोजन किया गया
पीलीभीत: आयोजित बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि दिनांक 13 व 15 अप्रैल 2021 को समस्त विकासखण्डों में नामाकंन की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। इससे पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। नामाकंन प्रक्रिया के दौरान मा0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार नामांकन स्थल से 200 मी0 की परिधि में कोई भी वाहन प्रवेश नही दिया जायेगा और साथ ही साथ उपरोक्त सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकार की दुकानें बन्द रहेगी। प्रवेश द्वार पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेगें, जिनकी…
गाजीपुर: महात्मा ज्योतिबा फूले की धूम धाम से मनाई गई जयंत्री
ग़ाज़ीपुर:कुशवाहा मैरिज हाल में महात्मा ज्योति राव फुले की जयंत्री मनाई गई ।वरिष्ठ लोगों ने पुष्प अर्पित कर जयंत्री को धूम धाम से मनाया ।महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ”जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर १८७३ में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के…
गाजीपुर: पंचायत चुनाव में न्याय पंचायत अध्यक्ष की भूमिका अहम/ कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव – जनक कुशवाहा
दोहरीघाट: ब्लाक कांग्रेस कमेटी दोहरीघाट की बैठक कैम्प कार्यालय दोहरीघाट में पँचायत चुनाव को लेकर मंथन हुआ। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसी । न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्षों की भूमिका पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण है और इन्हीं के दामोदार पर कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव एकतरफा जीतने…
फर्रुखाबाद :गंगा नदी में नालों का बह रहा गंदा पानी
फर्रुखाबाद : गंगा नदी में गंदे नालों का पानी बह रहा है .श्रद्धालुओं को नालों के पानी से नहाना पड़ रहा है .स्थानीय लोगों का कहना है की गंगा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन खानापूर्ति ही होती है . छपाई कारखानों का पानी, नालों का पानी गंगा में गिरने से नहीं रोका गया. नालों को गंगा नदी में गिरने से जल्द से जल्द रोकना चाहिए. फर्रुखाबाद में गंगा की दशा देख लगता है मानों निर्मल गंगा, साफ़ गंगा का सपना ,सिर्फ सपना…
