_ कस्बे के महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार, महंत बनवारी लाल के नेतृत्व में महाकाल उज्जैन को 175 कांवरियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ, इससे पहले सभी कांवरियों ने मोहल्ला साहूकारा में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचे वहां पर पंडित सूर्य प्रकाश पाठक में विधि विधान से पूजा अर्चना की उसके बाद महाकाल जाने वाले सभी कांवरियों का मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, यूनिक मॉडल स्कूल के प्रबंधक रमन जयसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, व्यापारी राज कपूर गुप्ता, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार…
Category: उत्तर प्रदेश
रायबरेली: 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार
डलमऊ (रायबरेली ) 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,, डलमऊ पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं नकेल कसने का अभियान चलाया है जिससे अपराध करने वाले अपराधी पुलिस के चुंगल से नहीं बच पा रहे हैं इसी कड़ी में डलमऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब उपनिरीक्षक मानसिंह आरक्षी योगेंद्र शर्मा के साथ चेकिंग एवं नगर भ्रमण पर थे इस दौरान संदिग्ध अवस्था में दिख रहे अभियुक्त पप्पू पुत्र रामू निवासी सराय दिलावर डलमऊ को मुर्शिदाबाद नहर पुलिया के पास से 750…
बरेली :एक पशु तस्कर सहित देवरनिया पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
बरेली :अपराधियों की धरपकड मे जुटी देवरनिया कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक पशु तस्कर समेत दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इंस्पेक्टर देवरनियां राजकुमार सिंह ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव गनूनगला निवासी बन्ने को चौदह जुलाई को गांव के जंगल मे गौवंश मास काटने के मामले मे नामजद था उसे बुधवार को दरोगा विकास यादव द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।दूसरी तरफ गांव पुरैनाताल निवासी राममूर्ति एक वर्ष पूर्व के एक मामले मे वांछित था,उसे…
बरेली :बारिश सी बारिश नहीं और तहसील परिसर हुआ पानी पानी
बरेली मीरगंज _ बुधवार को बारिश ने ज़रा सी देर में ही मीरगंज तहसील परिसर को जलमग्न कर दिया। गांव कस्बे के दूर-दराज और तंग गलियों की तो छोड़िए खुद उपधिकारी कार्यालय के सामने वाले रास्ते में पानी ही पानी भरा पड़ा है,दरअसल सुबह से मीरगंज में बादल छाए रहे। कस्बे वासियों को लगा कि उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से शायद राहत मिल जाए और मेघ बरस जाएं। इंद्रदेव मेहरबान तो हुए मगर थोड़ा सा ही। 20 मिनट की ही बारिश हुई और कस्बे का हाल देखकर इंद्रदेव ने…
बरेली :बैंक ऑफ़ बड़ोदा के स्थापना दिवस पर शाखा ने गरीब छात्रों को भेंट की अध्यापन सामग्री
देवरनियां/बरेली :बैंक आफ बडौदा के स्थापना दिवस पर बुधवार को शाखा रिछा द्वारा गांव तेजनगर के प्राइमरी स्कूल मे पढने वाले गरीब बच्चों को स्टेशनरी का समान देकर सम्मानित किया गया।बैंक आफ बडौदा की रिछा शाखा ने तेजनगर प्राइमरी स्कूल का चयन कर पढने वाले गरीब बच्चों को सम्मानित किया । बुधवार को बैंक शाखा से विकास कुमार कोली,गौरव कन्नौजिया,अविनाश, वीरेन्द्र मौर्य के साथ हरीश कुमार स्कूल पहुंचे और सभी बच्चों को स्टेशनरी,पानी की बोतल देकर सम्मानित किया,और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। बैंक अफसरों ने स्कूल की इंचार्ज…
बरेली :बम की भक्ति मे मस्त भोले भक्त लेट के लेने पहुंचा भोले की कांवर
हिंदू धर्म में सावन माह का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता. सावन माह में लोग कावड़ लेकर आते हैं और भोले बाबा मंदिर में कावड़ चड़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. सावन के माह में भोले बाबा को बेल पत्री और पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती हैं. ऐसे में शिव भक्त भोले बाबा को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. ऐसा ही एक शिव भक्त बरेली से सामने आया है. बरेली के तहसील नवाबगंज के गांव मुझेना संतोष के रहने वाले नरेश गंगवार लेट कर…
बरेली :मानवता को हिला देने बाली बात से कांप रही रूह, अज्ञात शव को नोच रहे काग
बरेली में मानवता को शर्मसार करने मामला सामने आया है जहाँ पर रात मे नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई ।हाईवे से गुज़र रहे लोगों ने पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी ।लेकिन सुबह होने तक अज्ञात व्यक्ति की लाश को कौए नोचकर खाने लगे ।मगर पुलिस मौके पर नही पहुची।मौके पर मौजूद लोगों में इतनी भी इंसानियत नही बची थी कि कोई लाश के ऊपर कपड़ा भी डाल दें । देवरनिया थाना क्षेत्र में सेमीखेड़ा चीनी मिल के पास नैनीताल हाइवे…
जौनपुर:दहेज हत्यारोपित पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुटहन(जौनपुर) विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों और पुलिस को बगैर बताए विवाहिता का अंतिम संस्कार करने के आरोपित पति, जेठ और जेठानी को खुटहन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।खुटहन थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बीते मंगलवार को रंजना नामक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता महेंद्र निषाद…
पीलीभीत:140 लीटर कच्ची शराब वरामद,महिला सहित तीन को भेजा जेल
सेहरामऊ-पूरनपुर पुलिस का अलग-अलग घरों पर छापा पीलीभीत पूरनपुर।सेहरामऊ व पूरनपुर पुलिस ने अलग-अलग घरों में निकाली जा रही अवैध कच्ची शराब को लेकर आबकारी टीम के साथ छापामारी की।इस दौरान पुलिस ने महिला सहित तीन को शराब भट्टी सहित दबोच लिया। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध कच्ची शराब का धंधा जमकर फल-फूल रहा है। एसपी के आदेश पर बुधवार को सेहरामऊ पुलिस ने मुखविर की सूचना पर एक घर में छापा मारा।पुलिस को देखकर कई मौके से फरार हो…
पीलीभीत:पुलिस ने लूट की घटना को ठगी में किया दर्ज
चाकू की नोक पर लूट लिए थे महिला के आभूषण पीलीभीत पूरनपुर।घर से निकली महिला को दो अज्ञात लोगों ने रोक कर बातों में उलझाने के बाद चाकू की नोक पर सोने के आभूषण लूट लिए थे।पुलिस ने इस मामले में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी शकुंतला देवी 19 जुलाई की सुवह घर से टहलने निकली थी।नगर के अशोका ट्रांसपोर्ट के पास उसको दो अज्ञात युवक मिल गए।पहले दोनों ने बातें करते हुए महिला को उलझा लिया था।उसके बाद सड़क…
पीलीभीत:काउंसलरो ने तीन परिवारों को टूटने से बचाया
पीलीभीत पूरनपुर।बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के बीच सुल्ह समझौता कराया गया।जिसमें रीना का अपने पति आमिर खां,कासिफा पत्नी इस्लाम, सोनी देवी पत्नी वीरू सिंह के बीच गलतफहमी को लेकर विवाद चल रहा था।तीनों मामलों में सुलह समझौता करा कर सभी को मिठाई खिलाकर हंसी खुशी से विदा किया गया।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने अध्यक्षता की इस मौके पर काउंसलर महेंद्र मिश्रा, मुरारी श्रीवास्तव,सुनील वर्मा,फकरुल मंजरी,पवन यादव, रितु राज शर्मा,आरक्षी कंचन सहित कई मौजूद रहे।
पीलीभीत:सर्पदंश से श्रमिक की हालत गंभीर,रेफर
पीलीभीत पूरनपुर।क्षेत्र के गांव नारायणपुर बुजुर्ग निवासी सोवरन लाल एक सिख फार्मर के यहां काम करता है।वुद्धवार को वह फार्मर पर काम कर रहा था।इसी दौरान जहरीले सांप ने डस लिया।जिससे वह बेहोश होकर खेत पर ही गिर गया।खेत स्वामी उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा।लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीलीभीत:गर्भवती विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कला निवासी श्वेता देवी ने बताया कि उसकी शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा ता.महाराजपुर निवासी एक युवक के साथ कुछ साल पहले हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करते हैं। घर में किसी से भी विवाद हो लेकिन मारपीट उसी के साथ करते हैं। उसने बताया कि वह गर्भवती है।उसके बावजूद ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।कई बार उसे जान से भी मारने का…
पीलीभीत: बंटवारे को लेकर महिला सहित चार को पीटा
पीलीभीत पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी मोइन खान ने बताया कि उसकी बहन के घर उनके बहनोई के भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने से आक्रोशित होकर छोटे,इबराम,इकराम आदि ने महिला को जमकर पीटा।बचाने आए मोइन,शरीफ,याशीन को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।धारदार हथियार मार देने से मोईन गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए सभी को पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां…
सीतापुर :इंद्र देव की नाराजगी और काफी इंतजार के बाद आसमान से बरस रही आग से
मिश्रित सीतापुर / इंद्र देव की नाराजगी और काफी इंतजार के बाद आसमान से बरस रही आग से त्रस्त किसानों को आखिर आज दोपहर से हुई झमांझम बारिस से जहां कुछ राहत मिली है । वहीं लोगों को प्रचंड गर्मी से भी राहत मिली है । परन्तु कस्बा मिश्रित में जल निकासी की उचित ब्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बरसात होते ही पूरा शहर तालाब में तब्दील हो जाता है । तहसील कार्यालय के मुख्य व्दार पर जल भराव हो जाता है । लोगों को आने जाने में…
फर्रुखाबाद:डा.सूर्यकांत राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय के “बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट“ के सदस्य नामित
फर्रुखाबाद, 20 जुलाई किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के “बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेन्ट“ के सदस्य के रूप में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा नामित किया गया है। डॉ. सूर्यकांत की इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ले. जन. डॉ. बिपिन पुरी ने हार्दिक बधाई दी है ।राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। यह बोर्ड राजस्थान के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों (मेडिकल, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, फार्मेसी) में पढ़ने वाले छात्रों को चिकित्सा की विभिन्न…
सीतापुर:कस्बा मिश्रित की महंत पुलिया के पास रोड के दोनो ओर मौरंग भरी ट्रके खड़ी होने से यातायात बाधित
मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित के नहर चौराहा पर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र से लेकर महंत पुलिया तक प्रति दिन सुबह 3 बजे से ही मौरंग मंडी का व्यवसाय मिश्रित के मौरंग माफियाओं द्वारा शुरू कर दिया जाता । यह ट्रक संचालक ओवरलोड भरी मौरंग की ट्रकें सीतापुर हरदोई मार्ग के दोनों तरफ खड़ी कर देते हैं । जिससे इस रोड पर सुबह 10 बजे तक प्रति दिन यातायात जाम की समस्या बनी रहती है । वाहन चालकों को डबल वाहन क्राश करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा…
सीतापुर:प्रधान ने शिकायती पत्र देकर कोतवाल से लगाई न्याय की गुहार
मिश्रिख/ सीतापुर वेद प्रकाश प्रधान नरसिघौली ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह जब अपने घर के बाहर पकरिया के पेड़ के नीचे बैठा था साथ में करीब 50 ग्रामीण लोग भी बैठे थे तभी सगुना देवी पत्नी सत्य प्रकाश निवासी किशनपुर ने आकर मास्टर रोल पर हस्ताक्षर बनाने को कहा ।वेद प्रकाश ने मास्टर रोल पर हस्ताक्षर बनाते हुए कहा कि तुम्हें पहले कटेहरी तालाब पर कार्य करवाना है इतना कहते ही सत्य प्रकाश ने प्रधान वेद प्रकाश के हाथ से डिमांड के…
बरेली/आँवला – झूठी निकली छात्र के अपहरण की कहानी, ममेरे भाई संग रची साजिश मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।
आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में सोमवार को अपह्त छात्र की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए छात्र को हरिद्वार से बरामद कर लिया तथा छात्र और उसके भाइयों को जेल भेज दिया है।सोमवार को हरदासपुर का छात्र लेखराज के अपहरण की सनसनी फ़ैल गई। मंगलवार देर रात पुलिस ने छात्र को हरिद्वार से बरामद कर लिया। पूछताछ पर छात्र के अपहरण की सारी कहानी झूठी निकली। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह गुलड़िया के एक कालेज में परीक्षा देने के लिए…
फर्रुखाबाद:डीएम ने पांच साल की अंजलि को दवा खिलाकर कृमि मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 20 जुलाई 2022 जिले में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) पर जिलाधिकारी संजय सिंह ने बढ़पुर ब्लॉक के पपियापुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा अंजलि को कृमि मुक्ति की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह दवा 1 वर्ष से 19 वर्ष उम्र तक के सभी लोगों को खानी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले में 9 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाने के उद्देश्य से यह अभियान…
