शिव मंदिर में शिव भोले नाथ की आस्था लोगों की जुड़ी है
देवरनियाँ । सावन के चौथे सोमवार को नगर पंचायत देवरनियाँ स्थित प्राचीन शिव मंदिर सेमीखेड़ा एवं बसुधरन जागीर , नगला, सिंधौरा , सिंतरा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी। सदियों से इस प्राचीन धरोहर से क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।सुबह होने से पहले ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सैकड़ो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना श्रद्धालुओ करते चले आ रहे हैं । कोतवाली देवरनिया पुलिस टीम द्वारा कनमन नैनीताल हाईवे पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र पर आज कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक देवरनिया अशुतोष द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, एस एस आई विपिन कुमार, एस आई मुकेश कुमार
द्वारा पुलिस टीम के साथ शिव भक्त कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया l एवं फल वितरण किये गये ।
यह आस्था पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है, जहाँ बुजुर्ग अपने बच्चों को मंदिर की प्राचीन कथाएँ सुनाते हैं।
सावन के चौथे सोमवार पर आसपास के कई गाँवों से श्रद्धालु मंदिर पहुँचे। बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार व कछला घाट से गंगाजल लेकर आए और प्राचीन शिव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल बहेड़ी के दमखोदा ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष कुमार गंगवार ने जलपान करा कर पुष्ष वर्षा कर कांवडिये का स्वागत किया । सन्तोष कुमार गंगवार पिछले कई वर्षी से सावन माह में शिव भक्तों कांवड़ियो का स्वागत व अभिनंदन करते आ रहे है । श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और प्रियजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के स्वयंसेवक सक्रिय रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक अशुतोष द्विवेदी, रोहित कुमार , हर्ष कुमार , प्रमोद कुमार सिंह, जुगल किशोर, एस आई ताजवार सिंह, सचिन कुमार यादव, तैनात किए गए थे । जिनमें महिला पुलिसकर्मी एस आई छाया सागर , मनीषा , शिखा, निशा भी शामिल थीं।
