टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने शॉट सिलेक्शन के लिए हमेशा से चर्चा में रहे हैं। अपने एग्रेसिव खेल के चलते वह कई बार सस्ते में विकेट गंवा चुके हैं, लेकिन इसी रवैये से खेलते हुए उन्होंने कई बार टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर भी निकाला है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि पंत जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, हमें उन्हें वैसे ही स्वीकार करना होगा।रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप करने के बाद कहा…
Category: खेल
पहले भारतीय बल्लेबाज बने श्रेयस अय्यर डे-नाइट टेस्ट मैच में यह खास रिकार्ड बनाने वाले
बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने एक खास रिकार्ड भी अपने नाम किया। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 9 विकेट पर 303 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी।श्रेयस अय्यर भारत की तरफ से एक डे-नाइट टेस्ट मैच की दोनों…
71 ओवर में नहीं कर पाए बौनेर को ऑलआउट, मैच हुआ ड्रॉ
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (West Indies vs England) के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुए। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के सामने आखिरी दिन 286 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड के पास विंडीज को ऑलआउट कर मैच जीतने के लिए 71 ओवर थे, मगर नक्रमाह बोनेर (Nkrumah Bonner) के शानदार डिफेंस के आगे इंग्लैंड के गेंदबाजों की एक ना चली और मैच ड्रॉ हुआ। सीरीज का दूसरा मुकाबला बारबाडोस में 16 मार्च से खेला जाएगा।पांचवे दिन…
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बनी मिताली राज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान मिताली राज ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह बतौर कप्तान महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में यह मिताली का 24वां मुकाबला है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था जिन्होंने 23 वर्ल्ड कप मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।मिताली राज –…
आस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिप्लेसमेंट के तौर पर हुए शामिल, ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़े चेतेश्वर पुजारा,
गुरुवार को ससेक्स क्रिकेट ने भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को कंट्री चैंपियनशिप और रायल लंदन वनडे कप कम्पीटिशन के लिए साइन किया है। पुजारा को आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने क्लब से अपना कांट्रैक्ट खत्म करने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने अपने बढ़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय अनुबंध और अपने आने वाले बच्चे का कारण दिया था।ससेक्स क्रिकेट द्वारा साइन किए जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा “मैं आने वाले सत्र के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब…
पूर्व भारतीय कोच ने बताया, कोहली किसकी कर सकते हैं बराबरी,
विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ हमेशा की जाती है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं और ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली उनसे आगे निकल सकते हैं। कई रिकार्ड्स के मामले में तो विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से आगे निकल भी गए हैं। वनडे में सचिन के नाम पर 49 शतक दर्ज है और कोहली के नाम पर 43 शतक है। कोहली 33 साल के हैं और माना जाता है कि वो इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ सकते…
टीम इंडिया के अगले ‘कपिल देव’ आर अश्विन बनना चाहते थे, और इसके लिए करते थे यह खास काम
आर अश्विन एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं और उन्होंने इस बात को अपनी गेंदबाजी के जरिए साबित भी किया है। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच के दौरान आर अश्विन ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का टेस्ट रिकार्ड तोड़ दिया। अब आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए जहां पर पहले कपिल देव थे। कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट लिए थे, लेकिन आर अश्विन ने इस आंकड़े को पार कर लिया।कपिल देव…
पूर्व साथी खिलाड़ी ने कोहली के बारे मे क्या कहा, आइये जानते है
पिछले एक दशक से ज्यादा समय से विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा हैं और एक खिलाड़ी के रूप में वो इस टीम के लिए काफी अहम हैं। विराट कोहली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को नई ऊंचाई पर ले गए थे और एक बल्लेबाज के तौर पर उनकी उपलब्धियां कमाल की रही है। साल 2008 में भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद इसी साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद वो एक से बढ़कर एक कमाल करते जा…
चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में आयरलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर जोश लिटिल को मिली जगह,
चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके इतनी सफल फ्रेंचाइजी क्यों है, इसका जवाब शायद सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि पूरा टीम मैनेजमेंट है। टीम मैनेजमेंट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर ऐसे फैसले लेता है, जो आईपीएल क्या, दुनिया की कोई और फ्रेंचाइजी नहीं लेती है। इस बार भी चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने एक ऐसा ही फैसला लिया है और आयरलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर जोश लिटिल को अपने साथ जोड़ा है।जोश लिटिल चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए आईपीएल 2022 में नेट गेंदबाज की भूमिका में होंगे।…
बोर्ड ने बैटिंग कोच का भी किया ऐलान , जिम्बाब्वे की वनडे और T20 टीम को मिला नया कप्तान,
साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को जिम्बाब्वे की सीनियर मेंस नेशनल टीम में बैटिंग कोच की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा जिम्बाब्वे की व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का कप्तान भी बदल दिया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZC) ने सोमवार को एक मीटिंग के बाद इस बात की पुष्टि की कि लांस क्लूजनर अब टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे। मीटिंग के बाद इस बात की जानकारी भी बोर्ड ने दी कि अब से जिम्बाब्वे की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्रेग इरवाइन होंगे, जबकि…
त्रिनिडाड टी10 ब्लास्ट में दिखा अलग अवतार, कीरोन पोलार्ड को स्पिन गेंदबाजी देखिये
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। पोलार्ड ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं और साथ ही मीडियम पेसर भी। लेकिन क्या आपने कभी उन्हें स्पिन गेंदबाजी करते हुए देखा है? त्रिनिडाड टी10 ब्लास्ट टूर्नामेंट में पोलार्ड का यह अलग अवतार देखने को मिला। पोलार्ड ऑफ स्पिन गेंदबाजी की और मजेदार बात यह रही कि उन्हें विकेट भी मिला।पोलार्ड इस टूर्नामेंट में स्कार्लेट आइबस स्कॉर्चर्स की कप्तानी कर रहे हैं। त्रिनिडाड टी10 ब्लास्ट के तीसरे सीजन में स्कार्लेट आइबस स्कॉर्चर्स और सोका…
रवि शास्त्री ने दी ऋद्धिमान साहा मामले पर प्रतिक्रिया,
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों का पत्रकारों के साथ जैसा बेहतर तालमेल था, वह मौजूदा दौर के क्रिकेटरों और उन्हें कवर करने वाले लेखकों की तुलना में कहीं बेहतर था। भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय खेलने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मीडिया हर युग और समय से जुड़ रहा है। इसमें काफी विकास हुआ है। मीडिया हाउस, इलेक्ट्रॉनिक और अब डिजिटल मीडिया के आने के बाद खिलाड़ियों के लिए दोस्त बने रहना बहुत मुश्किल है।शास्त्री…
T20I में यह कमाल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। धर्मशाला में खेले गए तीसरे मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया और भारतीय टीम की जीत का मुख्य आधार साबित हुए। श्रेयस अय्यर को इस सीरीज में विराट कोहली की जगह यानी नंबर तीन पर आजमाया गया था और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भारत को इस सीरीज में जीत दिलाने में कमाल की भूमिका अदा की। उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन नाबाद अर्धशतक लगाए और पूरे सीरीज के दौरान उनकी…
हफीज और अफरीदी फाइनल में चमके , लाहौर कलंदर्स पहली बार बनी चैंपियन
पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) को इस बार एक नया चैंपियन मिल गया है। 41 साल के मोहम्मद हफीज के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर लाहौर कलंदर्स ने रविवार रात गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल (Multan Sultans vs Lahore Qalandars, Final) में मुल्तान सुल्तान्स को एकतरफा अंदाज में 42 रन से करारी मात देकर पहली बार पीएसएल का खिताब जीत लिया। मुल्तान की टीम ने ग्रुप चरण में 10 में से 9 मुकाबले जीते थे। लेकिन फाइनल में प्रोफेसर के नाम से मशहूर हफीज अकेले उनपर भारी पड़…
टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है 14 करोड़ में बिका ये खिलाड़ी, आइये जानते हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जिनको टीम ने इस बार के मेगा आक्शन में 14 करोड़ की उंची बोली लगाकर खरीदा था उनके खेलने पर संशय पैदा गया है। मंगलवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चाहर के चोटिल होने की खबर आई थी। बुधवार को बीसीसीआइ ने इस बात की जानकारी दी…
भारत को लगा बड़ा झटका, दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर,
भारत और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी से तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। मगर इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज दीपक चाहर आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में यह चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, ”वह श्रृंखला से बाहर हो गया है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेगा।” अधिकारी ने इसी के साथ यह भी…
अजीत आगरकर बनेंगे ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में कई भूमिकाएं निभाएंगे। वह कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, कोच पोंटिंग, बल्लेबाज़ी कोच प्रवीण आमरे तथा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा भी होंगे।दिल्ली कैपिटल्स ने 2021 सीजन तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को नए करार नहीं सौंपे हैं। जहां कैफ 2019 से…
टी20 सीरीज के लिए शाकिब अल हसन की अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश टीम में वापसी
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ही शाकिब टीम से बाहर चल रहे थे। चोट के चलते शाकिब पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद अनकैप्ड (नए) खिलाड़ी मुनीम शहरियार और यासिर अली को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।सलामी बल्लेबाज शहरियार ने फॉर्च्यून बरिशल (बीपीएल टीम) के लिए छह मैचों…
BCCI हुआ भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के ट्वीट पर सख्त
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की जिसमें दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का नाम टेस्ट टीम में था। साहा को बाहर किए जाने के बाद उनका एक विवादित इंटरव्यू आया। इसके अलावा एक ट्वीट भी किया गया जो विवादों में है।भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर साहा ने 19 फरवरी को एक ट्वीट कर इस…
टी20 सीरीज भारत ने जीती , तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 17 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने तीन विकेट झटके।…
