रणजी ट्रॉफी 2022 के शुरू होने से पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी अब 13 जनवरी से शुरू नहीं होगी। बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के अलावा सभी घरेलू टूर्नामेंट को फिलहाल तत्काल प्रभाव से रोक दिया। बोर्ड ने हालांकि कूच बिहार अंडर-19 के नॉक आउट मुकाबलों को तय शेड्यूल के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है। हाल ही में बंगाल टीम में कोरोना संक्रमण के छह मामले आए…
Category: खेल
कोरोना पॉजिटिव हुए मेलबर्न स्टार्स के ग्लेन मैक्सवेल
बिग बैश लीग (बीबीएल) 2021-22 पर कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। मेलबर्न स्टार्स ने जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को मेलबर्न स्टार्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ जीत दर्ज की, जिसके बाद टीम के कप्तान मैक्सवेल रैपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मैक्सवेल आइसोलेशन में हैं और उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। मेलबर्न स्टार्स के अभी तक कुल 12 खिलाड़ी और आठ स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।इस बीच…
पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मोहम्मद सिराज मैदान से हुए बाहर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं और वो अभी भारत के स्कोर से 167 रन पीछे है। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन का स्कोर बनाया। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हुए अचानक हेमस्ट्रिंग चोट का शिकार…
आशीष नेहरा बनेंगे आईपीएल में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के हेड कोच
‘आशीष अहमदाबाद टीम के मुख्य कोच होंगे। सोलंकी क्रिकेट निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे जबकि कर्स्टन इसके मेंटोर होंगे। अहमदाबाद टीम अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं कर सकती क्योंकि ‘लेटर आफ इंटेट’ मिलने के बाद ही यह किया जा सकता है। अहमदाबाद टीम के आला अधिकारी इन तीनों का इंटरव्यू कर चुके हैं और इस सत्र के लिये उनका चयन हो चुका है।’
आर अश्विन को लंबे समय तक टी-20 टीम से बाहर रखने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने जताई हैरानी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत की जीत में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कीवी पारी के 14वें ओवर में 2 विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। एक समय न्यूजीलैंड की टीम 180 से अधिक रन बनाती नदर आ रही थी, वो बाद में 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रन ही बना पाई। अश्विन ने भारत की टी-20 टीम में करीब चार साल बाद वापसी की। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में उन्हें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ…
वनडे सीरीज के लिए भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, मार्को जेनसन को मिला मौका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। जेनसन को अभी तक वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है। जेनसन ने सेंचुरियन में टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। टीम का नेतृत्व टेंबा बावुमा करेंगे। वनडे सीरीज के साउथ अफ्रीका की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। केशव महाराज उपकप्तान होंगे।सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की हार के बाद…
उमेश यादव को प्लेइंग XI जोहान्सबर्ग टेस्ट में मिलेगा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अपना दूसरा टेस्ट 3 जनवरी (सोमवार) से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेलेगी। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में 113 रनों से मिली शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली अब उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ दूसरे टेस्ट में भी उतर सकते हैं। हालांकि जोहान्सबर्ग की कंडिशंस को देखते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त ले रखी है…
वसीम अकरम ने पाकिस्तान को दी सलाह, कहा- बंदूकें मत चलाओ, पटाखे खरीद लो.
कोरोना के कहर के बावजूद नए साल की पूर्वसंध्या पर देश और दुनिया में जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खूब जश्न मनाया गया। जश्न के दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। इसे लेकर पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम काफी नाराज दिखाई दिखे। अकरम ने अपने ही मुल्क के लोगों को सलाह देते हुए कहा कि हवाई फायरिंग करने के बजाय लोग पटाखे खरीद लें और जश्न के लिए उनका इस्तेमाल करें। पूर्व पेसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया…
टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने वाले डेवॉन कॉनवे न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने
नए साल के आगाज के साथ ही न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भी शुरू हो गया। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच माउंट मांग्नुई में खेला जा रहा है। मैच का आज यानि के शनिवार को पहला दिन है। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले दिन लंच तक 1 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। लंच के बाद डेवॉन कॉनवे ने अपना अर्धशतक…
केएल राहुल को बने वनडे टीम के कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Indian Team for South Africa ODI Series) का ऐलान कर दिया गया है। केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत को 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले वो चोट की वजह से टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। जहां रोहित चोट के कारण वनडे टीम का हिस्सा नहीं बन पाए तो वहीं,…
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर हार के बावजूद अपनी टीम से खुश हैं कहा- सीरीज में आगे मिलेगी मदद
दक्षिण अफ्रीकी टीम को सेंचुरियन मैदान पर हरा पाना सबसे मुश्किल माना जाता है। सेंचुरियन का मैदान दक्षिण अफ्रीकी टीम का गढ़ माना जाता है और भारत दुनिया की महज तीसरी टीम बन गई है, जिसने इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को धूल चटाई हो। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने जीत का पूरा क्रेडिट टीम इंडिया को दिया है और माना कि मेजबान टीम उनकी टीम से बेहतर खेली। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट 113 रनों से हराया और सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे…
ट्रैविस हेड हुए कोरोना पॉजिटिव, सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका,
एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 5 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाना है, इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। इनफॉर्म बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श, निक मैडिन्सन और जोश इंग्लिस को कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज में चौथे टेस्ट से पहले दोनों तरफ के ग्रुप कोरोना से परेशान हुए हैं। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड…
यूपी रणजी की कमान टीम इंडिया से बाहर चल रहे कुलदीप यादव को मिला
यूपी भारतीय टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को बुधवार को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। कुलदीप ने इस साल जुलाई में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उनके पास रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी के लिये दावा करने का मौका होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि टीम में 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। भुवनेश्वर कुमार और सौरभ कुमार को उपलब्ध होने पर टीम में…
बैटिंग कोच विक्रम राठौर विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर खुलकर बोले
टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर खुलकर बात की है। विराट पिछले दो साल में एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पाए हैं। ड्राइव करना विराट की एक टाइम पर सबसे बड़ी ताकत थी और उन्होंने इस शॉट से काफी रन भी बनाए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह लगातार इसी शॉट पर आउट भी हो रहे हैं। विक्रम राठौर ने समझाया है कि क्यों विराट कोहली को यह शॉट खेलना नहीं छोड़ना चाहिए।विराट कवर ड्राइव…
इरफान पठान ने बेटे का नाम रखा सुलेमान खान, बने दूसरी बार पिता
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बने हैं। इरफान ने मंगलवार को अपने दूसरे बेटे के साथ फोटो शेयर की और बताया कि इसका नाम उन्होंने सुलेमान खान रखा है। इरफान ने साथ ही जानकारी दी कि उनका बेटा और पत्नी दोनों ही स्वस्थ हैं।उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं। बच्चा और मां दोनों ठीक और स्वस्थ हैं।’ आपको बता दें कि इरफान का बड़ा बेटा इमरान खान पठान पांच साल का है। इरफान 2007 में…
तीसरे दिन के स्टंप्स तक भारत को 146 रनों की लीड, मोहम्मद शमी का ‘पंच’,
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 197 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। भारत के पास अबतक कुल 146 रनों की लीड हो गई है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 5 रन और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली…
इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज , 4 ओवर में लुटा डाले 70 रन,
बिग बैश लीग में (Big Bash League) 2021-22 के 23वें मैच में सोमवार को मेलबर्न स्टार्स ने ब्रिसबेन हीट को 20 रनों से मात दी। इस मुकाबले में ब्रिसबेन हीट के तेज गेंदबाज लियाम गथरी (Liam Guthrie) काफी महंगे साबित हुए। गथरी ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 इतिहास की सबसे खराब गेंदबाजी की और वह लीग के इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बने। गथरी ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 4 ओवर की गेंदबाजी में ही 70 रन लुटा डाले, जोकि न केवल बीबीएल की बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टी20 इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज…
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज पर जमाया कब्जा, इंग्लैंड की शर्मनाक हार
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट एक पारी और 14 रनों से जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। यह हार इंग्लैंड को लंबे समय तक चुभने वाली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम को महज ढाई दिन के अंदर ही पारी की हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए महज चार ओवर…
विराट कोहली के लिए ODI कप्तानी छिनना साबित हो सकता है वरदान : रवि शास्त्री
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे, लेकिन वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट की वनडे कप्तानी छिन गई। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पूरे किस्से पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि कैसे विराट की वनडे कप्तानी जाना इस खिलाड़ी के लिए भविष्य में…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मयंक अग्रवाल के आउट होने पर मचा बवाल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन 60 रनों की शानदार पारी खेली, उनकी यह पारी और भी लंबी हो सकती थी अगर वह जिस तरह से आउट दिए गए, वह नहीं हुआ होता। मयंक के आउट होने के फैसले को लेकर फैन्स में काफी गुस्सा है। मयंक 123 गेंद पर 60 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखाया गया कि…
