फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जनपद में फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल की सक्रिय कार्यवाही के चलते दो अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई गई। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं पैरोकारों को निर्देशित किया गया था। पहले मामले में अभियुक्त फैसल पुत्र बौरे खाँ, माजिद उर्फ सामिर पुत्र…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद में मौसम का बदलेगा मिजाज: 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अत्यधिक गर्मी और उमस के बीच तेज आंधी-तूफान, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 26 एवं 27 मई को जनपद में “उष्ण रात्रि” (Warm Night Conditions) की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान दिन और रात दोनों…
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जनपद की जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मई 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 1 मई से 26 मई 2026 तक प्राप्त आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई। जिलाधिकारी द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा में पाया गया कि कई विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण शासनादेशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं किया जा…
फर्रुखाबाद:एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को बताया गया एनसीसी का इतिहास और उद्देश्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 में मंगलवार को कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना, इतिहास एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह शिविर 18 मई से कर्नल ए.एस. मलिक के निर्देशन में संचालित हो रहा है। शिविर के नौवें दिन निर्धारित सभी गतिविधियां सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गईं। इसी क्रम में आईजीएसएससी कैंप के लिए अलीगढ़ ग्रुप के शीर्ष 10 निशानेबाजों का चयन किया गया। चयनित कैडेट्स आगामी 3 जून से 12 जून…
लखीमपुर खीरी : एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को पूरी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15वें वर्ष में प्रवेश कर चुकीं बालिकाओं के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत लखीमपुर खीरी जिले में लगभग 12 हजार…
लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा जगत की बड़ी उपलब्धि, पहली बार अत्याधुनिक तकनीक से हुआ अचानक बहरेपन का सफल इलाज
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) लखीमपुर खीरी के ईएनटी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ. वाणी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में कॉलेज के ईएनटी विभाग द्वारा पहली बार ‘इंट्राटिम्पेनिक स्टेरॉयड इंजेक्शन’ जैसी अत्याधुनिक तकनीक के जरिए एक मरीज के अचानक कम सुनाई देने की गंभीर समस्या का सफल उपचार किया गया है। अब जनपद और आसपास के मरीजों को इस आधुनिक और वैज्ञानिक इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने आग प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण,हर संभव मदद का दिया भरोसा
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम कारी बडेरी मजरा मुल्तानपुर ग्रंट परगना कस्ता में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर करीब 50 मकान प्रभावित हुए जबकि 74 परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में पांच मवेशियों की भी मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम…
सीतापुर: तेज आंधी में गिरा हाईवे किनारे लगा बड़ा होर्डिंग, आवागमन बाधित
मिश्रिख/सीतापुर: क्षेत्र में आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते सड़क किनारे लगा हुमायूपुर के पास एक बड़ा होर्डिंग अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। होर्डिंग गिरने से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण होर्डिंग का लोहे का पोल टूट गया और पूरा ढांचा सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।…
फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के आरोपी को उम्रकैद, जानलेवा हमले के 9 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे प्रभावी अभियोजन अभियान के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्तों को कठोर दंड सुनाया गया। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी और सशक्त अभियोजन के परिणामस्वरूप संभव हो सकी। पहले मामले में थाना कमालगंज में पंजीकृत मु0अ0स0-311/2020, वाद संख्या 1027/2022 धारा 147/148/149/323/324/307 भादवि से संबंधित मुकदमे में न्यायालय विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट ने दिनांक 25 मई 2026 को सभी…
बदायूं में गंगा दशहरा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत, अलग-अलग घाटों पर हुए हादसे; 20 लोग बचाए गए
बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर गंगा दशहरा के स्नान के दौरान सोमवार को आस्था की डुबकी लगाते समय किशोरी और युवकों समेत 25 श्रद्धालु बह गए। अलग- अलग स्थानों पर हादसे होने के बाद चीख-पुकार मची तो गोताखोरों ने 23 श्रद्धालुओं को खोज निकाला, लेकिन इनमें किशोर समेत तीन की मौत हो गई। एक किशोरी लापता है। पीएसी व निजी गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा में डूबने से मैनपुरी व फर्रुखाबाद के दो युवकों की मौत…
प्रयागराज: मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निवेश संवर्धन पर जोर
मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने, निवेश वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के एक प्रकरण के निर्धारित समयसीमा के बाद भी लंबित पाए जाने तथा नैनी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने बकरीद व गंगा दशहरा को लेकर की बैठक, बोले भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) बकरीद त्यौहार व गंगा दशहरा को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में अटल सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद सम्भ्रान्तजनों द्वारा आश्वस्त किया कि आसन्न त्यौहारों को शासन-प्रशासन की गाईडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। बैठक का सफल संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। शांति समिति की सार्थकता का…
यूपी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में आई तकनीकी खराबी, निकला धुआं
बीते कल उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर था तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे।
फर्रुखाबाद:ऊर्जा मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विद्युत योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 जनपद में कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विद्युत परियोजनाओं की प्रगति, नए उपकेंद्रों के निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित 657 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित 1213 कार्यों को भी पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को दी गई मंगलकामनाएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 जनपद के ग्राम एवं पोस्ट उखरा निवासी प्रज्ञाबौद्ध तथा जनपद कन्नौज के ग्राम अटिया पोस्ट हाथिन निवासी प्रियांशू पुत्र श्री कौशलकिशोर शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार का आयोजन सादगी एवं बौद्ध परंपराओं के अनुरूप किया गया। इस शुभ अवसर पर बोधाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराते हुए नवदंपति को गृहस्थ जीवन के सिद्धांतों एवं आपसी प्रेम, सहयोग और सम्मान का संदेश दिया। विवाह सम्पन्न होने के उपरांत नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी…
लखीमपुर खीरी : डीएम का सख्त संदेश अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल विषय…
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे मुआवजे को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, बड़े आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा सोमवार को ग्राम सभा मानपुर में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के मुआवजे और कटो पर ली जा रही अतिरिक्त जमीन को लेकर किसानों ने गहरा असंतोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि देश में सांसदों और विधायकों…
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन समीक्षा बैठक का आयोजन
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपजिलाधिकारी सहावर, उपजिलाधिकारी न्यायिक कासगंज, यूआईडीएआई के प्रतिनिधि संदेश श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।बैठक में बताया गया कि माह अप्रैल 2026 में जनपद में 4071 नए आधार नामांकन एवं 13,907 आधार अपडेट किए गए। जनपद में वर्तमान में 98 आधार किट क्रियाशील हैं। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 19 प्रतिशत, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 97 प्रतिशत, 18…
फर्रुखाबाद:ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत बोले- योगी सरकार ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत सोमवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। फर्रुखाबाद की सीमा खुदागंज पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ऊर्जा राज्य मंत्री का काफिला खुदागंज से होते हुए कमालगंज मुख्य बाजार पहुंचा और वहां से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत के आवास पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद…
कासगंज:जिला अधिकारी ने किया ई वी एम वी वीपेट का किया निरीक्षण
ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस कर निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशामक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में सफाई…
