प्रतापपुर विधानसभा के बेला खास गांव निवासी भूगोल विषय पर शोध छात्रा पारूल यादव पुत्री जिला अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार यादव का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा प्रवक्ता पद पर चयन हुआ तो स्वजनों के अलावा ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल व्याप्त है। पारुल यादव अपनी शिक्षा प्रयागराज एलन गंज में रहकर माता-पिता ,दादा-दादी की देख रेख में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट एंड पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के बाद इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से बीएड…
Category: उत्तर प्रदेश
बहराइच:उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ ने आयोजित की मंडलीय समीक्षा बैठक
बहराइच: ब्लॉक तेजवापुर में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेश कुमार सिंह महोदय जी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर के पिता जी की गंभीर बीमारी की जानकारी के उपरान्त उनके निज निवास जाकर हाल चाल लिया इसके पश्चात प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ बहराइच द्वारा आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक / स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ l जिसमें देवीपाटन मंडल के जनपद बलरामपुर के अध्यक्ष असलम नईमी ,श्रावस्ती अध्यक्ष सुधीर गुप्ता सहित समस्त ब्लाक अध्यक्ष गण उपस्थित रहे l उक्त कार्यक्रम को…
बदायूं: खाद की कमीमंहगाई की मार किसान बेहाल
बिसौली/ बदायूं: थाना बिसौली क्षेत्र के गांव भानपुर में दिनांक 24.10.2021को 300 कट्टे पुलिस बल सहायता से वितरण किए गए. किसानों की जनसंख्या अधिक होने के कारण वंचित कृषकों को खाद उपलब्ध नहीं हो पाया. जिसके लिए उन्होंने बलवा किया और सचिव पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. लेकिन दिनांक 22.10.2021 में समिति द्वारा बदायूं जिला सहकारी बैंक शाखा बदायूं को उपलब्ध करा दिया गया था एवं बैंक द्वारा 22 .10. 2021 को ही पीसी एप को चेक भिजवा दिया था. लेकिन आज दिनांक 29.10.2021 तक सचिव के पीसी एप बदायूं बार-बार जाने…
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बार्डर एरिया के निकटतम क्षेत्रों में खाद/उर्वरकों के अवैध परिसंचालन पर रोक लगाने व जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में बार्डर एरिया के निकटतम क्षेत्रों में खाद/उर्वरकों के अवैध परिसंचालन पर रोक लगाने व जिला भूमि एवंज ल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजित समीक्षा बैठक में बार्डर एरिया के निकटतम क्षेत्रों में खाद उर्वरकों के अवैध परिसंचालन के सम्बन्ध सीओ पूरनपुर व उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबारी के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बार्डर एरिया में स्थित खाद दुकानों के…
पीलीभीत :बिना बैक लाइट, रिफ्लेक्टर इंडिकेटर वाहनों का नहीं होगा संचालन, ओवर हाइट ओवर लोडिंग पर वाहन पकड़े जाने पर संबंधित गन्ना सेंटर पर की जायेगी कार्यवाही।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति पीलीभीत कि वर्ष 2021 में चतुर्थ बैठक कल देर शाम गांधी सभागार में का आयोजन किया गया। बैठक में गन्ना वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिवहन को सुनिश्चित करने हेतु तथा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कराने हेतु निर्धारित की गई थी। बैठक में एआरटीओ अमिताभ राय द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में गन्ना उनकी ऊंचाई से 3 फीट एवं डाली से 3 फीट अधिक लदान ना…
पीलीभीत : फर्जी प्रमाण पत्र पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा ग्राम पंचायत गोंछ के पूर्व प्रधान द्वारा कोटेदार मंसूर अहमद के द्वारा शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र फर्जी होने के सम्बन्ध में शिकायत की जांच कराने के उपरान्त एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम पंचायत गोंछ के कोटेदार मंसूर अहमद ने उचित दर की दुकान प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण प्रस्तुत किये गये थे। प्राप्त शिकायत के आधार पर मंसूर अहमद के शैक्षिक योग्यता का सत्यापन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि…
पीलीभीत :माँ गोमती उद्गम स्थल पर 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा ‘गंगा उत्सव’
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जन जन को गंगा के प्रति आस्थावान बनाने हेतु जनपद में 01 नवम्बर से 03 नवम्बर 2021 तक आयोजित होने ‘गंगा उत्सव’ की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस वर्ष ‘गंगा उत्सव एक नदी महोत्सव’ के रूप में मनाया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि गंगा उत्सव कार्यक्रम उक्त तिथियों में माँ गोमती उदगम स्थल पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम को माँ गोमती की आरती के साथ गंगा…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बैरक-1, किशोर बैरक, महिला बैरक व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना गया। उन्होंने बच्चों के खाने की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने…
प्रयागराज : विधानसभा निवार्चन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर को
विधानसभा निवार्चन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर को विशेष अभियान की तिथियां 07.11.2021, 13.11.2021, 21.11.2021 एवं 27.11.2021 भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता दिनांक 01.01.2022 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर को, दावे और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि 01.11.2021 से 30.11.2021 तक तथा विशेष अभियान की तिथियां 07.11.2021, 13.11.2021, 21.11.2021 एवं 27.11.2021 निर्धारित की गयी है। दावे और…
इटावा :कांग्रेस पार्टी का किसानों को डीएपी खाद न मिलने पर धरना प्रदर्शन
इटावा – आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस पार्टी इटावा द्वारा किसानों की खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सहकारी समितियों एवं किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया मंडी परिसर में किसान सेवा केंद्र पर जा पहुंचे तो वहां पाया कि लगभग 8 दिन से किसान सेवा केंद्र पर खाद नहीं पहुंची रोजाना किसान आकर वापस लौट जाते हैं जब किसान सेवा केंद्र से संबंधित अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने…
फर्रुखाबाद:ट्रक की टक्कर से महिला की हुई मौत
इटावा बरेली हाईवे पर इतने गड्ढे हो गए हैं के गड्ढे जो हैं मौत का कारण बनते जा रहे हैं. गड्ढों पर शासन प्रशासन की नजर बिल्कुल नहीं है. दिन प्रतिदिन यहा दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इटावा बरेली हाईवे पर बाबा मथुरा गिरी स्कूल के पास पड़ोसी जनपद एटा उघई नया गांव निवासी राजवीर शाक्य की पत्नी शीला शाक्य अपने पति के साथ अपने भतीजे के मोटरसाइकिल से आ रहे थे. उन्हें फर्रुखाबाद में अपने भांजे रत्नेश निवासी ककयुली नवाबगंज फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में देखने जा रहे थे. कोतवाली…
फर्रुखाबाद : सांसद ने किया दीपोत्सव मेले का शुभारंभ
फर्रुखाबाद में शाम को दीपोत्सव मेले का शुभारंभ सांसद द्वारा फीता काटकर कराया गया .जहां पर जिले के सभी अधिकारी जैसे जिलाधिकारी जिला कप्तान सीडीओ इत्यादि सभी अधिकारी मौजूद रहे .जैसलमेर गणेश जी की आरती से शुरुआत की गई. दीपोत्सव मेला नगर पालिका परिषद द्वारा 1 सप्ताह तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा .जिले में दीपावली मेले का आयोजन कर प्रदेश सरकार ने सभी रेवड़ी व पटरी दुकानदारों को रोजगार देने की योजना बनाई है. डीएम साहब ने बताया कि इससे गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी. अभी करोना…
हाथरस :दीपावली के पावन पर्व पर स्वनिधि दीपोत्सव मेले का हुआ आयोजन
हाथरस ,दस्तक चाणक:- देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत के अंदर नगर निगम नगर पालिका में दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसके चलते आज तहसील सिकंदराराऊ नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में विधायक वीरेंद्र राणा ने फीता काटा। साथ ही मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफलता की प्रार्थना की। इस मेले का उद्देश्य पटरी, रेडी आदि के दुकानदारों के पंजीकरण कर उन्हें इस मेले…
जौनपुर :स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आगाज
शाहगंज(जौनपुर): नगर पालिका द्वारा स्वनिधि दीपोत्सव मेला रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं पूर्व नपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश चौरसिया, फिरतू राम यादव ने किया। वहीं अध्यक्षता ओम प्रकाश जायसवाल ने की।मेले में खाद्य सामग्री क्राकरी, कपड़े, मिट्टी के दीपक एवं अन्य सामानों के स्टाल समेत बच्चों के मनोरंजन हेतु तमाम प्रकार के झूले लगे रहे। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्दयन…
केशव मौर्य ने किया ट्वीट- विपक्षी गण झूठ बोलने की हैं आटोमेटिक मशीन
यूपी के आगामी विधान सभा के चुनावी समर की जुबानी जंग में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला है। ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, दूसरी तरफ विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। यह भी लिखा है कि विपक्षी गण झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन हैं। बीजेपी का मंत्र है ‘सबका साथ और सबका विकास’ जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है,’परिवार व भ्रष्टाचार का विकास’। पिछले दिनों प्रयागराज प्रवास…
चुनाव में खदेड़ा होवे’ तो होगा ही, यूपी से भाजपा का सफाया भी होगा; आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा। सपा प्रमुख ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ के दुर्गा जी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, आजमगढ़ समाजवादी लोगों का गढ़ है और इस बार ऐसा कुछ होगा जिसकी भाजपा ने कल्पना भी नहीं की होगी।…
सीतापुर:मिश्रिख गांधी द्वारा में दीपावली मेले का रंगारंग शुभारंभ
शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को दिवाली की पूर्व संध्या तक चलने वाले दीपावली मेले का शुभारंभ मिश्रिख नगर के मेला मैदान गांधी द्वार में क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव व नगर पालिका चेयरमैन सरला देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि करीब 2 वर्ष तक कोरोना वायरस संक्रमण में काफी प्रभावित रहे रेहड़ी तथा पटरी दुकानदारों की गाड़ी पटरी पर लाने के प्रयास में लगी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आदित्यनाथ अब उनको बड़ा प्लेटफार्म दे रही है वोकल फॉर लोकल के तहत सरकार…
बरेली – युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय ब्लॉक स्तरीय खुली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
आँवला – ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन आपको बता दें भारत समाज सेवा इंटर कॉलेज भोजपुरी नवादा में विकासखंड B3 चैनपुर बरेली में संपन्न हुआ जिसमें 100 मीटर दौड़ में रेहान प्रथम रहे सौम्या और 100 मीटर दौड़ में पूजा पाल प्रथम 200 मीटर में पुरुष दौड़ने महेंद्र पाल प्रथम रहे वहीं 200 मीटर दौड़ में पूजा पाल प्रथम रही 400 मीटर दौड़ में पुरुष गोविंद यादव भारतीय शर्मा प्रथम रहे 800 मीटर दौड़ में गोविंद यादव प्रथम 15 मीटर दौड़ में अरविंद कुमार आदि लोगों ने दौड़ में…
बरेली – आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
आँवला – आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के यहां राजू नाम के व्यक्ति ने एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें उसने बताया कि 24 तारीख को गांव में मेरे भाई की साइकिल से फहीम की मोटरसाइकिल टकरा गई थी जिस पर मेरे भाई को चोट आई इसके बावजूद गुलाम हुसैन,, कुंदन,, बब्बी,, फहीम आदि ने एक राय होकर मारपीट की जिससे गंभीर चोटें आई हैं किंतु पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की और कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, मामला दो समुदायों से…
उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के द्वारा लम्बित प्रकरणों की अद्य्तन स्थिति की समीक्षा की गयी
उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के द्वारा लम्बित प्रकरणों की अद्य्तन स्थिति की समीक्षा की गयी मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनकल्याण, विकास कार्यों एवं योजनाओं से सम्बंधित पत्रों का शीघ्रता से किया जाये निस्तारण- मा0 सभापति उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय कार्यक्रम समिति के मा0 सभापति श्री हीरालाल के सभापतित्तव में गुरूवार को संगम सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति में लम्बित प्रकरणों पर जिलास्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर अद्य्तन स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक में मा0 सभापति ने कहा कि…
