आँवला – तकाजा है कि मूल्यों से मनुज कल्याण हो जाये,कोई आकर करे कोशिश कि धम्म का गान हो जाये।दूर करुणा अहिंसा से सदा आतंक ही फैले,जहाँ के अंगुलीमालो को बुद्ध का ज्ञान हो जाये।। 26 मई 2021 दिन बुद्धवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम लभेड़ा दुर्गा प्रसाद मीरगंज बरेली के बुद्ध प्रमियों के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को बड़े ही धूम धाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धुप प्रज्जलित कर बुद्ध बन्दना , त्रिशरण, एवं पंचशील का गुणगान करते हुए किया गया। कार्यक्रम…
Category: उत्तर प्रदेश
बरेली – प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद मेवाती ने परीक्षा फार्म की तारीख बढ़ाने मांग की।
आँवला – प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद मेवाती ने बुधवार को रोहिलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग की प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगले किस क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा और वे छात्र जिन्होंने किसी कारण बस अभी तक अपना परीक्षा फार्म नहीं भरा है वे छात्र प्रमोट नहीं हो सकेंगे ऐसे में उनका साल बर्बाद हो जाएगा इसलिए राशिद मेवाती नहीं यह मांग की की विलंब शुल्क के साथ ऐसे छात्रों जो…
बरेली – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां के प्रभारी डॉक्टर वैभव राठौर के निर्देशन मे चंदनपूर और किशनसिंह पुर लगाया गया कैम्प।
आँवला – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पहल के तहत आज मझगंवा स्वास्थ्य केन्द्र के गांव चंदनपुर और किशनसिंह पुर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर वैभव राठौर के निर्देशन पर डाक्टर राहुल सिंह फार्मासिस्ट अभितेश कुमार सिंह एनम शालू और प्रीति पाण्डेय जी उपस्थित रहे फार्मासिस्ट अभितेश सिंह ने बताया कुल जाच एन्टीजन 42 हुई और वैक्सीन की पहली डौज 30 लोगों को लागाई गई। साथ ही गांव के जिम्मेदार लोगों से कहा कि आप लोग गांव में सभी को समझने का प्रयास करे तो वैक्सीन…
बरेली – ऑक्सीजन गैस एजेंसी मालिक ने कहा काम आपका हो जायेगा मत कराइये कृपया फोन हम सब जानते हैं, कुछ भी कर सकते हैं विधायक पप्पू भरतौल।
आँवला – पीलीभीत के ग्राम शेरगंज निवासी दिनेश सिंह के पिता की तबीयत काफी खराब थी जिनका आक्सीजन लेबल बहुत कम हो गया था डाक्टर ने स्वयं आक्सीजन सिलैण्डर की व्यवस्था करने को कह दिया था मरता क्या नहीं करता के हालात थे दिनेश कई गैस एजेंसी पर गये लेकिन सिलैण्डर न होने के कारण उन्हें आक्सीजन नहीं मिल रही जहाँ भी गये वहां कोई कहता आक्सीजन ही नहीं है तो किसी ने कहा पहले सिलैण्डर लाओ तो देखते है कुछ हो सकता है कि नहीं। परेशान दिनेश सिंह ने…
जौनपुर:बस की चपेट में आने से युवक की मौत
शाहगंज(जौनपुर):क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी श्रीचंद पाल (35) पुत्र राजाराम मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी साइकिल से शाहगंज से घर वापस जा रहा था। अक्खीपुर गांव के समीप पीछे से आ रही बस ने अपनी चपेट…
जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की दर्दनाक मौत
शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही रवीश चक्रवर्ती (25) की बुधवार की सुबह अयोध्या जनपद के महाराजगंज कस्बे के समीप बाइक से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक आरक्षी रवीश चक्रवर्ती (बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर (जमीना) निवासी रवीश चक्रवर्ती जो शाहगंज कोतवाली में सिपाही तैनात थे। बुधवार की सुबह वह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र…
कासगंज : बुद्ध की प्रतिमा पर माला पहनाकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा।
गंजडुंडवारा अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में थाना रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेश महासचिव अनिल राठौर ने बौद्ध जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।अन्य सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर हुकुम सिंह ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था. गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी. गौतम बुद्ध के…
इटावा: सीएम योगी के दौरे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण
– इटावा: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 मई को सैफई दौरे के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल का छिड़काव किया। कार्यकर्ताओं ने जहां-जहां पर सीएम योगी गए थे उस जगह पर जाकर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं से वार्ता के अनुसार वह प्रदेश के मुखिया से काफी नाराज हैं उन्होने बताया कि जब 2017 में प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब कालिदास मार्ग स्तिथ बंगला खाली किया था उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बंगला का गंगाजल व गौमूत्र से छिड़काव किया था…
रायबरेली: किसान यूनियन के 6 वर्ष पूरा हो जाने से मनाया गया काला दिवस
डलमऊ रायबरेली-भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की डलमऊ इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किसानों द्वारा किसान संशोधन बिल के विरोध में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के 6 माह पूरे हो जाने पर आज का दिन और तारीख काला दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें वाक्यों के पदाधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव तहसील अध्यक्ष सुशील तथा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी के साथ अन्य दर्जनों भारतीय किसान यूनियन…
सीतापुर: कोरम पूरा न होने के कारण 20 ग्राम प्रधान वंचित रहे शपथ ग्रहण से
मिश्रित /सीतापुर: प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में जीते ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की सपथ आज नोडल अधिकारी एसडीएम गिरीस कुमार झा के निर्देश पर सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत पर पहुंच कर पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई । विकासखंड मिश्रित की 32 ग्राम पंचायतो में कल जीते ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई गई थी । आज उसी क्रम में 19 ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानो को पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई गई । एडिओ…
सीतापुर : नवनिर्वाचित प्रधानों का वर्चुअल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न
मिश्रिख सीतापुर हाल ही में सम्पन्न हुए ग्राम पंचायत चुनावों में निर्वाचित हुए ग्राम प्रधानों को आज शासन द्वारा तय तारीख के अनुसार 25 व 26 मई को गांव के प्राइमरी स्कूल पर शपथ दिलाई गयी वहीं कोरोना जैसी घातक बीमारी के चलते पहली बार नवनिर्वाचित प्रधानों व सदयो को वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में आज गोंदलामऊ ब्लॉक तरसावां गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दीपक मौर्य व ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अभय प्रताप दीपक ने शपथ दिलाई प्रधान ने ईस्वर को साखी…
सीतापुर: दुल्हन की खराब साड़ी देखकर दूल्हे के भाई को पीटा ,एफ आई आर दर्ज
जनपद सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात आयी बारात में दुल्हन की साडी को लेकर हुये बिवाद में लडकी पक्ष वालों ने लडके के भाई को लाठी डंडो से मारा पीटा .सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया , मामले में दो लोगों के बिरूद्ध तहरीर दी गयी है.जानकारी के अनुशार सकरन थाना क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी अनिल पुत्र गयाप्रसाद बुधवार को अपने भाई की बारात थाना क्षेत्र के बरियारी गांव निवासी शम्भू पुत्र रूपन के यहां लेकर आये…
ग़ाज़ीपुर: बुद्ध पूर्णिमा पर किया गया सम्मानित
ग़ाज़ीपुर शिव वाटिका मैरेज हाल ग़ाज़ीपुर घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत बुद्ध के बिचारो साझा किया ।तथागत बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए।कहा कि बुद्ध के विचार विश्व विख्यात हैं बुद्ध किसी परिचय के मोहताज नहीं है।बुद्ध के द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर ही कामयाबी मिल सकती है।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मान…
बीजेपी विधायक के पति व 4 बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा बीजेपी से दोबारा सपा में आए
बहराइच (उत्तर प्रदेश) की नानपारा विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा के पति और 4-बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा मंगलवार को बीजेपी से दोबारा सपा में शामिल हो गए। दरअसल, वर्मा ने अपनी बेटी को बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ ज़िला पंचायत सदस्य चुनाव लड़वाया था जिस पर उन्हें पार्टी से 6-साल के लिए निष्कासित किया गया था।
यूपी में सियासी चर्चा हुई तेज, हो सकता है फेरबदल
लखनऊ: यूपी बीजेपी संगठन और सरकार में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने संघ के बड़े नेताओं से बैठक की और यूपी की गतिविधियों का फीडबैक लिया। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद अचानक उनके लखनऊ पहुंचने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह उनका सामान्य दौरा है, चूंकि उनका केंद्र लखनऊ है, इस वजह से वह राजधानी आते-जाते रहते हैं। शुरू हुई राजनीतिक सुगबुगाहटदत्रात्रेय होसबोले…
बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम का संबोधन: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया, भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व
आज बु्द्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक समारोह को संबोधित कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली संबोधित कर रहे हैंं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना को लेकर बात की। उन्होंने कोरोना को मानवता पर सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह के…
जौनपुर: गांव की बन गयी सरकार, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ
शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर): कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए अफसरों ने ब्लॉक मुख्यालय में सार्वजनिक कार्यक्रम न करके गांव के पंचायत भवन पहुँचकर नवनिर्वाचित प्रधानों,सदस्यों को शपथ दिलाई।सपथ ग्रहण में सेक्रेटरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट ही इस नई सरकार के गवाह बने।सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित प्रधानों से कोविड प्रोटोकॉल को पालने करने की अपील की। यहां कुल 113 ग्राम पंचायत है,जिस में दो दिन के शिफ़्ट मंगलवार और बुधवार को सपथ ग्रहण होना है।मंगलवार को 32 गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई।अर्गुपुरकलां, कोपा, पूरासवन, गोल्हागौर, बड़ागांव, बड़ौना, रसूलपुर, भादी, सुरिस, कौड़िया, समैसा,…
पीलीभीत :थाना गजरौला पुलिस ने पांच अभियुक्तों को कोविड-19 का उल्लंघन करने पर बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार।
पीलीभीत: थाना गजरौला पुलिस ने पांच अभियुक्तों को कोविड-19 का उल्लंघन करने पर बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार। पीलीभीत थाना गजरौला पुलिस के द्वारा अभियुकत 1. राम भरोसे पुत्र प्रीतम राम 2. टोडी लाल पुत्र होरीलाल 3. हरीश चंद पुत्र होरीलाल 4. तेजराम पुत्र ईश्वरी प्रसाद 5. हरेंद्र कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी गण ग्राम बगुलाई गोटिया थाना गजरौला जनपद पीलीभीत को आंशिक कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर, बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान…
इटावा: विकासखंड भरथना में ग्राम पंचायत प्रधानों को दिलाई शपथ
इटावा/भरथना : भरथना विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत 21 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यगणों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी राजेंश कुमार मिश्रा ने कार्यालय में लेपटॉप,मोबाइल व इंटरनेट की मदद से एडीओ इम्तियाज अतहर की मौजूदगी में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर कर्तव्य बोध कराया गया वही दूसरी ओर शासन से निर्धारित कोविड 19 के नियम निर्देशो के तहत 21 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों ने ग्राम सचिव की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ ग्रहण की…
हरदोई: ब्लाक सांडी में ग्राम प्रधानों का हुआ सपथ ग्रहण
हरदोई: ब्लाक सांडी ग्राम पंचायत बरौली में सोशल डिस्टेंसिंग को मानते हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य में जीत हासिल कर जीतने वाले प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ .शपथ ग्रहण कराने वाले अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी श्री अजीत मिश्रा के द्वारा हुआ .श्री मिश्रा जी ने सभी प्रत्याशियों को सही एवं ईमानदारी के साथ में विकास कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्रोना काल में अपनी ग्राम सभा में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया. मौके…
