फर्रुखाबाद:डीएमओ ने परखी दस्तक अभियान की हकीकत

फर्रुखाबाद, 22 जुलाई 2022 जिले में एक जुलाई से संचारी रोगों से निपटने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान की हकीकत जानने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी के पी दुबे ने राजेपुर ब्लॉक के ग्राम सलेमपुर में अभियान का जायजा लिया और लार्वा के स्रोत देखे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने दें, शौचालय का प्रयोग करें और शुद्ध पानी पिएं। इससे संचारी रोग से बचाव होगा। डीएमओ ने कहा कि बारिश में जगह-जगह जलभराव हो रहा…

बरेली/आँवला – बरसेर से 2 महा पूर्व गायब हुआ बच्चा मिला गौतम बुध नगर ढाबे पर।

आँवला – दो माह पूर्व ग्राम बरसेर सिकंदरपुर से गायब हुआ बालक आज सुरक्षित गौतम बुध्द नगर में मिल गया जिसको लेकर परिजनों में खुशी की लहर आ गई ।गत 22 मई को इन्छीराम का 12 वर्षीय विशाल घर से गायब हो गया था पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी विशाल ने बताया वह बाहर घूमने की इच्छा से चला गया और आंवला से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद पहुंच गया फिर वहां से गौतमबुध्द नगर नगर पहुंचा वहाँ थाना सूरजपुर इलाके में चौधरी…

फर्रुखाबाद :25 हजार का कुख्यात बदमाश पुलिस की की मुठभेड़ में हुआ घायल

फर्रुखाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशलनिर्देशन में और एसओजी टीम की दिलेरी से कुख्यात अपराधियों के हौसले पस्त हुए है। शुक्रवार सुबह को एसओजी टीम ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर-दबोचा। बदमाश और एसओजी टीम से दगीं गोलियों में बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिससे कुख्यात बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के हजियांपुर तिराहे पर एसओजी टीम, पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शमशाबाद से हजियापुर चौराहे की तरफ जा रहे बदमाशों की…

रायबरेली : बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित

रायबरेली : पानी न मिलने से फसलें सूख रही हैं। लो वोल्टेज की समस्या से डलमऊ स्थित पंप कैनाल पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है। सिचाई विभाग के अफसरों के प्रयास किया तो लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई लेकिन यह बिजली विभाग की मेहरबानी पर ही निर्भर है। 10 दिनों तक लगातार पर्याप्त बिजली मिलेगी, तभी डलमऊ स्थित पंप कैनाल चल सकेगा और हेड से टेल तक पानी पहुंचेगा। डलमऊ स्थित पंप कैनाल में 20 पंप हैं,। जिनसे गंगा से पानी पंप के जरिए गंग नहर में छोड़ा…

बरेली :मीरगंज तहसील क्षेत्र मे फर्जी प्रमाण पत्र बनाने बाले की खुली पोल

बरेली :मोहल्ला नबावनगर निवासी जाबिर खान ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव बल्ली निवासी जयवीर से दो बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र बनवाए थे। दोनों प्रमाणपत्रों के 600 रुपये जयवीर ने उनसे लिए थे। प्रमाणपत्र मिलने के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि दोनों कागजात फर्जी है। युवक को जब इस बारे में कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। साथ ही बरेली के एक युवक से फोन पर धमकियां दिलवाने लगा। पुलिस ने जब महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं…

बरेली :रिछा के पूर्व चेयरमेन के परिवार से परेशान पीड़ित पहुंचा पुलिस शरण

एक रसूखदार दबंग और उसके परिजनों ने आज फिर उस परिवार पर हमला बोल दिया।जो पहले से उसकी दबंगई का शिकार है।रिछा के पूर्व चेयरमैन व उसके भतीजों ने घर धुसकर मारपीट हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।और पीड़ित के घर पथराव भी किया। इस मामले मे पूर्व चेयरमैन समेत उसके भतीजों के खिलाफ तहरीर दी गयी है।नगर पंचायत रिछा कस्बे के रहने वाले इकरार ने अपनी पुश्तैनी दुकानें पूर्व चेयरमैन अब्दुल के भाई अब्दुल राशिद को बेचीं थी।जिसका बारह लाख रुपये इकराम ने पूर्व चेयरमैन की राइस मिल मे…

बरेली/आँवला – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश मे हरदासपुर चेकपोस्ट पर चलाया संघन चेकिंग अभियान।

आँवला – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन अनुसार सिरौली थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जिसमें हरदासपुर चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार विद फोर्स के साथ चेकिंग की वही छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग करते समय थाना प्रभारी ने बाइक सवारों के लिए दिशा निर्देश भी दिए कि अगर आप बाइक चलाते हैं तो बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना बहुत ही जरूरी है इससे आपकी ही सुरक्षा है हिदायत देते हुए आधा दर्जन चालान भी किए उसके बाद थाना प्रभारी विद फोर्स रम्पुरा भोपत नगर में तैयार हो…

पीलीभीत : शादी के दबाव पर युवक ने किया इंकार,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए।शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने इंकार कर दिया।पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया।शादी का झांसा देकर दो साल तक युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा।इस दौरान युवती ने कई बार युवक पर शादी करने का दबाव बनाया।लेकिन वह टालमटोल करने लगा।युवक 6 जुलाई को परिजनों की गैरमौजूदगी में…

बरेली :बरेली के इस स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी बाँधने पर लगानी चाही रोक

ईसाई मिशनरी की ओर से संचालित बरेली के सेंट फ्रांसिस स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी, कृपाण या कड़ा धारण करने पर रोक लगा दी है. स्कूल प्रबंधन ने चेतावनी दी कि यदि नियम नहीं माना तो स्कूल में पढ़ पाना संभव नहीं होगा. कृपाण आदि धारण करना है तो नाम कटाकर किसी दूसरे स्कूल चले जाएं. मामला सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश है. गुरुवार को छात्रों के परिजनों ने स्कूल कैंपस में पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने माफी मांग ली है. मामला बारादरी थाना…

पीलीभीत : दोनों ओर से चले लाठी डंडे व धारदार हथियार,क्रास रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।रास्ते के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे पुलिस को तहरीर दी।पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी सुखलाल और राजाराम के मवेशी दरवाजे के सामने रास्ते में बांधे जाते हैं।गुरुवार को पशु बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।पहले दोनो पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया।दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।देखते देखते दोनों पक्षों में…

पीलीभीत : जमीन पर घसीट कर पीटा,नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर हत्या करने का प्रयास किया।असफल होने पर उसको कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी श्यामाचरण ने अपनी पुत्री बसंती की शादी लखीमपुर जिले के गांव भोगियापुर निवासी राकेश के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया गया।आरोप है…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः जनसुनवाई के दौरान समस्त अधिकारी दो रजिस्टर तैयार करें जिसमें शिकायत को ब्यौरा अंकित किया जाये एवं दूसरे रजिस्टर में जन प्रतिनिधियों से सम्बन्धित शिकायतों का ब्यौरा अंकित कर शिकायत के निस्तारण आख्या भी अंकित करें। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों की कमियों को 05 दिवस के अन्दर ठीक कराकर युवक मंगल दल के हैण्डओवर करने…

पीलीभीत : कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन रहे अलर्ट-पुलिस अधीक्षक।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ यात्रा में जिन लोगों की मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगी है उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट यह ध्यान रखें कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए तथा एंबुलेंस सेवा, सड़कों पर गड्ढे आदि को प्रत्येक दशा में देख लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एमओआईसी बरखेडा, बिलसण्डा व बीसलपुर अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन के कार्यों में प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एमओआईसी बिलसण्डा, पीलीभीत, हजारा व मरौरी का स्पष्टीकरण जारी कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया जाये। उन्होंने सभी को…

पीलीभीत : आंगनबाडी केन्द्रों हेतु बच्चों के प्रयोगार्थ फर्नीचर क्रय किये जाने सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थित (को-लोकेटेड) आंगनबाडी केन्द्रों हेतु बच्चों के प्रयोगार्थ फर्नीचर क्रय किये जाने सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में जो भी आंगनबाडी केन्द्र है उनमें बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व में फर्नीचर किया गया हो तो उसका प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि फर्नीचर जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाये।…

पीलीभीत : चोरों ने क्रेन के चोरी कर लिए रिम सहित चार टायर

पीलीभीत पूरनपुर ना सिरसा चौराहे पर खड़ी क्रेन से बीती रात अज्ञात चोरों ने चार टायर रिम सहित चोरी कर लिए।सुबह जानकारी लगने पर पीड़ित के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलाई निवासी रोहित शुक्ला ने बताया कि उसने एक क्रेन 15 दिन पहले फाइनेंस कंपनी द्वारा काम करने के लिए खरीदी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन अभी उसको प्राप्त नहीं हुआ है। आसाम रोड पीडब्ल्यूडी के सामने अस्थाई कार्यालय…

फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

फर्रुखाबाद 21 जून 2022 ‘जीवन में भरो रंग, परिवार नियोजन के संग’ का सन्देश समुदाय में पहुँचाने हेतु गुरूवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया, साथ ही सीएचसी कमालगंज में शिविर लगाकर महिला नसबंदी की सेवा भी दी गई lइस दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर योग्य दम्पत्तियों और नव विवाहित जोड़ों को बास्केट ऑफ़ चॉइस से गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया | इच्छुक दम्पत्तियों को उनके मन मुताबिक गर्भनिरोधक सेवाएं प्रदान की गयीं |अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार…

पीलीभीत : कंपनी में काम कर रहे युवक की बिजली करंट से मौत

पीलीभीत पूरनपुर।दिल्ली में काम करने गए युवक की बिजली करंट से हालत बिगड गई।युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी रामप्रताप वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र वीरू वर्मा जो कि लगभग तीन-चार वर्ष से दिल्ली में स्थित एक कंपनी में काम करता था।वुद्धवार को कंपनी के अंदर…

रायबरेली :व्यापारियों ने नवागंतुक थाना अध्यक्ष का किया स्वागत

डलमऊ/ रायबरेली :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंच कर नव आगंतुक थाना प्रभारी पंकज तिवारी का अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया ज्ञात हो पूर्व में डलमऊ थाने का प्रभार संभाल रहे थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी का तबादला गैर जनपद हो जाने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने 112 का प्रभार देख रहे पंकज तिवारी को डलमऊ थाने की कमान सौंपी है बताया जा रहा है कि पंकज तिवारी अपराध एवं अपराधियों के लिए बेहद सशक्त…

बरेली :पड़ोस मे रहने बाले ने मूकवधीर महिला से जबरन किया दुष्कर्म

भोजीपुरा के ग्राम घूर समसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी गूंगी बहरी साली के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है कि उसने 14 जुलाई 2022 को अपनी तलाकशुदा साली का विवाह गांव में ही कराया था। साली गूंगी बहरी है और उसकी 10 वर्षीय पुत्री भी है प्रार्थी ने बताया कि 16 जुलाई 2022 को वह घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर के अंदर घुस के जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया घटना के समय 10…