पोलार्ड होंगे वेस्टइंडीज टीम के कप्तान, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) चयन पैनल ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच, मध्यक्रम के बल्लेबाज नकरमाह बोनर और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को टीम में वापसी हुई है। रोच ने अब तक 92 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 124 विकेट लिए हैं। बोनर ने एक साल पहले बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेल चुके हैं, जबकि किंग ने अब तक इस प्रारूप में चार मैच खेले हैं।वेस्टइंडीज…

आखिर क्यों हुआ क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक,

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट लगता है हैक हो गया है। गुरुवार की सुबह से उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अजीबोगरीब ट्वीट्स हो रहे हैं। फैन्स इसको दीपक हूडा के टीम में चुने जाने से जोड़कर क्रुणाल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। वनडे टीम में दीपक हूडा को भी जगह मिली है। आपको बता दें कि क्रुणाल और दीपक के बीच सार्वजनिक तौर पर लड़ाई हो चुकी…

वनडे में अश्विन से आगे देखने का वक्त, इस स्पिन जोड़ी को वापस लाने का दिया सुझाव : हरभजन सिंह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में बीच के ओवरों में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस फार्मेट में रविचंद्रन अश्विन से आगे देखने और युजवेंद्रा चहल और कुलदीप यादव के संयोजन को वापस लाने का समय है। इस स्पिन जोड़ी को ‘कुलचा’ के नाम से जाना जाता है।हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आफ स्पिनर रविचंद्रन…

WI vs ENG मैच रोमांच की हद तक पहुंचा, आखिरी ओवर में ठुके 28 रन फिर भी एक रन से जीत गया इंग्लैंड

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रोमांच की हद तक पहुंचा और आखिरी गेंद तक खिंचे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एक रन से जीत दर्ज की। मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया, जहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 170 रन ही बना पाया। अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलटा,…

केएल राहुल ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, 5वीं बार भारत का सूपड़ा साफ,

केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज से पहले भारत को टेस्ट सीरीज भी गंवानी पड़ी थी। भारतीय केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई और मेहमान टीम को चार रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। यह 5वां मौका था जब…

वेस्टइंडीज से चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ने छीनी जीत, दूसरे T20I में इंग्लैंड आखिरी गेंद पर 1 रन से जीता

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (West Indies vs England) के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरा टी20 हारने से बाल-बाल बच गई। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर जाकर हुआ और मेहमान टीम ने 1 रन से जीत अपने नाम कर ली। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर मोईन अली। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी मोईन ने इंग्लैंड की इस जीत में गेंद और बल्ले से अपना अहम…

इमरान ताहिर की तूफानी पारीनमन ओझा के शतक पर भारी पड़ी, इंडिया महाराजा को व‌र्ल्ड जायंट्स ने हराया

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने शनिवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा, लेकिन उनकी टीम इंडिया महाराजा को यहां व‌र्ल्ड जायंट्स के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। व‌र्ल्ड जायंट्स के कप्तान डेरेन सैमी ने टास जीतकर इंडिया महाराजा को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। नमन ने 69 गेंदों पर 15 चौकों व नौ छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मुहम्मद कैफ (नाबाद 53) ने अर्धशतक जड़ा। इसके चलते इंडिया महाराजा ने 20 ओवर में…

क्लीन स्वीप से बचने के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने प्लेइंग XI में 2 बदलावे करने का दिया सुझाव

वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में मिली हार के बाद केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। टीम इंडिया केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में होने वाले तीसरे वनडे में बदलाव के साथ उतर सकती है क्योंकि पहले दोनों मैचों में भारतीय टीम की रणनीति पूरी तरह से विफल रही थी। बल्लेबाज बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए जबकि गेंदबाजी भी नहीं चली। टीम इंडिया के गेंदबाज पहले मैच…

युगांडा से मुकाबला, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया,

कई क्रिकेटरों के कोविड-19 की चपेट में आने के कारण भारत के पास कमजोर युगांडा खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप-बी में शनिवार को होने वाले अंतिम लीग मैच के लिए चुनने के लिए केवल 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध होंगे क्योंकि यहां क्वारंटाइन में चल रहे टीम के छह में से पांच सदस्य पाजिटिव आए हैं। केवल वासु वत्स ही निगेटिव आए हैं लेकिन ऐसी संभावना है कि टीम प्रबंधन उसी अंतिम एकादश को उतारेगा जिसने बुधवार को आयरलैंड को 174 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया…

महेंद्र सिंह धोनी के बाद कौन सा बल्लेबाज नंबर-6 पर बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभा सकता है : सुनील गावस्कर

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट के बाद भारत को अब वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। मेन इन ब्लू के लिए चीजें सही नहीं रही है और केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले दो वनडे में शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। तीसरा वनडे अब केपटाउन में रविवार को खेला जाएगा, जोकि सिर्फ औपचारिकता होगा। इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलेगी। उस सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार बतौर फुलटाइम कप्तान के रूप में टीम…

‘इज्जत’ दांव पर लगता देख खुद ही विराट ने टेस्ट कप्तानी दे दिया इस्तीफा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद ही विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। सीरीज हारने के बाद अगर वह कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें इस पद से बर्खास्त किया जा सकता था। खबरों की मानें तो सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली बीसीसीआई कोहली के खिलाफ एक सख्त कदम उठाने वाली थी क्योंकि उन्होंने जाने अनजाने में ही सही बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि…

ICC T20 वर्ड कप 2022 में पाकिस्तान से होगा पहला मैच,

आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आइसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टीम इंडिया को सुपर-12 के ग्रुप-बी में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। इसमें राउड-1 की दो क्वालीफायर टीमें भी शामिल होंगी। फिर से पहला ही मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। बता दें कि साल 2021 में यूएई और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम…

केएल राहुल ने कर ली पहले वनडे में कप्तानी करने के साथ वीरेंद्र सहवाग की बराबरी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को पार्ल में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल ने संभाली। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने उनको टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले ही विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया था। राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे बल्लेबाज केएल राहुल लिस्ट-ए क्रिकेट में कप्तानी किए…

वेस्टइंडीज की टीम 1 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगी, दो जगहों पर हो सकता है मैचों का आयोजन

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के मुकाबलों की मेजबानी अहमदाबाद और कोलकाता कर सकते हैं। मूल कार्यक्रम के अनुसार छह से 20 फरवरी के बीच वेस्टइंडीज को अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में तीन वनडे मैच खेलने हैं, जबकि कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में तीन टी-20 मैच होने है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए टूर और फिक्स्चर समिति ने बुधवार को बीसीसीआइ से सीरीज को अहमदाबाद और कोलकाता में कराने की सिफारिश की।टूर और फिक्स्चर समिति ने वर्चुअल तरीके से सचिव और…

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मैच आज,

पिछले हफ्ते टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य आज 19 जनवरी से पार्ल में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे को अंत करने का होगा। विराच कोहली के कप्तानी से हटन के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम टीम की कमान मिली, लेकिन चोट के कारण वह दौरे से बाहर हैं। ऐसे में केएल राहुल टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे। बता दें कि 2018 में भारत के दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे…

क्यों रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह नहीं बनाया जाना चाहिए टेस्ट कप्तान

कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है और इसको लेकर लगातार बहस जारी है कि अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा। दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, तो ज्यादातर लोगों की राय है कि उन्हें ही टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का ऐसा बिल्कुल भी मानना नहीं है। गावस्कर ने अच्छी तरह एक्सप्लेन किया है कि आखिर क्यों रोहित को टेस्ट टीम की कमान सौंपना…

मार्को जेनसेन की टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ नोकझोंक पर कही बड़ी बात

 दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ टेस्ट सीरीज के दौरान आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथी जसप्रीत बुमराह के साथ मैच में हुई नोकझोंक को लेकर उनके मन में कोई बुरी भावना नहीं है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सीरीज को 2-1 से जीतने में सफल रही। जेनसेन और बुमराह के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट के दौरान कुछ बहस हुई थी। इस 21 साल के खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) के ट्विटर हैंडल के जरिये मीडिया से बातचीत में…

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लिखा भावनात्मक नोट, ‘हार के बाद कई बार विराट कोहली की आंखों में मैंने आंसू देखे’,

बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को पति विराट कोहली के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। अनुष्का ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में विराट अपने पीछे जो विरासत छोड़ जा रहे हैं, उन्हें उस पर गर्व है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने 33 वर्षीय विराट की कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। अनुष्का ने लिखा, ‘मुझे साल 2014 का वो दिन याद है जब आपने मुझे बताया था कि एमएस (धौनी) के टेस्ट क्रिकेट से…

वेस्टइंडीज को उसी के घर में हराई वनडे सीरीज, आयरलैंड की टीम ने रचा इतिहास

आयरलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज को हरा दिया। जमैका के सबीना पार्क में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को आयरलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया है। इससे पहले आयरलैंड की टीम ने कभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीती थी। आयरलैंड के लिए ये किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है कि उसने एक ऐसी टीम को हराया है, जो विश्व क्रिकेट में वर्चस्व रखती है। हालांकि, इन दिनों टीम इतनी अच्छी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आयरलैंड…

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से किया आगाज, विक्की ओसवाल ने लिए 5 विकेट

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने जीत से आगाज किया है। भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मैच को 45 रनों से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। लेकिन कप्तान यश ढूल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मोर्चा को संभाला और शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत ने 46.5 ओवरों में 232 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 233 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी करने उतरी साउथ…