इटावा :भरथना राजेश यादव ने व्यापारियों से की सामाजिक दूरी पालन करने की अपील

इटावा: भरथना सेवाश्रम संगठन के जनपद इटावा के जिला मंत्री राजेश यादव ने नगरपालिका कार्यालय स्थित कंपलेक्स में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहाकोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की एक बार फिर कोविड मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है ऐसे में सावधानी से ही बचाव होगा ।कोविड से लड़ाई में लापरवाही ना बरतें हैं व्यापारी बंधुओं से अपील है कि वह मास्क जरूर लगाएं। साथ ही उन्होंने ग्राहकों से भी मास्क लगाने की अपील करते हुए सामाजिक दूरी संबंधित…

जौनपुर:दस अप्रैल से लगे नाइट कर्फ्यू में किस किस को मिला है छूट

जौनपुर:जनपद में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 10 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक जनपद जौनपुर में रात्रि कालीन कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू में कुछ आवश्यक कार्यों को छूट दी गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की सेवाएं, आवश्यक वस्तु यथा दवाएं, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस, सीएनजी, आपूर्ति पूर्व की भांति बनी रहेगी और इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वारियर्स,स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप जुड़े व्यक्तियों की ड्यूटी संबंधी आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा तथा उनका…

गोण्डा: करनैलगंज मे एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, लोगों मे दहशत का माहौल

गोण्डा। कोरोना की दूसरे खेप में करनैलगंज नगर एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार को जांच के दौरान 11 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर व गाड़ी बाजार के लोग शामिल हैं। करनैलगंज नगर में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या करीब तीन दर्जन के आसपास हो गई है। इसमें अधिकांश करनैलगंज कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शनिवार को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के दौरान 11 लोग कोरोना के शिकार पाए गए। जिसमें 5 नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार…

एटा : बरहन रेल ट्रैक विद्युतीकरण से पहले काटे जाएंगें रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े पेड़

indian-railways

एटा : उत्तर मध्य रेलवे एटा-बरहन रेल ट्रैक का विद्युतीकरण करने से पहले ट्रैक किनारे खडे़ वर्षो पुराने पेडों को कटवा रहा है। रेलवे ने काटे जाने वाले पेडों को चिन्हित कर वन विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। वन अधिकारी काटे जाने वाले पेडों का मुआयना कर रहे हैं। एटा-बरहन रेल लाइन विद्युतीकरण होने से पहले एटा से बरहन तक रेलवे ट्रैक के किनारे खडे़ वर्षो पुराने 1100 से अधिक पेड़ों को काटा जाएगा। रेलवे ने काटे जाने वाले सभी पेड़ों को लाल रंग से मार्क कर दिया है।…

एटा-चोरी फिर सीना जोरी: पहले तो टिकट नहीं ली फिर बस चालक को पिटवाया

एटा: टिकट को लेकर बस में बैठे जैथरा क्षेत्र के यात्री से परिचालक की नोक-झोंक हो गई। यात्री ने फोन कर साथियों को गांव के बाहर सड़क पर बुला लिया। चालक पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया गया। बस में तोड़फोड़ करने का भी चालक ने आरोप लगाया है। कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किनौल निवासी दीपक कुमार रोडवेज बस पर चालक है। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से बस लेकर लौट रहा था। बस में सवार जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार के…

एटा: पोलिंग पार्टी के सदस्य को परेशान करने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी

एटा: जिलाधिकारी डा. विभा चहल ने कहा कि पोलिग पार्टियां निर्भीक होकर मतदान कराने को मतदान केंद्र पर जाएं। जो भी पोलिग पार्टी के किसी भी सदस्य को परेशान करेगा, उसे जेल जाना होगा। प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संकल्पित है। जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में 400 से अधिक पोलिग पार्टियों से डीएम ने कहा कि रवानगी स्थल पर उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री का मिलान अवश्य कर लें। बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान की पहले से ही पूर्ण तैयारी कर ली जाए, ताकि चुनाव…

फर्रुखाबाद :जनपद जुजुईया के एक ग्रामीण से कनेक्शन के नाम पर रुपए ठगे

फर्रुखाबाद: जसमई बिजली घर से संचालित 11 केवी ढिलावल फीटर से जुजूईया निवासी बालमुकुंद पुत्र हेतराम से संविदा कर्मी लाइन मैंन ने कनेक्शन के नाम पर 150000 रुपए लिए और चार पोल 11 केवी लाइन व ट्रांसफार्मर लगा दिया. जिसकी रसीद नहीं दी. ग्रामीण परेशान हुए जब इसका भांडा फूटा तो वहां की लाइन उतारने की पहल होने लगी. जनवरी माह में संविदा कर्मी लाइनमैन वरुण (संटू) ने ग्रामीण से 150000 ले लिए थे. जब इधर-उधर चर्चा में बात आई तो ट्रांसफार्मर व लाइन को क्षेत्रीय सक्षम अधिकारी के निर्देशन…

बाराबंकी: लहलहाती फसल हुई आग के हवाले

बाराबंकी: जनपद अंतर्गत रामसनेही घाट क्षेत्र के बी. आर. सी. इंटर कालेज के पास व हाजीपुर में करीब आठ बीघे लहलहाती गेंहू की फसल में आग के हवाले हो गई lग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बढ़ती आग पर काबू पा लिया lआगजनी की यह घटना रामसनेही घाट क्षेत्र के रानीबाग बी.आर. सी.पब्लिक स्कूल के पास व हाजीपुर की है l बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर के समय गेहूं के खेत में लगे ट्रांसफार्मर (विद्युत पोल) से आग लग गई,जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग ने…

रायबरेली :शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग से कई बीघे गेहूं की फसल जली

डलमऊ/ रायबरेली : डलमऊ तहसील क्षेत्र के नरेंद्र पुर गांव के पास खेतों के ऊपर गए बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगभग 2 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग काबू पाया.जानकारी के मुताबिक नरेंद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे गेहूं के खेतों में उस समय आग लग गई, जब खेतों के ऊपर से गए बिजली के तारों में अचानक शॉट सर्किट हुआ. इस से निकली चिंगारी से गंगाराम एवं राम गुलाम के खेतों में…

पीलीभीत : पं0दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत बिलसण्डा का किया गया चयन।

पीलीभीत: प्रदेश के प्रत्येक जनपद की एक नगर पंचायत को प्रतिवर्ष पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित कर आवस्थापना सुविधाये विकसित किये जाने की योजना वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रारम्भ की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु नगर निकायों का चयन कर संस्तुतियां शासन को प्रेषित की गई थी जिसके अन्तर्गत जनपद पीलीभीत में पं0दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत बिलसण्डा का चयन किया गया है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत : चुनाव प्रचार कर रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को जारी की गई नोटिस।

पीलीभीत: समप्रति अधीक्षण अभियन्ता/अघिशासी अभियन्ता,प्रान्तीय खण्ड,लो0नि0वि0 पीलीभीत द्वारा खण्ड में तैनात श्री पूरन सिंह,वरिष्ठ सहायक, एवं श्री सुन्दर सिंह,मेट के विरूद्व उनके व्हाटस्एप पर ग्राम तकिया दीनापुर में जाकर प्रचार प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त कर्मचारियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके विरूद्व नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पीलीभीत: आज दिनांक 10-04-2021 को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर…

जौनपुर:तीन दुकानों में लगी आग लाखों का नुकसान

शाहगंज(जौनपुर) :अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ बाजार में गुरुवार की रात तीन दुकानों में आग लग जाने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ताखा पूरब गाँव निवासी मिथिलेश यादव चिरैया मोड़ पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे दुकान केे अंदर से आग की लपटें उठने लगी। आग…

जौनपुर:शाहगंज एसडीएम हुए कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप

शाहगंज(जौनपुर):उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण मिलने के बाद उनका स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय मे एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसडीएम का सैम्पल लैब टेस्ट के लिए वाराणसी भेजा गया। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सर्दी जुकाम की शिकायत थी वे शुक्रवार को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों की सलाह पर उनका एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उप जिलाधिकारी का सैंपल कलेक्ट करके कोरोना लैब टेस्ट के…

बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद को वोट मांग रहे भाजपा प्रत्याशियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए जनता को अपनी ओर आकर्षित किया।

आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नं 33 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह राजपूत तथा वार्ड नं 34 से शशिकांत कोरी ने शुक्रवार को ब्यौधन खुर्द, नबाबपुर, बराथानपुर, पिपरिया वीरपुर, ताखा उर्फ सुकटिया, प्रथ्वीपुर,पटटी,गुलाडिया अरिल, आदि नरेंद्र सिंह राजपूत ने चंदूपुरा, हरदासपुर, जगन्नाथ पुर, रामनगर, केसरपुर, रम्पुरा भोपतनगर आदि गांवों में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले जिला अध्यक्ष वीर सिह पाल ने ब्यौधन खुर्द में चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस जिला अध्यक्ष वीर सिह पाल ,आँवला…

बरेली – समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर जिला पंचायत वार्ड 42 व 43 के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट।

आँवला – आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंo अगम मौर्या जी ने जिला पंचायत के चुनाव में बार्ड 42 में एवमं 43 में समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी सतेंद्र श्रीवास्तव एवम प्रियंका यादव के समर्थन में ग्राम भोजपुर,चकरपुर ,डपटा बल्लिया, मजनूपुर,कैमुया और देवचरा में सभाएं कर वोट की अपील की।इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं अगम मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने सभी वर्ग को नुकसान पहुँचाने का कार्य किया, वही समाजवादी पार्टी ने हर जाती और धर्म को हमेशा सम्मान दिया है,समाजवादी पार्टी की…

प्रयागराज- पत्रकार के साथ गाली, गलौज कर की गई मार पीट , दी गई जान से मारने की धमकी, खीरी थाने में दर्ज की गई तहरीर

कोरांव/प्रयागराज- के थाना खीरी क्षेत्र में पौसला चौराहे पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पत्रकार के सांथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. सूत्रों की मानें तो पत्रकार विनय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बनवारी लाल एक शांति प्रिय ब्यक्ति है. वे पत्रकारिता के साथ-साथ गन्ने का जूस बेंच कर अपने परिवार का पालन- पोषण करता है. रोज की भाँति गुरुवार को भी पौसला चौराहे पर जूस बेंच रहा था. पत्रकार विनय कुमार गुप्ता का आरोप है कि अजीत तिवारी पुत्र विभव तिवारी निवासी ग्राम…

फर्रुखाबाद: विधुत लाइन के चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन झुलसा हालत गंभीर

फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मशीनी निवासी 30 वर्षीय संविदा लाइनमैन मुलायम सिंह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया. उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया. मुलायम सिंह शहर के रेलवे स्टेशन के निकट ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास ट्रांसफार्मर का जंपर बांध रहा था. तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया. जिससे वह पूरी तरह झुलस गया .घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने उसे…

रायबरेली:कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं हुई मासूम की हत्या

डलमऊ/ रायबरेली:1 सप्ताह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते मासूम की हत्या का मामला अभी लोगों के जहन से नहीं निकला था, कि एक और मासूम की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया .गांव में एक ही चर्चा बन गई .आखिर मासूम की किसी से दुश्मनी क्यो हो सकती है? डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंत नगर मजरे कंधरपुर में बीते गुरुवार शाम को एक 7 वर्षीय मासूम का घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया. मासूम के गले में चोट के निशान थे. जिससे जाहिर हो रहा…

इटावा: बसरेहर पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मात्र 48 घण्टें में किया गिरफ्तार

इटावा: दिनांक 09.04.2021 को थाना बसरेहर पुलिस को वादी मृतका के भाई छोटेलाल पुत्र श्री विद्याराम निवासी अहलादपुर थाना बसरेहर इटावा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 07.04.2021 को उसकी बहन की हत्या उसके पति द्वारा गमछे से गला दबा कर दी गयी है । वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर तत्काल थाना बसरेहर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 53/21 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना बसरेहर से अभिय़ुक्त…