बरेली/आंवला के गौरी शंकर मंदिर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 120 शिवभक्तों संग किया जलाभिषेक, हरिद्वार से लाए जल से अभिषेक।

आंवला। आंवला में सावन मास के अंतिम सोमवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 120 शिवभक्तों के साथ हरिद्वार से लाए जल से गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान भारी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम ने भी जलाभिषेक किया।

इससे पहले, शनिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह अपने कैंप कार्यालय गुलड़िया आवास से 120 शिवभक्तों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। ये सभी शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे।

सोमवार को मंत्री धर्मपाल सिंह अपने 120 भक्तों के साथ प्राचीन गौरी शंकर गुलड़िया मंदिर पहुंचे। उनके साथ सभी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आंवला के गुलड़िया पहुंचे और जलाभिषेक किया, जो सनातन संस्कृति की अनूठी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और हर शिवभक्त को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिवभक्तों के पहुंचते ही पूरा परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। ये सभी शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।

सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर गुलड़िया स्थित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में मंत्री द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Leave a Comment