सीतापुर:आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा मिश्रिख इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित, ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से कराया अवगत

* मिश्रिख। आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम की विधानसभा मिश्रिख इकाई द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर पार्टी की नीतियों और विचारों को सुना।सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिश्रिख प्रभारी सौरभ किशोर जी उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ नेता माननीय इमरान खान, प्रदेश सचिव डॉ. संतोष सिंह जी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री कृष्णा जाटव, मंडल प्रभारी श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, वार्ड प्रभारी जावेद गाजी, कपिल वर्मा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर, संगठन मंत्री अजीत यादव, महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजन में फैज खान एवं औरंगाबाद की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों को पार्टी की विचारधारा और नीतियों के बारे में जानकारी दी।पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment